मैनास प्रोडक्शन प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित महिला प्रधान सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म - ’सजना मंगिया सजाई द हमार’ को बिना एक भी कट के सेंसर बोर्ड ने ’यू ( U )’ सर्टिफिकेट से नवाजा। भोजपुरी सिनेमा के पिछले कुछ सालों के इतिहास में किसी भी भोजपुरी फिल्म को यू सर्टिफिकेट नहीं मिला है। पिछले कुछ साल की यह पहली भोजपुरी फिल्म है जिसे बिना एक भी कट के सेंसर बोर्ड ने ’यू ( U )’ सर्टिफिकेट दिया और इस फिल्म के निर्माता - हलचल सिंह तथा लेखक व निर्देशक - ओम प्रकाश यादव (ओम जी) की जमकर तारीफ सेंसर बोर्ड के सभी सदस्यों ने की। भोजपुरी फिल्म - ’सजना मंगिया सजाई द हमार’ भोजपुरिया संस्कृति से जुड़ाव, माटी की खुशबू और भाषा के साथ - साथ अन्य भोजपुरी फिल्मों में परोसी जाने वाले अश्लील दृश्य, द्विअर्थी संवाद तथा आईटम सॉंग से अलग समाज में साफ सुथरी पारिवारिक परिवेश है। इस भोजपुरी फिल्म की भव्यता और निर्माण की तारीफ करते हुए सेंसर बोर्ड के सदस्यों ने समाज में सन्देश देने वाली फिल्म करार दिया है और यह भी कहा है कि भोजपुरी फिल्मों की दशा और दिशा बदलती है तो सजना मंगिया सजाई द हमार की तरफ निर्माताओं को रुख करना पड़ेगा।
एक सवाल के जवाब में फिल्म निर्माता - श्हलचल सिंहश् ने कहा कि ’’ फिल्म समाज का दर्पण है तो क्यों ना भोजपुरी समाज को भाषा, संस्कृति, संस्कार, रीति-रिवाज और माटी के महक को प्रस्तुत किया जाय। बातों का ध्यान रखकर मैंने फिल्म - ’सजना मंगिया सजाई द हमार’ का निर्माण का निर्माण किया है। हमारी फिल्म को सेंसर बोर्ड द्वारा ’यू’ सर्टिफिकेट मिलना भोजपुरी सिनेमा के लिए गर्व की बात है।’’
फिल्म के निर्माता - हलचल सिंह, लेखक व निर्देशक - ओम प्रकाश यादव (ओम जी ), कार्यकारी निर्माता - डॉ. कुलदीप सिंह, गीतकार - राकेश निराला एवं कन्हैया कुशवाहा, संगीतकार - राकेश निराला। छायांकन - विनोद के शर्मा, नृत्य - मयंक अशोक एवं गणेश के सपना, संकलन - कुणाल प्रभु का है।
मुख्य कलाकार - अरविन्द अकेला ’कल्लूजी’, नेहा श्री, रविराज दीपू, अर्चना सिंह, मनोज टाईगर, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, शफीक रंगरेज, प्रीती सिंह, अमित कुमार, जावेद रहमान, उमेश सिंह, सुनीता शर्मा, चन्दन कश्यप तथा सुरेन्द्र पाल इत्यादि हैं।
No comments:
Post a Comment