भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर में फिल्मों के निर्माण से इण्डस्ट्री का विकास दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में सुजीत सिंह प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म - सिंह भईया का भी निर्माण किया जा रहा है। निर्देशक आशीष सिन्हा के निर्देशन में इस फिल्म की शूटिंग राँची के विभिन्न खूबसूरत स्थलों पर करके समाप्त कर ली गयी है। फिल्म के लेखक - अरविन्द तिवारी हैं। संगीतकार - अविनाश झा ’घुँघुरु’ ने गीतकार - अजाद सिंह, ऋषि ग्वाला एवं विभाकर पाण्डेय के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है। सिनेमाटोग्राफर - जय नंदन, मारधाड़ - हीरालाल यादव, कोरियोग्राफर - दिलीप मिस्त्री है। मुख्य कलाकार - सुजीत सिंह, प्रिया शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, संजय वर्मा, माया यादव तथा संजय पाडेय। हैं
No comments:
Post a Comment