जीविका फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई तथा प्रकाश चन्द्र ए राय कृत भोजपुरी फिल्म - ’रावडी रानी’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। इस फिल्म में अमरीश सिंह और रानी चटर्जी पहली बार एक साथ दर्शकों के स्वस्थ मनोरंजन करेंगे। दर्शकों की पहली पसंद रानी चटर्जी का खतरनाक स्टंट भी देखने को मिलेगा। साथ ही अमरीश सिंह भी खतरनाक स्टंट एवं रोमांस करते हुए दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस फिल्म में पहली बार रानी चटर्जी और मनोज टाईगर का फुल टू धमाल कॉमेडी भी दर्शकों के लिए खूब मनोरंजक होगा। इस फिल्म के निर्माता - मधुवेंद्र पी राय हैं। कार्यकारी निर्माता - राजकुमार शुक्ला हैं। रानी चटर्जी, अमरीश सिंह तथा मनोज टाईगर की केंद्रीय भूमिका वाली फिल्म - रावडी रानी का निर्देशन कुशल निर्देशक - इकबाल बक्श ने किया है। फिल्म के कथा व पटकथा - रमेश मिश्रा हैं तथा पटकथा व संवाद - मनोज टाईगर ने लिखा है। संगीतकार - छोटे बाबा व आबिद जमाल हैं तथा गीतकार - विनय बिहारी व प्यारेलाल यादव ’कवी’ हैं। छायांकन - दिनेश आर पटेल, नृत्य - दिलीप मिस्त्री, मारधाड़ - अकबर शरीफ, संकलन - गुड्डु जाफरी का है।
मुख्य कलाकार - रानी चटर्जी, अमरीश सिंह, मनोज टाईगर , अभय कुमार, नेहा तिवारी, सोनू, लल्लन सिंह, सोनिया मिश्रा, शब्बीर, राहुल, शिवम, सर्वदेव शुक्ल तथा दीपक भाटिया हैं साथ ही आईटम गीत में सम्भावना सेठ ने नृत्य किया है।
No comments:
Post a Comment