बेटी कोई अभिशाप नहीं का नारा बुलंद करने तथा महिला समाज का सम्मान बढ़ाने के लिए निर्माता -*हलचल सिंह* द्वारा निर्मित की गई *यू* सर्टिफिकेट प्राप्त महिला प्रधान सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म - *सजना मंगिया सजाई द हमार* का 11 जुलाई से बिहार और झारखण्ड में प्रदर्शन किया जायेगा । मैनास प्रोडक्शन प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित फिल्म- *सजना मंगिया सजाई द हमार* का पोस्टर लगाये हुए परिवार वालों को प्रोत्साहित कर रही सजना मंगिया सजाई द हमार की गाड़ी उत्तरी और दक्षिणी बिहार में प्रतिदिन भ्रमण कर रही है। आलम यह है कि यह गाड़ी जहां भी पहुँच रही है लोगो के जन समूह में गज़ब उत्साह दिखाई दे रहा है। दर्शक दीर्घा में कौतुहल मचा हुआ है इस फिल्म को देखने के लिए और लोग इंतज़ार करने लगे हैं फिल्म के रिलीज होने का। निर्माता हलचल सिंह द्वारा निर्मित की यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा का दशा और दिशा ज़रूर बद्लेगी। लेखक व निर्देशक ओम प्रकाश यादव (ओम जी) के कुशल निर्देशन में फिल्म बहुत ही उम्दा बनी है। फिल्म के निर्माता - हलचल सिंह, लेखक व निर्देशक - ओम प्रकाश यादव (ओम जी ), कार्यकारी निर्माता - डॉ. कुलदीप सिंह, गीतकार - राकेश निराला एवं कन्हैया कुशवाहा, संगीतकार - राकेश निराला। छायांकन - विनोद के शर्मा, नृत्य - मयंक अशोक एवं गणेश के सपना, संकलन - कुणाल प्रभु का है। मुख्य कलाकार - अरविन्द अकेला *कल्लूजी*, नेहा श्री, रविराज दीपू, अर्चना सिंह, मनोज टाईगर, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, शफीक रंगरेज़, प्रीती सिंह, अमित कुमार, जावेद रहमान, उमेश सिंह, सुनीता शर्मा, चन्दन कश्यप तथा सुरेन्द्र पाल इत्यादि हैं।
No comments:
Post a Comment