Thursday, 22 May 2014

*एक लैला तीन छैला* का पोस्ट प्रोडक्शन पूर्ण


आर. एम. फिल्म्स प्रा.लि. के बैनर तले निर्माता - ’मुकेश सोनी’ द्वारा निर्मित फिल्म - ’एक लैला तीन छैला’ एक मनोरंजक फिल्म है जिसे पूरे परिवार सहित मनोरन्जन हेतु देखा जा सकता है। भोजपुरी सिनेमा को ऊँचाई  प्रदान करने हेतु निर्माण की गई इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य समाप्त कर दिया गया है। फिल्म के निर्माता - मुकेश सोनी तथा संतोष सोनी हैं एवं कार्यकारी निर्माता - अतिन दूबे हैं। फिल्म के निर्देशक - शाद कुमार हैं, लेखक - लालजी यादव हैं। संगीतकार - छोटे बाबा तथा गीतकार - अशोक सिन्हा,प्रेम सागर, फणीन्द्र राव एवं  जीतेन्द्र मिर्जापुरी हैं। सिनेमाटोग्राफर - गौरांग सहा, मारधाड़  - दिलीप यादव, नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी, कला निर्देशक - प्रदीप कुमार झा, प्रोडक्शन डिजाईनर - मोहन भिंगी, निर्माण प्रबंधक - अजय सिंह, आशीष यादव, विमल तिवारी, अब्दुल सिद्दिकी एवं रंगलाल निषाद हैं। संकलन - गोविन्द दूबे का है। मुख्य भूमिकाओं में रानी चटर्जी, अरविन्द अकेला ’कल्लू’, राकेश मिश्रा, धर्मेश मिश्रा, राजू श्रेष्ठा, के के गोस्वामी, सी पी भट्ट, अनूप अरोरा, रिन्कू घोष, पुष्पा वर्मा, मेहनाज शर्राफ, साहिल शेख, सीमा सिंह और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं।

No comments:

Post a Comment