Thursday, 5 June 2014

आर्या म्यूजिक ने *दीवानगी हद से* के सभी डिजिटल राईट्स ख़रीदा


भोजपुरी सिनेमा को संगीत के क्षेत्र में व्यवसाय को नया आयाम देने वाली म्यूजिक कम्पनी *आर्या म्यूजिक* ( ए यूनिट ऑफ़ सासपीओ ग्रुप) ने  निर्माता - कांतिलाल मारू निर्मित  तथा निर्देशक - दिनेश एस यादव निर्देशित भोजपुरी फिल्म - दीवानगी हद से का आर्या म्यूजिक के अंतर्गत सभी डिजिटल राईट्स के साथ ऑडियो तथा वीडियो खरीदा है। श्री दुर्गा ट्रेडिंग के तहत इस फिल्म का  सैटेलाइट लिया गया है।


क्लासिक फिल्म्स के बैनर तले निर्मित फिल्म - *दिवानगी हद से* बिहार मे 13 जून से प्रदर्शित की जा रही है। इस फिल्म को बिहार के जाने माने फिल्म वितरक डाक्टर सुनील प्रदर्शित कर रहे हैं। इस फिल्म के गीतकार हैं प्यारेलाल यादव, विभाकर पांडे, जाहिद अख्तर, आजाद सिंह जबकि संगीतकार हैं अविनाशं घुघरू। फिल्म की कथाकार और निर्देशक - दिनेश यादव हैं। पटकथा और संवाद मनोज सिंह टाईगर ने लिखा है। नृत्य निर्देशक हैं कानू मुखर्जी, कैमरा मैन - नीतूइकबाल सिंह, मारधाड़ निर्देशक हैं दिलीप यादव तथा संपादक हैं गुर्जंत सिंह। 
फिल्म के कला निर्देशक हैं अवधेश राय। फिल्म के कार्यकारी निर्माता हैं रमेश रामी। इस फिल्म के मुख्य कलाकार - राकेश मिश्रा, मोनालिसा ,अरविन्द अकेला कल्लू , प्रियंका पांडेय, मदन मोहन , अंजली श्रीवास्तव, मनोज सिंह टाईगर तथा संजय पांडेय और दिनेश यादव हैं साथ में हैं बृजेश त्रिपाठी, अनूप अरोड़ा, अयाज खान, जे.नीलम, रत्नेश बरनवाल, सोनिया मिश्रा, उत्तम मिश्रा, प्रेरणा सिंह, अखिल तिवारी, निशा दूबे और आयटम गर्ल सीमा सिंह।

No comments:

Post a Comment