Tuesday, 8 July 2014

सपेरा’ की शुटिंग शुरू


सपेरा शब्द सुनते हीं सबके सामने एह हीं दृश्य घुमने लगता है। आप सब भी जानते हैं कि हम किस दृश्य की बात कर रहे हैं। अगर उस दृश्य को अपने जेहन में नहीं उतार पा रहे हैं तो हम आपकी मदद कर देते हैं। पछुआ बांधा धोती, हाफ बंडी, एक हाथ में लाठी, बीन और एक हाथ में पिटारा। कुछ ऐसा हीं भेष भूषा होता है सपेरा का। जिसे दूर से देख कर हीं लोग समझ जाते हैं कि यह हम सबका मनोरंजन कराने आ रहा है, और मन में उत्सुकता बढ़ जाती है। यह जानने को मन करने लगता है कि आखिर कब वह अपना पिटारा खोलेगा और अपनी बीन की धुन पर सांप को नचायेगा। सपेरा का बोलने का अंदाज भी निराला होता है। वैसे तो हिन्दी सिनेमा जगत से लेकर हरेक भाषी सिनेमा में सपेरा के उपर कई फिल्में बनायी गई है। लेकिन सब से हट के एक नया अंदाज में भोजपुरी सिनेमा जगत के दर्शकों के मनोरंजन के लिए सुपर सिनेमा फिल्मस लेकर आ रहा है भोजपुरी फिलिम ‘सपेरा’। विरार के ब्रजेश्वरी के खूबसूरत व दर्शनीय स्थलों पर इस फिल्म की शुटिंग की जा रही है। सपेरा के निर्माता राजेश पटेल है। जबकि सपेरा से करामात और निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं निर्देशक रमा शंकर। इस फिल्म के लिए गीत दिए हैं प्यारे लाल यादव ‘कवि’ व संजीत कुमार निर्मल और इनके गीतों को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार अमन श्लोक ने। नृत्य मयंक अशोक और कानू मुखर्जी का है। फिल्म के मुख्य कलाकार प्रिन्स राजपूत, रीतिका शर्मा, पालक तिवारी, मनमौजी, बृजेश त्रिपाठी, सुनीता सिंह, वैभव राय, सीमा सिंह, भूपेंद्र सिंह एवं मास्टर  कृष्णा पटेल हैं।

No comments:

Post a Comment