Wednesday, 11 June 2014

*सजना मांगिया सजाई द हमार* का फर्स्ट लुक जारी

मैनास प्रोडक्शन प्रा लि के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म - ’सजना मांगिया सजाई द हमार’  का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। पुरुष प्रधान समाज में नारी शक्ति को आत्मबल प्रदान करने हेतु तथा भोजपुरी सिनेमा के मौजूदा छवि को सुधारने के लिए फिल्म निर्माता - हलचल सिंह ने  इस फिल्म का निर्माण किया है। यह फिल्म इसी महीने जून के अंतिम सप्ताह में बिहार तथा झारखण्ड के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म का उम्दा निर्देशन करने के साथ ही  पटकथा और संवाद लिखा है - ओढ़निया कमाल करे फेम ’ओम प्रकाश यादव’ ने। कथाकार हैं - एल बी शास्त्री।

साफ सुथरी व सम्पूर्ण पारिवारिक नायिका प्रधान फिल्म - ’सजना मंगियाँ सजाई द हमार’ में नायिका एक गरीब किसान की बेटी हैं, जो पढ़ाई के दमपर बिहार का नाम रोशन करते हुए यह सिद्ध करती हैं कि बेटियाँ भी बेटों से बढ़कर होती है। कार्यकारी निर्माता - डॉ. कुलदीप सिंह हैं। छायांकन -विनोद के शर्मा, गीत - संगीत राकेश निराला, कला - विजय दास, नृत्य - मयंक अशोक एवं गणेश के सपना, मारधाड़ - जग्गू साठे, संकलन - कुणाल प्रभु का है। इस महिला प्रधान फिल्म के मुख्य कलाकार - नेहा श्री, अरविन्द अकेला ’कल्लूजी’,  अर्चना सिंह, रविराज ’दीपू’ मनोज सिंह टाईगर, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, अमित कुमार, प्रीति सिंह, शफीक रंगरेज, उमेश सिंह,  सुनीता शर्मा, चन्दन कश्यप एवं (महाभारत फेम द्रोणाचार्य) सुरेन्द्र पाल  हैं।

No comments:

Post a Comment