Thursday, 29 May 2014

’बागी भइले सजना हमार’ सभी गीत रिकार्ड

 ओम साईं संसार एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म ’बागी भइले सजना हमार’ के सभी गीत को फिल्म जगत मशहूर पार्श्वगायक कुमार शानू व मनीष कुमार तथा मशहूर पार्श्वगायिका - कल्पना, इन्दू सोनाली व खुश्बू जैन आदि के मधुर आवाज में ध्वनिबद्ध संगीतकार संतोष श्रीवास्तव के संगीत निर्देशन में  किया गया। निर्माता -विनोद श्रीवास्तव व राजेश शुक्ला द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म के लेखक एवं निर्देशक - आर के शुक्ला हैं।




फिल्म के संगीतकार - संतोष श्रीवास्तव हैं तथा गीतकार - श्रीकांत मिश्रा हैं। छायांकन - मनोज व्यास, नृत्य - राम देवन, संकलन - भरत सिंह तथा द्वन्द - हिमाल का है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार - विराज भट्ट, प्रिंस राजपूत, आम्रपाली, एहसान खान, रोशनी वर्मा, सीमा सिंह, रानू पाण्डेय, सूरज कुमार तथा अवधेश मिश्रा हैं।


इस फिल्म की पूरी शूटिंग शीघ्र ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न खूबसूरत स्थलों में की जाएगी 


*राउडी रानी* की एडिटिंग समाप्त


जीविका फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर के अंतर्गत निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म -  *राउडी रानी* की एडिटिंग समाप्त हो गई है। इस फिल्म में अमरीश सिंह और रानी चटर्जी पहली बार एक साथ दर्शकों के स्वस्थ मनोरंजन करेंगे। दर्शकों की पहली पसंद रानी चटर्जी का खतरनाक स्टंट भी देखने को मिलेगा। साथ ही अमरीश सिंह भी   खतरनाक स्टंट एवं रोमांस करते हुए दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस फिल्म में पहली बार रानी चटर्जी और मनोज टाईगर का फुल टू धमाल कॉमेडी भी दर्शकों का खूब मनोरंजक होगा।
इस फिल्म के निर्माता - मधुवेंद्र पी राय  हैं। सहनिर्माता - गोपी यादव तथा विक्की सिंह  हैं। रानी चटर्जी,  अमरीश सिंह तथा मनोज टाईगर की केंद्रीय भूमिका वाली फिल्म - राउडी रानी का निर्देशन  कुशल निर्देशक - इकबाल बक्श ने किया है। फिल्म के कहानीकार - रमेश मिश्रा हैं तथा पटकथा व संवाद - मनोज टाईगर ने लिखा है। संगीतकार - छोटे बाबा तथा  कैमरामैन - दिनेश पटेल हैं। नृत्य  - दिलीप मिस्त्री, मारधाड़ - अकबर   शरीफ ने करवाया है।

 मुख्य कलाकार - रानी चटर्जी,  अमरीश सिंह,  मनोज टाईगर ,  अभय कुमार,  नेहा तिवारी,  सोनू,  लल्लन सिंह,  सोनिया मिश्रा, राहुल,  शिवम,  सर्वदेव शुक्ल तथा दीपक भाटिया हैं साथ ही आईटम गीत  में सम्भावना सेठ ने नृत्य किया है।

Tuesday, 27 May 2014

*विशाल तिवारी* की *लड़ाई* बिहार के बाद मुंबई में भी 30 मई से

 हाल ही में बिहार और झारखण्ड के सिनेमाघरों में सफलता के साथ प्रदर्शित होने के बाद *विशाल तिवारी* की *लड़ाई* अब मुंबई में भी 30 मई से प्रदर्शित की जा रही है। ए स्क्वायर बैनर तले निर्मित फिल्म - *लड़ाई* में पहली बार *हैदर काज़मी* और  *विशाल तिवारी* आमने - सामने घमासान खूनी लड़ाई कर रहे हैं। इस लड़ाई में विशाल तिवारी का  साथ दे रहीं हैं अभिनेत्री - अंजना सिंह तथा हैदर काज़मी के साथ हैं मिस फेमिना  नूरी शेख। इनके साथ में -  बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, सोनू झा, माया यादव, देव सिंह, प्रीती सिंघानिया, साहिल शेख, राहुल श्रीवास्तव, इमरान अली एवं मिस्टर इंडिया - डैनी शेहरावत  इत्यादि हैं। आइटम डांस किया है प्रीति सिंह तथा प्राची ने। इस फिल्म के  निर्माता - के के तिवारी हैं तथा  फिल्म के लेखक - निर्देशक  आनंद गहतराज हैं। अपनी अभिनय प्रतिभा से सिनेप्रेमियों के दिल में घर कर चुके *विशाल तिवारी* अब भोजपुरी सिनेमा का एक अभिन्न अंग बन गये हैं। और अब दिन ब दिन एक बढ़कर एक सशक्त किरदार निभाकर अपनी लोकप्रियता में चार चाँद लगाते जा रहे हैं।
अब तक इनकी प्रदर्शित हुई फिल्में - *भाई जी* तथा *चरणों की सौगंध* की अपार सफलता के बाद बिहार और झारखन्ड में दर्शकों ने *लड़ाई* को भी सफल बनाया है। दर्शकों का भरपूर प्यार मिलने से विशाल बहुत खुश हैं। उम्मीद करते हैं कि मुम्बई के सिनेप्रेमी भी विशाल तिवारी की लड़ाई को सफल बनायेंगे।

गौरतलब है कि बक्सर, बिहार के मूल निवासी *विशाल तिवारी* ने बतौर फिल्म निर्माता *फूल बनल अंगार* से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री कदम  रखा था, साथ ही फिल्म की पूरी टीम के जोर देने पर उन्होंने इस फिल्म में बतौर अभिनेता एक छोटी सी भूमिका निभायी थी जिससे उनके मन में कैमरा फेस करने का आत्मबिश्वास  बढ़ा और उसके बाद उन्होंने फिल्म भाई जी से पूर्ण रूप से बतौर नायक सिनेमा के रुपहले परदे पर पदार्पण किया और सिनेप्रेमियो के पसंदीदा बन गये हैं।

Monday, 26 May 2014

*राउडी रानी* की एडिटिंग समाप्त


जीविका फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर के अंतर्गत निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म -  *राउडी रानी* की एडिटिंग समाप्त हो गई है। इस फिल्म में अमरीश सिंह और रानी चटर्जी पहली बार एक साथ दर्शकों के स्वस्थ मनोरंजन करेंगे। इस फिल्म के निर्माता - मधुवेंद्र पी राय  हैं। सहनिर्माता - गोपी यादव तथा विक्की सिंह  हैं। रानी चटर्जी,  अमरीश सिंह तथा मनोज टाईगर की केंद्रीय भूमिका वाली फिल्म - राउडी रानी का निर्देशन  कुशल निर्देशक - इकबाल बक्श ने किया है। फिल्म के कहानीकार - रमेश मिश्रा हैं तथा पटकथा व संवाद - मनोज टाईगर ने लिखा है। संगीतकार - छोटे बाबा तथा  कैमरामैन - दिनेश पटेल हैं। नृत्य  - दिलीप मिस्त्री, मारधाड़ - अकबर   शरीफ ने करवाया है। 
मुख्य कलाकार - रानी चटर्जी,  अमरीश सिंह,  मनोज टाईगर ,  अभय कुमार,  नेहा तिवारी,  सोनू,  लल्लन सिंह,  सोनिया मिश्रा, राहुल,  शिवम,  सर्वदेव शुक्ल तथा दीपक भाटिया हैं साथ ही आईटम गीत  में सम्भावना सेठ ने नृत्य किया है। 

नेहा श्री’ का राजस्थान में ’तांडव’ और उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली में कहा ’प्यार कवनो खेल ना ह’


 राजस्थानी सिनेस्टार ’नेहा श्री’ राजस्थानी सिनेमा के साथ-साथ हिन्दी व हरियाणवी, मैथिली तथा भोजपुरी सिनेमा में भी सक्रीय हैं। नेहा श्री की केन्द्रीय भूमिका वाली दो फिल्में मई महीने में प्रदर्शित की गई है और दोनों ही फिल्मों में इनके अभिनय की खूब तारीफ की जा रही है। एक ओर जहाँ 18 मई से प्रदर्शित राजस्थान के कई सिनेमाघरों में राजस्थानी फिल्म - ’तांडव’ को बम्पर ओपनिंग मिली तथा अभी भी कई सिनेमाहाल में यह फिल्म शानदार चल रही है। फिल्म के लेखक व निर्देशक - लखविंदर सिंह हैं तथा फिल्म के निर्माता - नन्दकिशोर मित्तल हैं।
वहीं 16 मई से उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई। दर्शकों द्वारा नेहा श्री के कुशल
अभिनय, मोहक अदा एवं मनमोहिनी नृत्य को खूब पसंद किया जा रहा है। निर्माता व निर्देशक - राकेश कुमार द्वारा निर्मित की गई  फिल्म ’प्यार कवनों खेल ना ह’ में राजस्थानी सुपर स्टार अभिनेत्री - नेहा श्री के साथ भोजपुरी सुपर स्टार - खेसारीलाल यादव तथा नवोदित नायक व गायक - लाडो मधेशिया हैं।












गौरतलब है कि नेहा श्री ने अब तक जितना भी किरदार निभाया है सबमें महिला समाज के सम्मान को इन्होंने रूपहले परदे पर  प्रस्तुत किया है। इनकी शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म - ’सजना मंगिया सजाई द हमार’ है। मैनास प्रोडक्शन प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्माता - हलचल सिंह हैं तथा लेखक व निर्देशक - ओम प्रकाश यादव हैं।

Sunday, 25 May 2014

मनमोहन तिवारी’ को दर्शकों ने किया पसंद ’महाबली’ के रूप में


अभिनेता की पहचान उनकी अभिनय प्रतिभा से ही होती है और अभिनय के दमपर ही दर्शकों के दिल में घर कर लेते हैं। जी हाँ, ’मनमोहन तिवारी’  ने अपनी जबरदस्त अभिनय के जरिये सिनेप्रेमियों के बीच महाबली के रूप में बहुत पसंद किये जा रहे हैं। गौरतलब है कि ग्लोबल पिक्चर्स प्रस्तुत फिल्म - महाबली  9 मई से बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन किया गया। ’महाबली’ के रूप में मनमोहन तिवारी ने रूपहले परदे पर अपनी जबरदस्त छाप छोड़ा है।

 इस फिल्म के निर्माता - अरविन्द कुमार है तथा निर्देशक - वेदांत विश्नोई हैं। छोटे परदे के माध्यम से घर घर में अपनी पहचान बनाने के बाद बड़े परदे पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके बिहार की भोजपुरी माटी के लाल मनमोहन तिवारी ने अपने अभिनय के दम पर अपनी पहली ही फिल्म ’रानी चली ससुराल’ से सभी पर जादू कर दिया था।गौरतलब है कि छोटा पर्दा का रियलिटी शो ’राखी का स्वयंबर’ से घर - घर में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के साथ ही धारावाहिक - जमुनिया, आरक्षण, प्रतिज्ञा, होंगे न हम जुदा, अनामिका, क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया इत्यादि के माध्यंम से मनमोहन तिवारी अपनी जबर्दस्त पहचान बना चुके हैं।

Thursday, 22 May 2014

’नेहा श्री’ का ’प्यार कवनों खेल ना ह’ यू पी और दिल्ली में भी सफल


राजस्थानी सिनेस्टार अभिनेत्री ’नेहा श्री’ की केन्द्रीय भूमिका वाली फिल्म - ’प्यार कवनो खेल ना ह’ का 16 मई से उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली के कई सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन किया गया है। राजस्थानी सिनेस्टार अभिनेत्री - नेहा श्री के कुशल अभिनय, मोहक अदा और  मोहिनी नृत्य को दर्शक दीर्घा ने खूब पसंद किया है। राकेश सिने मिडिया प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित फिल्म ’प्यार कवनो खेल ह’ बिहार तथा झारखण्ड में पहले ही सफल हो चुकी है। राजस्थानी सिने स्टार ’नेहा श्री’ के साथ  सुपर स्टार ’खेसारी लाल यादव’ तथा ’ स्टार गायक से नायक बने ’लाडो मधेसिया’ के अभिनय से सजी यह फिल्म दर्शकों खूब पसन्द आ रही है। इस फिल्म के निर्माता राकेश कुमार तथा सह निर्माता - आरिफ भोजपुरिया हैं तथा निर्देशक - ’राकेश कुमार’ हैं। इस फिल्म का ऑडियो म्यूजिक ’एंगल म्यूजिक’ ने लांच किया है जो की पहले ही दर्शको के जुबान पर पहले ही चढ़ा हुआ है।

*एक लैला तीन छैला* का पोस्ट प्रोडक्शन पूर्ण


आर. एम. फिल्म्स प्रा.लि. के बैनर तले निर्माता - ’मुकेश सोनी’ द्वारा निर्मित फिल्म - ’एक लैला तीन छैला’ एक मनोरंजक फिल्म है जिसे पूरे परिवार सहित मनोरन्जन हेतु देखा जा सकता है। भोजपुरी सिनेमा को ऊँचाई  प्रदान करने हेतु निर्माण की गई इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य समाप्त कर दिया गया है। फिल्म के निर्माता - मुकेश सोनी तथा संतोष सोनी हैं एवं कार्यकारी निर्माता - अतिन दूबे हैं। फिल्म के निर्देशक - शाद कुमार हैं, लेखक - लालजी यादव हैं। संगीतकार - छोटे बाबा तथा गीतकार - अशोक सिन्हा,प्रेम सागर, फणीन्द्र राव एवं  जीतेन्द्र मिर्जापुरी हैं। सिनेमाटोग्राफर - गौरांग सहा, मारधाड़  - दिलीप यादव, नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी, कला निर्देशक - प्रदीप कुमार झा, प्रोडक्शन डिजाईनर - मोहन भिंगी, निर्माण प्रबंधक - अजय सिंह, आशीष यादव, विमल तिवारी, अब्दुल सिद्दिकी एवं रंगलाल निषाद हैं। संकलन - गोविन्द दूबे का है। मुख्य भूमिकाओं में रानी चटर्जी, अरविन्द अकेला ’कल्लू’, राकेश मिश्रा, धर्मेश मिश्रा, राजू श्रेष्ठा, के के गोस्वामी, सी पी भट्ट, अनूप अरोरा, रिन्कू घोष, पुष्पा वर्मा, मेहनाज शर्राफ, साहिल शेख, सीमा सिंह और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं।

*सिंह भईया* कीे शूटिंग समाप्त


भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर में फिल्मों के निर्माण से इण्डस्ट्री का विकास दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में सुजीत सिंह प्रोडक्शन के बैनर तले  फिल्म - सिंह भईया का भी निर्माण किया जा रहा है। निर्देशक आशीष सिन्हा के निर्देशन में इस फिल्म की शूटिंग राँची के विभिन्न खूबसूरत स्थलों पर करके समाप्त कर ली गयी है। फिल्म के लेखक - अरविन्द तिवारी हैं। संगीतकार - अविनाश झा ’घुँघुरु’ ने गीतकार - अजाद सिंह, ऋषि ग्वाला एवं विभाकर पाण्डेय के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है।  सिनेमाटोग्राफर - जय नंदन, मारधाड़ - हीरालाल यादव, कोरियोग्राफर - दिलीप मिस्त्री है। मुख्य कलाकार - सुजीत सिंह, प्रिया शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, संजय वर्मा, माया यादव तथा संजय पाडेय। हैं

Wednesday, 21 May 2014

बक्सर का नाम रोशन कर रहे हैं ’विशाल तिवारी’

बक्सर की माटी का लाल विशाल तिवारी अपनी अभिनय प्रतिभा से बक्सर, बिहार का नाम रोशन कर रहे हैं। हालिया प्रदर्शित  फिल्म - लड़ाई के सफलता से वे बहुत खुश हैं क्योंकि सिनेप्रेमियों का प्रेम इनको खूब मिल रहा है। विशाल तिवारी जहां भी फिल्म के प्रमोशन में जाते हैं सिनेप्रेमी इन्हें अपने बीच पाकर बहुत खुश हो जाते हैं। हर्षोल्लास के साथ इनका खूब स्वागत किया जाता है और साथ ही इनके अभिनय की बहुत तारीफ किया जा रहा है। आरा, बक्सर, बाराहपुर इत्यादि कई सिनेमाहाल में  विशाल तिवारी अभिनीत फिल्म - लड़ाई में इनके अभिनय की खूब तारीफ हो रही है।
गौरतलब है की अब तक इनकी प्रदर्शित हुई फिल्में - ’भाई जी’ तथा ’चरणों की सौगंध’ की अपार सफलता के बाद अब बिहार और झारखन्ड में विशाल तिवारी के प्रशंसक ’लड़ाई’ को भी सफल बना रहे हैं। दर्शकों का भरपूर प्यार मिलने से विशाल भी बहुत खुश हैं। इनका कहना है कि मैं दर्शकों का हमेशा आभारी रहूँगा और भी अच्छी फिल्मे के साथ दर्शकों के बीच आता रहूँगा। सिनेप्रेमियों का प्यार ऐसे ही हमेशा मिलता रहे, यही उम्मीद करता हूँ।


‘नेहा श्री’ का तांडव हाउसफुल


राजस्थानी सिनेस्टार ’नेहा श्री’  की राजस्थानी फिल्म - ’तांडव’ 18 मई से राजस्थान के कई सिनेमाघरों प्रदर्शित की गई है। आलम यह है की यह फिल्म जहां भी रिलीज हुई है हर सिनेमा हाल में हाउसफुल जा रही है। दर्शकों द्वारा इस फिल्म की खूब तारीफ हो रही है. लोग फिलिम के अभिनेता के साथ साथ नेहा श्री के अभिनय की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.  इस फिल्म में नेहा श्री केन्द्रीय भूमिका में हैं। लेखक निर्देशक - लखविंदर सिंह के निर्देशन में निर्माण की गई इस फिल्म के निर्माता - नंदकिशोर मित्तल हैं।

’बागी भइले सजना हमार’ के लिए ‘कुमार शानू’ ने गया गीत

ओम साईं संसार एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म ’बागी भइले सजना हमार’ के लिए मेलोडी गीत को मशहूर पार्श्वगायक - ‘कुमार शानू’ ने गाया। निर्माता -विनोद श्रीवास्तव व राजेश शुक्ला द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म के लेखक एवं निर्देशक - आर के शुक्ला हैं। फिल्म के संगीतकार - संतोष श्रीवास्तव हैं तथा गीतकार - श्रीकांत मिश्रा हैं। छायांकन - मनोज व्यास, नृत्य - राम देवन, संकलन - भरत सिंह तथा द्वन्द - हिमाल का है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार - विराज भट्ट, प्रिंस राजपूत, आम्रपाली, एहसान खान, रोशनी वर्मा, सीमा सिंह, रानू पाण्डेय, सूरज कुमार तथा अवधेश मिश्रा हैं।
इस फिल्म की पूरी शूटिंग शीघ्र ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न खूबसूरत स्थलों में की जाएगी।

’राउडी रानी’ की शूटिंग समाप्त


जीविका फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर के अंतर्गत निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म -  ’राउडी रानी’ की शूटिंग समाप्त हो गई है। दर्शकों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु निर्मित की जा रही इस फिल्म के निर्माता - मधुवेंद्र पी राय  हैं। सहनिर्माता - गोपी यादव तथा विक्की सिंह  हैं। रानी चटर्जी,  अमरीश सिंह तथा मनोज टाईगर की केंद्रीय भूमिका वाली फिल्म - राउडी रानी का निर्देशन  कुशल निर्देशक - इकबाल बक्श ने किया है। फिल्म के कहानीकार - रमेश मिश्रा हैं तथा पटकथा व संवाद - मनोज टाईगर ने लिखा है। संगीतकार - छोटे बाबा तथा कैमरामैन - दिनेश पटेल हैं। नृत्य  - दिलीप मिस्त्री, मारधाड़ - अकबर   शरीफ ने करवाया है। 

मुख्य कलाकार - रानी चटर्जी,  अमरीश सिंह,  मनोज टाईगर ,  अभय कुमार,  नेहा तिवारी,  सोनू,  लल्लन सिंह,  सोनिया मिश्रा, राहुल,  शिवम,  सर्वदेव शुक्ल तथा दीपक भाटिया हैं साथ ही आईटम गीत  में सम्भावना सेठ ने नृत्य किया है। 

Monday, 19 May 2014

एंगल की ’नेहा’ और वेब का ’कल्लू’ एक साथ ’सजना मंगिया सजाई द हमार’ में



राजस्थानी सिनेस्टार अभिनेत्री एवं एंगल म्यूजिक कंपनी की ब्रांड अम्बेसडर ’नेहा श्री तथा वेब म्यूजिक कंपनी के स्टार गायक तथा नायक - अरविन्द अकेला कल्लू  एक साथ पहली बार नायिका प्रधान फिल्म - ’सजना मंगिया सजाई द हमार में’ नजर आने वाले हैं।
भोजपुरी सिनेमा के अस्तित्व को आत्मबल प्रदान करने हेतु अग्रसर मैनास प्रोडक्शन प्रा लि के बैनर तले निर्मित ’सजना मंगिया सजाई द हमार’ महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म में दोनों सिनेस्टार कपल प्रेमिका - प्रेमी के जोड़े के रूप में रूपहले परदे पर आने वाले हैं। इस फिल्म में नेहा श्री एक गरीब किसान की बेटी की भूमिका में हैं जो पढाई के दमपर पूरे बिहार का नाम रोशन करती हैं और यह साबित कर देती हैं कि बेटियाँ भी बेटों से बढ़कर होती हैं। 
फिल्म निर्माता - हलचल सिंह द्वारा महिला समाज के लिए निर्माण की गयी इस फिल्म के लेखक व निर्देशक - ओम प्रकाश यादव हैं।

*सजना मंगिया सजाई द हमार* की डबिंग समाप्त


भोजपुरी सिनेमा के अस्तित्व को आत्मबल प्रदान करने हेतु अग्रसर मैनास प्रोडक्शन प्रा लि के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म - *सजना मांगिया सजाई द हमार* की डबिंग समाप्त हो गई है। निर्माता -हलचल सिंह द्वारा  निर्मित की जा रही यह फिल्म साफ़ सुथरी सम्पूर्ण पारिवारिक एवं स्वस्थ मनोरंजक ­है जिसका मुख्य उद्देश्य है भोजपुरी सिनेप्रेमी एक साथ पूरे परिवार सहित सिनेमाहाल में जाकर फ़िल्म देख सकें। कथाकार हैं - एल बी शास्त्री पटकथा और संवाद लिखा है - ओढनिया कमाल करे फेम *ओम प्रकाश यादव* ने।
नायिका प्रधान इस फिल्म में नायिका एक गरीब किसान की बेटी हैं, जो पढ़ाई के दमपर बिहार का नाम रोशन करते हुए यह सिद्ध करती हैं कि बेटियाँ भी बेटों से बढ़कर होती है। कार्यकारी निर्माता - डॉ कुलदीप सिंह हैं। छायांकन -विनोद के शर्मा, गीत - संगीत राकेश निराला, कला - विजय दास, नृत्य - मयंक अशोक एवं गणेश के सपना, मारधाड़ - जग्गू साठे, संकलन - कुणाल प्रभु का है। इस महिला प्रधान फिल्म के मुख्य कलाकार - नेहा श्री, अरविन्द अकेला *कल्लूजी*, अर्चना सिंह, रविराज *दीपू* मनोज सिंह टाईगर, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, अमित कुमार, प्रीति सिंह, शफीक रंगरेज़, उमेश सिंह,  सुनीता शर्मा, चन्दन कश्यप एवं (महाभारत फेम द्रोणाचार्य) सुरेन्द्र पाल  हैं।

Thursday, 15 May 2014

बागी भइले सजना हमार का भव्य मुहूर्त संपन्न


ओम साईं संसार एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म *बागी भइले सजना हमार* का भव्य मुहूर्त मुंबई के रहेजा क्लासिक क्लब में बड़े धूमधाम से किया गया। निर्माता -विनोद श्रीवास्तव व राजेश शुक्ला द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म के लेखक एवं निर्देशक - आर के शुक्ला हैं। फिल्म के संगीतकार - संतोष श्रीवास्तव हैं तथा गीतकार - श्रीकांत मिश्रा हैं। छायांकन - मनोज व्यास, नृत्य - राम देवन, संकलन - भरत सिंह तथा द्वन्द - हिमाल का है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार - विराज भट्ट, प्रिंस राजपूत, आम्रपाली, एहसान खान, रोशनी वर्मा, सीमा सिंह, रानू पाण्डेय, सूरज कुमार तथा अवधेश मिश्रा हैं।
इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि टी सीरीज के अजीत कोहली, वर्ल्ड वाइड रिकार्ड के  सी एम डी - रत्नाकर सिंह तथा कुलदीप ग्रेवाल इत्यादि उपस्थित होकर फिल्म की पूरी टीम को शुभकामना दिये। 
पूरी फिल्म की शूटिंग 25 मई से  गौतम बुद्ध की तपस्थली सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश में की जाएगी।

Tuesday, 13 May 2014

पायल सेठ ने मोदी सरकार के समर्थन में किया मतदान

फिल्म अभिनेत्री पायल सेठ ने अपने मताधिकार का पालन करते हुए 12 मई को बिहार के नौतनवा संसदीय क्षेत्र में मोदी सरकार को केद्र की सत्ता हासिल कराने के लिए अपना मतदान किया।  16 वीं लोकसभा के चुनाव हेतु विगत 12 मई को पूरे भारत में अंतिम चरण का मतदान कार्य संपन्न हुआ। सभी लोकसभा प्रत्याशी ने चुनावी जीत हासिल करने हेतु जी जान से अपना प्रचार प्रसार किया है। सभी प्रत्याशी अपनी जीत पक्की मान रहे हैं, मगर सभी का भाग्य 17 मई तक के लिए मतपेटी में बंद है। 18 मई को यह तय हो जायेगा कि कौन 16वीं लोकसभा का सांसद होगा।
एक सवाल के जवाब में पायल सेठ ने कहा कि अबकी बार मोदी सरकार का नारा बुलंद होना चाहिए। विकास का दूसरा नाम मोदी है। सबको देखा बार इस बार देखना है मोदी सरकार। अभिनेत्री पायल सेठ की अब तक कई भोजपुरी फिल्में प्रदर्शित हो चुकी है। अब शीघ्र ही पायल अभिनीत भोजपुरी फिल्म - जवानी जिंदाबाद प्रदर्शित होने वाली है।

Saturday, 10 May 2014

भोजपुरी सिनेमा के अस्तित्व को आत्मबल प्रदान करेगा *मैनास प्रोडक्शन* - "हलचल सिंह"

भोजपुरी सिनेमा के तीसरे दौर की शुरुआत बहुत ही सुनहरा रहा है। भोजपुरी सिने इंडस्ट्री ने व्यवसाय के मामले में भी बहुत मुनाफा कमाया। मगर धीरे धीरे भोजपुरी संस्कृति से कोसो दूर, फूहड़ व द्विअर्थी फिल्मों के  निर्माण होने से आज भोजपुरी सिनेमा से सभ्य परिवार तथा महिला वर्ग बहुत दूर हो गये हैं।
इसी दुःख व पीड़ा से दुखी होकर वीर कुंवर सिंह की धरती जगदीश पुर के लाल व सफल व्यसायी हलचल सिंह ने भोजपुरी सिनेमा के अस्तित्व को आत्मबल प्रदान करने हेतु मैंनास प्रोडक्शन प्रा लि का शुभारम्भ किया है। इस प्रोडक्शन के अंतर्गत पहली भोजपुरी फ़िल्म - सजना मंगिया सजाई द हमार का निर्माण किया गया है। यह फिल्म साफ़ सुथरी सम्पूर्ण पारिवारिक एवं स्वस्थ मनोरंजक ­है जिसका मुख्य उद्देश्य है भोजपुरी सिनेप्रेमी एक साथ पूरे परिवार सहित सिनेमाहाल में जाकर फ़िल्म देख सकें। लेखक - निर्देशक ओम जी (ओम प्रकाश यादव) के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म पोस्ट प्रोडक्शन कार्य तेज़ गति से किया जा रहा है। इस महिला प्रधान फिल्म के मुख्य कलाकार - नेहा श्री, अरविन्द अकेला *कल्लूजी*, अर्चना सिंह, रविराज *दीपू* मनोज सिंह टाईगर, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, अमित कुमार, प्रीति सिंह, शफीक रंगरेज़, उमेश सिंह, सुनीता शर्मा, चन्दन कश्यप एवं (महाभारत फेम द्रोणाचार्य) सुरेन्द्र पाल हैं।
एक सवाल के जवाब में *हलचल सिंह* ने कहा कि भोजपुरी भाषा बहुत ही मीठी है जिसे देश के अलावा विदेश के कई देशों में भी बोली जाती है। भोजपुरी भाषा को फिल्मों में तोड़ मरोड़कर पेश किया जाता है उससे दूर हमारी फिल्म में शुद्ध भोजपुरी को संवाद दिया गया है और भोजपुरी साहित्य को फिल्म के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है।

Sunday, 4 May 2014

9 मई को बिहार और झारखण्ड मे *लड़ाई*

पहली बार *हैदर काज़मी* और  *विशाल तिवारी* आमने - सामने घमासान खूनी लड़ाई करते हुए 9 मई को बिहार तथा झारखण्ड के सिनेमा घरों में नज़र आने  वाले हैं। देखने वाली बात यह है कि एक दूसरे के खून के प्यासे इन दोनों धुरंधरों की रक्त रंजित प्यास कैसे बुझती है। जी हाँ, ए स्कवार्य प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित फिल्म - लड़ाई का भव्य प्रदर्शन  9 मई को बिहार तथा झारखण्ड के सिनेमा घरों में किया जाने वाला है।  

लड़ाई फ़िल्म क ट्रेलर देख़ने  लिन्क को क्लिक कीजिये 

निर्माता - के के तिवारी निर्मित इस फिल्म के लेखक - निर्देशक  आनंद गहतराज हैं। इस फिल्म का संगीत राकेश शर्मा ने दिया है तथा गीत लिखा है  राजेश मिश्रा, वाजिद अली, अरविन्द तिवारी हैं। पटकथा व संवाद मनोज पाण्डेय ने लिखा है। छायांकन - नरेंद्र पटेल, नृत्य - संजय कोर्बे, मारधाड़ - रियाज़ सुल्तान तथा कला - अंजनी तिवारी का है। मुख्य कलाकार - हैदर काज़मी विशाल तिवारी, अंजना सिंह, माया यादव, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, सोनू झ, देव सिंह, साहिल शेख, प्रीती सिंघानिया, राहुल श्रीवास्तव, इमरान अली इत्यादि के साथ नवोदित मिस फेमिना - नूरी शेख एवं मिस्टर इंडिया - डैनी शेहरावत हैं। आइटम डांस किया है प्रीति सिंह तथा प्राची ने।