Friday, 6 June 2014

’बालेश्वर सिंह’ कर रहे हैं ’नगीना’ की शूटिंग

खल अभिनेता ’बालेश्वर सिंह’ आजकल जाने माने निर्माता -निर्देशक ’राजकुमार आर.पाण्डेय’ की निर्माणाधीन फिल्म - ’नगीना’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। साईं दीप फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म ’नगीना’ की शूटिंग जोर शोर से हो रही है। देवरा भईल दीवाना फिल्म से रातों रात सुपर स्टार बने प्रदीप पाण्डेय ’चिंटू’ इस फिल्म के नायक हैं। इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक,  संगीतकार - राजकुमार आर.पाण्डेय हैं। गीतकार -प्यारेलाल यादव ’कवि, राजकुमार आर.पाण्डेय, कैमरामैन -फिरोज खान, कोरिओग्राफर- पप्पू खन्ना, फाइट मास्टर - शाबू हैं। मुख्य कलाकार - प्रदीप पाण्डेय चिंटू , काजल राघवानी, प्रियंका पाण्डेय,  रिंकू घोष, सुशील सिंह, मनोज टाईगर, गोपाल राय , के के गोस्वामी, अयाज खान, मन्टू लाल और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय इत्यादि हैं।

No comments:

Post a Comment