भोजपुरी सिनेमा के तीसरे दौर की शुरुआत बहुत ही सुनहरा रहा है। भोजपुरी सिने इंडस्ट्री ने व्यवसाय के मामले में भी बहुत मुनाफा कमाया। मगर धीरे धीरे भोजपुरी संस्कृति से कोसो दूर, फूहड़ व द्विअर्थी फिल्मों के निर्माण होने से आज भोजपुरी सिनेमा से सभ्य परिवार तथा महिला वर्ग बहुत दूर हो गये हैं।
इसी दुःख व पीड़ा से दुखी होकर वीर कुंवर सिंह की धरती जगदीश पुर के लाल व सफल व्यसायी हलचल सिंह ने भोजपुरी सिनेमा के अस्तित्व को आत्मबल प्रदान करने हेतु मैंनास प्रोडक्शन प्रा लि का शुभारम्भ किया है। इस प्रोडक्शन के अंतर्गत पहली भोजपुरी फ़िल्म - सजना मंगिया सजाई द हमार का निर्माण किया गया है। यह फिल्म साफ़ सुथरी सम्पूर्ण पारिवारिक एवं स्वस्थ मनोरंजक है जिसका मुख्य उद्देश्य है भोजपुरी सिनेप्रेमी एक साथ पूरे परिवार सहित सिनेमाहाल में जाकर फ़िल्म देख सकें। लेखक - निर्देशक ओम जी (ओम प्रकाश यादव) के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म पोस्ट प्रोडक्शन कार्य तेज़ गति से किया जा रहा है। इस महिला प्रधान फिल्म के मुख्य कलाकार - नेहा श्री, अरविन्द अकेला *कल्लूजी*, अर्चना सिंह, रविराज *दीपू* मनोज सिंह टाईगर, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, अमित कुमार, प्रीति सिंह, शफीक रंगरेज़, उमेश सिंह, सुनीता शर्मा, चन्दन कश्यप एवं (महाभारत फेम द्रोणाचार्य) सुरेन्द्र पाल हैं।
एक सवाल के जवाब में *हलचल सिंह* ने कहा कि “भोजपुरी भाषा बहुत ही मीठी है जिसे देश के अलावा विदेश के कई देशों में भी बोली जाती है। भोजपुरी भाषा को फिल्मों में तोड़ मरोड़कर पेश किया जाता है उससे दूर हमारी फिल्म में शुद्ध भोजपुरी को संवाद दिया गया है और भोजपुरी साहित्य को फिल्म के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है।”
No comments:
Post a Comment