Monday, 28 July 2014

’नेहा श्री’ की बिंदिया का जादू महिलाओं पर




राजस्थानी सिनेस्टार अभिनेत्री - ’नेहा श्री’  की बिंदिया पूरे बिहार और झारखण्ड में अपना छाप छोड़ रही है। महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म - सजना मंगिया सजाई द हमार के प्रमोशन के समय नेहा श्री ने अपने सभी महिला दर्शको को फिल्म - सजना मंगिया सजाई द हमार की बिंदिया उपहार के रूप में बाँटा और उनका प्यार और आशीर्वाद प्राप्त किया। बिंदिया का हमारे महिला समाज में बहुत ही महत्वपूर्ण है। बिंदिया सुहाग की निशानी है और महिलायें इसे हमेशा अपने सर माथे से लगाकर रखती हैं। ’नेहा श्री’ और अरविन्द अकेला उर्फ ’कल्लूजी’ के अभिनय का जादू दर्शकों के दिलों दिमाग पर खूब चल रहा है। दर्शक इनके कुशल अभिनय एवं युगल प्रेमी जोड़े की बहुत तारीफ कर रहे हैं। यह फिल्म महिला दर्शकों की सबसे पसंदीदा फिल्म बन चुकी है। यह एक संपूर्ण रूप से पारिवारिक ‘यू’ सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म है। मैनास प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म - सजना मंगिया सजाई दऽ हमार दर्शकों की मांग पर अपार भीड़ के साथ बिहार और झारखण्ड के सिनेमाघरों में तीसरे सप्ताह में भी सुपर हिट हो गई है। विगत 11 जुलाई को इस फिल्म का प्रदर्शन पूरे बिहार और झारखण्ड में किया रहा है। पहले हीं दिन से नारी प्रधान यह फिल्म दर्शकों को अपने तरफ आकर्षित करने में कामयाब रही। दूसरे सप्ताह में भी फिल्म में रिकार्ड तोड़ व्यवसाय किया।  


इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि  भोजपुरी का मान-मर्यादा को ध्यान में रखते हुए एक साफ सुथरी फिल्म बनाने का सफल प्रयास किया गया निर्माता हलचल सिंह ने। जिसे सिनेमा के रूपहले परदे पर उतारा है अपने कुशल निर्देशन से ओम प्रकाश यादव ‘ओमजी’ ने।

No comments:

Post a Comment