Monday, 19 May 2014

एंगल की ’नेहा’ और वेब का ’कल्लू’ एक साथ ’सजना मंगिया सजाई द हमार’ में



राजस्थानी सिनेस्टार अभिनेत्री एवं एंगल म्यूजिक कंपनी की ब्रांड अम्बेसडर ’नेहा श्री तथा वेब म्यूजिक कंपनी के स्टार गायक तथा नायक - अरविन्द अकेला कल्लू  एक साथ पहली बार नायिका प्रधान फिल्म - ’सजना मंगिया सजाई द हमार में’ नजर आने वाले हैं।
भोजपुरी सिनेमा के अस्तित्व को आत्मबल प्रदान करने हेतु अग्रसर मैनास प्रोडक्शन प्रा लि के बैनर तले निर्मित ’सजना मंगिया सजाई द हमार’ महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म में दोनों सिनेस्टार कपल प्रेमिका - प्रेमी के जोड़े के रूप में रूपहले परदे पर आने वाले हैं। इस फिल्म में नेहा श्री एक गरीब किसान की बेटी की भूमिका में हैं जो पढाई के दमपर पूरे बिहार का नाम रोशन करती हैं और यह साबित कर देती हैं कि बेटियाँ भी बेटों से बढ़कर होती हैं। 
फिल्म निर्माता - हलचल सिंह द्वारा महिला समाज के लिए निर्माण की गयी इस फिल्म के लेखक व निर्देशक - ओम प्रकाश यादव हैं।

No comments:

Post a Comment