कृति इंटरटेनमेन्ट प्रस्तुत तथा आस्था आर्ट एवं रंजीत सिंह इन्टर टेनमेन्ट कृत भोजपुरी फिल्म - लाडला का संगीतमय मुहूर्त मुम्बई के जिप रिकॉर्डिंग स्टूडियो में किया गया। यह फिल्म दर्शकों को सन्देश देने के साथ ही साथ फुल इंटरटेनमेन्ट भी करेगी। सुपर स्टार खेसारी लाल यादव एक नए अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। अभिनेता के साथ साथ इस फिल्म के माध्यम से फिल्म निर्माता बने रंजीत सिंह भी दमदार रोल में दिखेंगे। फिल्म के निर्माता - सुधीर कुमार मिश्रा, नीलाभ तिवारी व रंजीत सिंह हैं। निर्देशन कर रहे हैं प्रेमान्शु सिंह। सह निर्माता - नन्हे पाण्डेय हैं तथा कथा, पटकथा एवं संवाद भी लिखा है नन्हे पाण्डेय ने ही। संगीतकार अविनाश झा घुंघरु गीतकार प्यारे लाल यादव कवी जी, अजाद सिंह, प्रोफेसर लक्ष्मण बागी हैं। कला संदीप तिवारी। मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, रंजीत सिंह इत्यादि हैं तथा अन्य कलाकारों का चयन जारी है।
No comments:
Post a Comment