Tuesday, 27 May 2014

*विशाल तिवारी* की *लड़ाई* बिहार के बाद मुंबई में भी 30 मई से

 हाल ही में बिहार और झारखण्ड के सिनेमाघरों में सफलता के साथ प्रदर्शित होने के बाद *विशाल तिवारी* की *लड़ाई* अब मुंबई में भी 30 मई से प्रदर्शित की जा रही है। ए स्क्वायर बैनर तले निर्मित फिल्म - *लड़ाई* में पहली बार *हैदर काज़मी* और  *विशाल तिवारी* आमने - सामने घमासान खूनी लड़ाई कर रहे हैं। इस लड़ाई में विशाल तिवारी का  साथ दे रहीं हैं अभिनेत्री - अंजना सिंह तथा हैदर काज़मी के साथ हैं मिस फेमिना  नूरी शेख। इनके साथ में -  बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, सोनू झा, माया यादव, देव सिंह, प्रीती सिंघानिया, साहिल शेख, राहुल श्रीवास्तव, इमरान अली एवं मिस्टर इंडिया - डैनी शेहरावत  इत्यादि हैं। आइटम डांस किया है प्रीति सिंह तथा प्राची ने। इस फिल्म के  निर्माता - के के तिवारी हैं तथा  फिल्म के लेखक - निर्देशक  आनंद गहतराज हैं। अपनी अभिनय प्रतिभा से सिनेप्रेमियों के दिल में घर कर चुके *विशाल तिवारी* अब भोजपुरी सिनेमा का एक अभिन्न अंग बन गये हैं। और अब दिन ब दिन एक बढ़कर एक सशक्त किरदार निभाकर अपनी लोकप्रियता में चार चाँद लगाते जा रहे हैं।
अब तक इनकी प्रदर्शित हुई फिल्में - *भाई जी* तथा *चरणों की सौगंध* की अपार सफलता के बाद बिहार और झारखन्ड में दर्शकों ने *लड़ाई* को भी सफल बनाया है। दर्शकों का भरपूर प्यार मिलने से विशाल बहुत खुश हैं। उम्मीद करते हैं कि मुम्बई के सिनेप्रेमी भी विशाल तिवारी की लड़ाई को सफल बनायेंगे।

गौरतलब है कि बक्सर, बिहार के मूल निवासी *विशाल तिवारी* ने बतौर फिल्म निर्माता *फूल बनल अंगार* से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री कदम  रखा था, साथ ही फिल्म की पूरी टीम के जोर देने पर उन्होंने इस फिल्म में बतौर अभिनेता एक छोटी सी भूमिका निभायी थी जिससे उनके मन में कैमरा फेस करने का आत्मबिश्वास  बढ़ा और उसके बाद उन्होंने फिल्म भाई जी से पूर्ण रूप से बतौर नायक सिनेमा के रुपहले परदे पर पदार्पण किया और सिनेप्रेमियो के पसंदीदा बन गये हैं।

No comments:

Post a Comment