एस एस फिल्म फैक्ट्री ने रमजान के पहले दिन अपनी दूसरी प्रस्तुति विजय पथ एगो जंग की शूटिंग पूरी की। इस फिल्म की शूटिंग के सेट पर जहां एक ओर विजय वर्मा, आदित्य मोहन, प्रिया शर्मा और अमरीश सिंह डांस मास्टर कानू मुखर्जी के निर्देशन पर ठुमका लगा रहे थे वहीं दूसरी ओर फिल्म निर्मात्री शाहजहान शेख के आमंत्रण पर फिल्म के कलाकारों से मिलने अध्यक्ष - भोजपुरी समाज आगरा, समन्यवक - विश्व भोजपुरी सम्मलेन एवं इंडियन डायसपोरा सेंटर मारीशस के सदस्य माननीय अशोक चौबे सपरिवार पधारे। अशोक चौबे ने विजय पथ - एगो जंग के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी तथा भोजपुरी भाषा को शीघ्र अति शीघ्र आठवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु उम्मीद जतायी। उन्होंने कहा कि इस बाबत प्रतिनिधि मंडल मोदी सरकार से मुलाकात भी करेगी। अशोक चौबे ने यह उम्मीद जताई है कि भोजपुरी क्षेत्र (ए बी सी डी) आरा, बलिया, छपरा, देवरिया की राजधानी कहे जाने वाली बनारस ने देश को श्री नरेन्द्र मोदी जैसा तगड़ा प्रधानमंत्री दिया है। जिनसे भोजपुरी समाज और भोजपुरी सिनेमा को ढेर सारी उम्मीद है।
साथ ही 3 दिसंबर को आगरा में होने वाले विश्व भोजपुरी सम्मलेन में विजय पथ - एगो जंग के सदस्यों को आमंत्रित किया और इस फिल्म के प्रमोशन करने की बात कही।
अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत कर रहे मिस्टर ग्लैमर ऑफ बिहार रह चुके आदित्य मोहन से खास उम्मीद जताते हुए कि यह अच्छी बात है अब भोजपुरी सिनेमा में गायकों के साथ साथ माडलिंग और थियेटर की दुनिया से अभिनेताओं का आगमन हो रहा है।
इस फिल्म के निर्देशक - संजीव बोहरपी, लेखक - लाल यादव, गीतकार - प्यारेलाल यादव, संतोष पूरी, श्याम देहाती, संगीतकार - श्याम देहाती, संगीत संयोजक - शिशिर पाण्डेय, नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी, संजय कोर्वे, एंथोनी व केदार सुब्बा, छायांकन - नीटू इकबाल सिंह, मारधाड़ निर्देशक - दिलीप यादव, संकलन - जीतेन्द्र सिंह जीतू, कला निर्देशक - अवधेश राय हैं। मुख्य कलाकार - विजय वर्मा, आदित्य मोहन, अर्चना सिंह, आनन्द मोहन, मनोज टाईगर, अमरीश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, तेज यादव, किरण यादव, सोना शाह, त्रिपुरारी यादव, विकास शुक्ला, विनोद मिश्रा, जसवंत कुमार और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं। आइटम गीत पर नृत्य किया है सीमा सिंह, प्रिया शर्मा तथा सरगम भाटिया ने।
No comments:
Post a Comment