Monday, 21 July 2014

’रवि राज दीपू’ का बोलबाला ’सजना मंगिया सजाई द हमार’ में

मैनास प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित  महिलाओं की पहली पसंद भोजपुरी फिल्म - सजना मंगिया सजाई द हमार ’ रवि राज दीपू के अभिनय को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपू नवयुवक डॉक्टर के किरदार को जीवंत किया है तथा इनकी नायिका अर्चना सिंह हैं। 11 जुलाई से प्रदर्शित बिहार एवं झारखंड में दर्शकों की भारी मांग के साथ सुपर हिट दूसरे सप्ताह में फिल्म को देखने के लिए सिने प्रेमियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक की भी दर्शक तारीफ करते हुए कहते हैं कि बहुत दिनों बाद पूरे पारिवार के साथ बैठकर फिल्म देखने का मौका मिल रहा है।

निर्माता हलचल सिंह द्वारा निर्मित की यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा का दशा और दिशा जरूर बद्लेगी। लेखक व निर्देशक ओम प्रकाश यादव (ओम जी) के कुशल निर्देशन में फिल्म बहुत ही उम्दा बनी है।
फिल्म के निर्माता - हलचल सिंह, लेखक व निर्देशक - ओम प्रकाश यादव (ओम जी ), कार्यकारी निर्माता - डॉ. कुलदीप सिंह, गीतकार - राकेश निराला एवं कन्हैया कुशवाहा, संगीतकार - राकेश निराला। छायांकन - विनोद के शर्मा, नृत्य - मयंक अशोक एवं गणेश के सपना, संकलन - कुणाल प्रभु का है।
मुख्य भूमिकाओं में  रविराज ’दीपू’ के साथ अरविन्द अकेला ’कल्लूजी’, नेहा श्री, अर्चना सिंह, मनोज टाईगर, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, शफीक रंगरेज, प्रीती सिंह, अमित कुमार, जावेद रहमान, उमेश सिंह, सुनीता शर्मा, चन्दन कश्यप तथा सुरेन्द्र पाल इत्यादि है।

No comments:

Post a Comment