Friday, 13 June 2014

बालेश्वर सिंह के खूंखार तेवर ‘सजना मंगिया सजाई द हमार’ में

खलनायक बालेश्वर सिंह  भोजपुरी फिल्म - ’सजना मांगिया सजाई द हमार’ में खूंखार तेवर के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बालेश्वर सिंह प्रेमी प्रेमिका के मोहब्बत का पुरजोर से खिलाफत कर रहे हैं। मैनास प्रोडक्शन प्रा लि के बैनर तले भोजपुरी सिनेमा के मौजूदा छवि को सुधारने के लिए फिल्म निर्माता - हलचल सिंह ने  इस फिल्म का निर्माण किया है। यह फिल्म इसी महीने जून के अंतिम सप्ताह में बिहार तथा झारखण्ड के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म का उम्दा निर्देशन करने के साथ ही  पटकथा और संवाद लिखा है ’ओम प्रकाश यादव’ ने। कथाकार हैं - एल बी शास्त्री। एक साथ बैठकर सपरिवार देखने योग्य नायिका प्रधान फिल्म - ’सजना मंगियाँ सजाई द हमार’ में नायिका एक गरीब किसान की बेटी हैं, जो पढ़ाई के दमपर बिहार का नाम रोशन करते हुए यह सिद्ध करती हैं कि बेटियाँ भी बेटों से बढ़कर होती है।




 कार्यकारी निर्माता - डॉ. कुलदीप सिंह हैं। छायांकन -विनोद के शर्मा, गीत - संगीत राकेश निराला का है। इस महिला प्रधान फिल्म के मुख्य कलाकार - नेहा श्री, अरविन्द अकेला ’कल्लूजी’,  अर्चना सिंह, रविराज ’दीपू’, बालेश्वर सिंह,  मनोज सिंह टाईगर , सी पी भट्ट, अमित कुमार, प्रीति सिंह, शफीक रंगरेज, उमेश सिंह, सुनीता शर्मा, चन्दन कश्यप एवं सुरेन्द्र पाल  हैं।

No comments:

Post a Comment