Monday, 14 July 2014

भईल तोहरा से प्यार में भारतीय नारी के किरदार में *गुंजन पन्त*


चंचल चितवन, मधुर मुस्कान एवं खनकती आवाज़ की धनी *गुंजन पन्त* भोजपुरी सिनेजगत में सफल अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। ये अपने सिद्धांत के अनुसार कम मगर अच्छी और महिला समाज के सम्मान को ध्यान रखते हुए फिल्मों में अभिनय करती हैं। पिछले साल की सफल और यादगार फिल्म - *लक्ष्मण रेखा* में गुंजन पन्त द्वारा निभाया गया किरदार आज भी लोग नहीं भूल पायें हैं।



 उस फिल्म में इन्होंने बहुत ही साधारण घरेलू महिला का किरदार जीवन्त किया था जो आज के आधुनिक युग में होते हुए भी अनपढ़ है और आधुनिकता की चमक दमक से दूर दसवीं शदी की महिला की तरह संस्कारवान व गुणवान अपना घर परिवार संभालती है। लेकिन समय आने पर महिला समाज के आन बान और शान के लिए मंत्री का पद हासिल कर असामाजिक तत्व का खत्मा भी करती हैं।




अब हम बात करेंगे इनकी आने वाली भोजपुरी फिल्म - *भईल तोहरा से प्यार - आई लव यू* की। इस फिल्म में भी गुंजन पन्त की भूमिका गाँव की चुलबुली व सीधी सदी लड़की का है तथा इनके नायक विनय आनंद हैं। इनका यह किरदार भी सिनेप्रेमियों को लम्बे समय तक याद रहने वाला है। फिल्म के निर्माता - धर्मेन्द्र मौर्या हैं तथा निर्देशन किया है शाद कुमार ने।

No comments:

Post a Comment