Wednesday, 25 June 2014

एस एस फिल्म फैक्टरी प्रस्तुत *विजय पथ - एगो जंग* की एडिटिंग जोरों से

*
गरदा* के सफल प्रदर्शन के बाद *एस एस फिल्म फैक्टरी* की दूसरी प्रस्तुति *विजय पथ - एगो जंग* की एडिटिंग जोर शोर से मुंबई के शकुन्तलम स्टूडियो की जा रही है। निर्मात्री - *शाहजहान शेख* द्वारा निर्मित फिल्म - *विजय पथ - एगो जंग* के  निर्देशक - *संजीव बोहरपी* हैं। फिल्म के  लेखक - लाल यादव हैं। गीतकार  - प्यारेलाल यादव, संतोष पुरी, श्याम देहाती तथा संगीतकार - श्याम देहाती हैं।  नृत्य निर्देशन - कानू मुखर्जी, संजय कुर्वे, एंथोनी एवं केदार सुब्बा ने किया है।  छायांकन - नीटू इकबाल सिंह, मारधाड़ - दिलीप यादव, संकलन - जीतेन्द्र सिंह *जीतू* तथा कला - अवधेश राय का है। मुख्य कलाकार - विजय वर्मा, आदित्य मोहन दूबे, अर्चना सिंह, आनन्द मोहन, धर्मेन्द्र सिंह, किरण यादव, विनोद मिश्रा, जसवंत कुमार जैसवार और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं। साथ ही  नृत्य से मसाला परोसा है सीमा सिंह, सरगम भाटिया ने।  विजय के पथ पर चलते हुए बुराईयों को समाप्त करने हेतु एक जंग के एलान को सफल बनाने के लिए फिल्म - *विजय पथ - एगो जंग*  के जनसम्पर्क अधिकारी रामचन्द्र यादव हैं।  

Monday, 23 June 2014

*तकदीर के फैसला* का शुभारम्भ

कहते हैं कि भाग्य कर्म से बनता बिगड़ता है,  लेकिन अंत में वही होता है जो तक़दीर का फैसला होता है। जी हाँ, इसी बात को ध्यान में रखकर आनन्द मीडिया  बैनर तले  भोजपुरी फिल्म - *तकदीर के फैसला* का निर्माण किया  जा रहा है। पिछले दिनों  मुंबई के *एम फोर यू* रिकार्डिंग स्टुडियो में प्रसिद्ध पार्श्वगायिका - इन्दू सोनाली की सुमधुर आवाज़ में स्वरबद्ध करके इस फिल्म का भव्य संगीतमय मुहूर्त किया गया। निर्माता - राजा साहब पी कुमार द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं कुशल निर्देशक - आनन्द श्रीवास्तव। इस फिल्म से रुपहले परदे पर नवोदित नायक - *अमन कुमार* अपनी फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत कर रहे हैं और इनका साथ निभा रही है राजस्थानी सिने स्टार *नेहा श्री* । आनन्द श्रीवास्तव निर्देशित यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन तो करेगी ही साथ ही भोजपुरी सिनेमा की साफ़ सुथरी छवि बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। फिल्म के लेखक - प्रमोद पाण्डेय (शास्त्री) हैं। संगीतकार - छोटे बाबा व गीतकार - अशोक सिन्हा हैं। सिनेमाटोग्राफर - सिद्धू दुबे तथा नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी हैं। मुख्य भूमिकाओं में अमन कुमार, नेहा श्री, सुशील सिंह, संजय पाण्डेय, मनोज टाईगर, बालेश्वर सिंह, के के गोस्वामी एवं गोपाल राय इत्यादि हैं।

लेखक - निर्देशक *ओम प्रकाश यादव (ओम जी)* की सेंसर बोर्ड के सदस्यों ने किया तारीफ

भोजपुरी सिनेमा के पिछले कुछ सालों के इतिहास में किसी भी भोजपुरी फिल्म को यू सर्टिफिकेट नहीं मिला है। मगर मैनास प्रोडक्शन प्रा. लि. के बैनर तले  निर्मित भोजपुरी फिल्म - *सजना मंगिया सजाई द हमार* इस साल की पहली भोजपुरी फिल्म है जिसके लेखक व निर्देशक - ओम प्रकाश यादव (ओम जी) की जमकर तारीफ सेंसर बोर्ड के सभी सदस्यों ने की। और साथ महिला प्रधान सम्पूर्ण पारिवारिक इस फिल्म  को बिना एक भी कट के सेंसर बोर्ड ने  *यू ( U )* सर्टिफिकेट से नवाज़ा। फिल्म - *सजना मंगिया सजाई द हमार*  भोजपुरिया संस्कृति से जुड़ाव, माटी की खुशबू और भाषा के साथ - साथ अन्य भोजपुरी फिल्मों में परोसी जाने वाले अश्लील दृश्य, द्विअर्थी संवाद तथा  आईटम सॉंग से अलग समाज में साफ़ सुथरी पारिवारिक परिवेश है। कहा जाता है कि फिल्म समाज का दर्पण है। इस भोजपुरी फिल्म की भव्यता और निर्माण की तारीफ करते हुए सेंसर बोर्ड के सदस्यों ने समाज में सन्देश देने वाली फिल्म करार दिया है और यह भी कहा है कि भोजपुरी फिल्मों की दशा और दिशा बदलती है तो सजना मंगिया सजाई द हमार की तरफ निर्माताओं को रुख करना पड़ेगा।
फिल्म के निर्माता - हलचल सिंह, लेखक व निर्देशक - ओम प्रकाश यादव (ओम जी ), कार्यकारी निर्माता  - डॉ. कुलदीप सिंह, गीतकार  - राकेश निराला एवं कन्हैया कुशवाहा, संगीतकार - राकेश निराला। छायांकन - विनोद के शर्मा, नृत्य - मयंक अशोक एवं गणेश के सपना, संकलन - कुणाल प्रभु  का है।
मुख्य कलाकार - अरविन्द अकेला *कल्लूजी*, नेहा श्री, रविराज दीपू, अर्चना सिंह, मनोज टाईगर, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, शफीक रंगरेज़, प्रीती सिंह, अमित कुमार, जावेद रहमान, उमेश सिंह, सुनीता शर्मा, चन्दन कश्यप तथा सुरेन्द्र पाल इत्यादि हैं।

Thursday, 19 June 2014

*सजना मांगिया सजाई द हमार* को सेंसर बोर्ड ने दिया *यू* सर्टिफिकेट

 महिला समाज का सम्मान बढ़ाने  तथा बेटी कोई अभिशाप नहीं का नारा बुलंद करने के  निर्माता -*हलचल सिंह* द्वारा  निर्मित की गई भोजपुरी  फिल्म - *सजना मांगिया सजाई द हमार* को सेंसर बोर्ड ने  *यू* सर्टिफिकेट  दिया है। मैनास प्रोडक्शन प्रा लि के बैनर की भोजपुरी फिल्म - *सजना मांगिया सजाई द हमार*  पूरी तरह से साफ़ सुथरी सम्पूर्ण पारिवारिक एवं स्वस्थ मनोरंजक ­फिल्म है। कुशल निर्देशक - *ओम प्रकाश यादव* द्वारा निर्देशित इस फिल्म  के निर्माण का मुख्य उद्देश्य है भोजपुरी सिनेप्रेमी एक साथ पूरे परिवार सहित सिनेमाहाल में जाकर फ़िल्म देख सकें।  कथाकार हैं - एल बी शास्त्री पटकथा और संवाद लिखा है - ओढनिया कमाल करे फेम *ओम प्रकाश यादव* ने। 
नायिका प्रधान इस फिल्म में नायिका एक गरीब किसान की बेटी हैं, जो पढ़ाई के दमपर बिहार का नाम रोशन करते हुए यह सिद्ध करती हैं कि बेटियाँ भी बेटों से बढ़कर होती है। कार्यकारी निर्माता - डॉ कुलदीप सिंह हैं। छायांकन -विनोद के शर्मा, गीत - संगीत राकेश निराला, कला - विजय दास, नृत्य - मयंक अशोक एवं गणेश के सपना, मारधाड़ - जग्गू साठे, संकलन - कुणाल प्रभु का है। इस महिला प्रधान फिल्म के मुख्य कलाकार - नेहा श्री, अरविन्द अकेला *कल्लूजी*, अर्चना सिंह, रविराज *दीपू* मनोज सिंह टाईगर, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, अमित कुमार, प्रीति सिंह, शफीक रंगरेज़, उमेश सिंह,  सुनीता शर्मा, चन्दन कश्यप एवं सुरेन्द्र पाल  हैं।

Friday, 13 June 2014

भोजपुरी सिनेमा में नयी सनसनी ’रूपा मिश्रा’

भोजपुरी सिने जगत में दिलकश अजीज, मृग नयनी, मनमोहिनी, मोहक मुस्कान से मंत्रमुग्ध कर देने वाली सिने तारिका ’रूपा मिश्रा’ का सनसनी खेज के रूप में आगमन हो चुका है। खाटी भोजपुरी माटी गोरखपुर की मूल निवासी रूपा मिश्रा के अभिनय का जादू जल्द ही रुपहले परदे पर दिखाई देगा। बचपन से ही स्कूल एवं कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी अभिनय प्रतिभा तथा मोहक नृत्य से मनमोह लेने वाली रूपा मिश्रा की खूब प्रशंसा होती रही है। अब इनकी अदा पर सिनेप्रेमी शीघ्र ही फिदा होने वाले हैं। रूपा मिश्रा एक ओर जहां कई फिल्मों की शूटिंग समाप्त कर चुकी हैं वहीं लगातार कई फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।




जाने माने निर्माता निर्देशक - रमाकान्त प्रसाद की फिल्म - ’प्यार किया तो डरना क्या’ की शूटिंग समाप्त कर चुकी हैं। इसके साथ निर्माता - सीताराम शर्मा व निर्देशक - प्रदीप शर्मा की फिल्म - ’जींस वाली भौजी’ की भी शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। 

इस फिल्म में इनके नायक हैं राईजिंग स्टार - प्रिन्स राजपूत । विराज भट्ट और  प्रिन्स राजपूत अभिनीत फिल्म - ’बागी भइले सजना हमार’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। ओम साईं संसार इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माणाधीन इस फिल्म के निर्माता - विनोद श्रीवास्तव तथा निर्देशक - आर के शुक्ला हैं। इनकी शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली फिल्में - संघर्ष, प्यार किया तो डरना क्या, प्रिया तुझे कसम प्यार की, जींस वाली भौजी इत्यादि हैं।


बालेश्वर सिंह के खूंखार तेवर ‘सजना मंगिया सजाई द हमार’ में

खलनायक बालेश्वर सिंह  भोजपुरी फिल्म - ’सजना मांगिया सजाई द हमार’ में खूंखार तेवर के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बालेश्वर सिंह प्रेमी प्रेमिका के मोहब्बत का पुरजोर से खिलाफत कर रहे हैं। मैनास प्रोडक्शन प्रा लि के बैनर तले भोजपुरी सिनेमा के मौजूदा छवि को सुधारने के लिए फिल्म निर्माता - हलचल सिंह ने  इस फिल्म का निर्माण किया है। यह फिल्म इसी महीने जून के अंतिम सप्ताह में बिहार तथा झारखण्ड के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म का उम्दा निर्देशन करने के साथ ही  पटकथा और संवाद लिखा है ’ओम प्रकाश यादव’ ने। कथाकार हैं - एल बी शास्त्री। एक साथ बैठकर सपरिवार देखने योग्य नायिका प्रधान फिल्म - ’सजना मंगियाँ सजाई द हमार’ में नायिका एक गरीब किसान की बेटी हैं, जो पढ़ाई के दमपर बिहार का नाम रोशन करते हुए यह सिद्ध करती हैं कि बेटियाँ भी बेटों से बढ़कर होती है।




 कार्यकारी निर्माता - डॉ. कुलदीप सिंह हैं। छायांकन -विनोद के शर्मा, गीत - संगीत राकेश निराला का है। इस महिला प्रधान फिल्म के मुख्य कलाकार - नेहा श्री, अरविन्द अकेला ’कल्लूजी’,  अर्चना सिंह, रविराज ’दीपू’, बालेश्वर सिंह,  मनोज सिंह टाईगर , सी पी भट्ट, अमित कुमार, प्रीति सिंह, शफीक रंगरेज, उमेश सिंह, सुनीता शर्मा, चन्दन कश्यप एवं सुरेन्द्र पाल  हैं।

Wednesday, 11 June 2014

*सजना मांगिया सजाई द हमार* का फर्स्ट लुक जारी

मैनास प्रोडक्शन प्रा लि के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म - ’सजना मांगिया सजाई द हमार’  का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। पुरुष प्रधान समाज में नारी शक्ति को आत्मबल प्रदान करने हेतु तथा भोजपुरी सिनेमा के मौजूदा छवि को सुधारने के लिए फिल्म निर्माता - हलचल सिंह ने  इस फिल्म का निर्माण किया है। यह फिल्म इसी महीने जून के अंतिम सप्ताह में बिहार तथा झारखण्ड के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म का उम्दा निर्देशन करने के साथ ही  पटकथा और संवाद लिखा है - ओढ़निया कमाल करे फेम ’ओम प्रकाश यादव’ ने। कथाकार हैं - एल बी शास्त्री।

साफ सुथरी व सम्पूर्ण पारिवारिक नायिका प्रधान फिल्म - ’सजना मंगियाँ सजाई द हमार’ में नायिका एक गरीब किसान की बेटी हैं, जो पढ़ाई के दमपर बिहार का नाम रोशन करते हुए यह सिद्ध करती हैं कि बेटियाँ भी बेटों से बढ़कर होती है। कार्यकारी निर्माता - डॉ. कुलदीप सिंह हैं। छायांकन -विनोद के शर्मा, गीत - संगीत राकेश निराला, कला - विजय दास, नृत्य - मयंक अशोक एवं गणेश के सपना, मारधाड़ - जग्गू साठे, संकलन - कुणाल प्रभु का है। इस महिला प्रधान फिल्म के मुख्य कलाकार - नेहा श्री, अरविन्द अकेला ’कल्लूजी’,  अर्चना सिंह, रविराज ’दीपू’ मनोज सिंह टाईगर, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, अमित कुमार, प्रीति सिंह, शफीक रंगरेज, उमेश सिंह,  सुनीता शर्मा, चन्दन कश्यप एवं (महाभारत फेम द्रोणाचार्य) सुरेन्द्र पाल  हैं।

Tuesday, 10 June 2014

’सजना मंगिया सजाई द हमार’ महिला समाज के लिए मैनास प्रोडक्शन की भेंट है - हलचल सिंह

भोजपुरी सिनेमा के मौजूदा छवि को सुधारने के लिए फिल्म निर्माता - हलचल सिंह ने मैनास प्रोडक्शन प्रा लि के बैनर तले भोजपुरी फिल्म - ’सजना मांगिया सजाई द हमार’  का निर्माण किया है। महिला समाज के सम्मान लिये तथा बेटी कोई अभिशाप नहीं का नारा बुलंद करने के  निर्माता -हलचल सिंह द्वारा  निर्मित की जा रही यह फिल्म साफ सुथरी सम्पूर्ण पारिवारिक एवं स्वस्थ मनोरंजक ­है जिसका मुख्य उद्देश्य है भोजपुरी सिनेप्रेमी एक साथ पूरे परिवार सहित सिनेमाहाल में जाकर फिल्म देख सकें।  कथाकार हैं - एल बी शास्त्री पटकथा और संवाद लिखा है - ओढनिया कमाल करे फेम ’ओम प्रकाश यादव’ ने।

नायिका प्रधान इस फिल्म में नायिका एक गरीब किसान की बेटी हैं, जो पढ़ाई के दमपर बिहार का नाम रोशन करते हुए यह सिद्ध करती हैं कि बेटियाँ भी बेटों से बढ़कर होती है। कार्यकारी निर्माता - डॉ कुलदीप सिंह हैं। छायांकन -विनोद के शर्मा, गीत - संगीत राकेश निराला, कला - विजय दास, नृत्य - मयंक अशोक एवं गणेश के सपना, मारधाड़ - जग्गू साठे, संकलन - कुणाल प्रभु का है।

 इस महिला प्रधान फिल्म के मुख्य कलाकार - नेहा श्री, अरविन्द अकेला ’कल्लूजी’, अर्चना सिंह, रविराज ’दीपू’ मनोज सिंह टाईगर, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, अमित कुमार, प्रीति सिंह, शफीक रंगरेज, उमेश सिंह,  सुनीता शर्मा, चन्दन कश्यप एवं (महाभारत फेम द्रोणाचार्य) सुरेन्द्र पाल  हैं।

Sunday, 8 June 2014

*कल्पना* ने *बागी भइले सजना हमार* के लिए गया गीत




ओम साईं संसार एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माणाधीन सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म ’बागी भइले सजना हमार’ के लिए मशहूर पार्श्वगायिका - कल्पना ने अपनी सुमधुर आवाज में गीत गाया। निर्माता -विनोद श्रीवास्तव व राजेश शुक्ला द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म के लेखक एवं निर्देशक - आर के शुक्ला हैं। फिल्म के संगीतकार - संतोष श्रीवास्तव हैं तथा गीतकार - श्रीकांत मिश्रा हैं। छायांकन - मनोज व्यास, नृत्य - राम देवन, संकलन - भरत सिंह तथा द्वन्द - हिमाल का है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार - विराज भट्ट, प्रिंस राजपूत, आम्रपाली, रूपा मिश्रा, सूरज गौड़, रोशनी वर्मा, सीमा सिंह, रानू पाण्डेय तथा एहसान खान हैं।
इस फिल्म की पूरी शूटिंग शीघ्र ही बस्ती, उत्तर प्रदेश के विभिन्न खूबसूरत स्थलों में की जाएगी।

Saturday, 7 June 2014

रूपहले परदे पर अभिनय का जौहर दिखायेंगे *अली शेख*

भोजपुरी माटी के कलाकार अली शेख अपनी प्रतिभा को अब सिनेमा के रूपहले परदे पर भी प्रस्तुत करेंगे।  दरभंगा, बिहार के  उसरा टोला गॉंव के मूल निवासी भोजपुरी माटी का लाल अभिनेता *अली शेख* अपने दमदार अभिनय के जरिये सिनेप्रेमियों को दीवाना बनाने की पूरी तैयारी कर लिए हैं। निर्देशक  पराग पाटिल के निर्देशन में बनने जा रही भोजपुरी फिल्म में बतौर अभिनेता दमदार भूमिका में शीघ्र ही दिखाई देंगे।

गौरतलब है कि बचपन में महाभारत और चन्द्रकान्ता धारावाहिक देखते देखते मन में अभिनय के प्रति लगाव जागृत हुआ और धारावाहिक के पात्रों की नक़ल करके दोस्तों द्वारा तारीफ़ के पात्र हुआ करते थे। स्कूल, कालेज में भी समय समय पर परफॉर्म करके अभिनय कला से सभी को  मंत्रमुग्ध कर दिया करते थे। माया नगरी जहाँ सपने साकार होते हैं इस कर्मभूमि मुम्बई में अली शेख भी अपने सपने साकार कर रहे हैं।

कागज की कश्ती, तलाक क्यों, लेडीज इंस्पेक्टर, दर्शन दो भगवान  इत्यादि धारावाहिक में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। हिंदी फिल्म - *दिल ढूंढता है*  के अलावा अब भोजपुरी फिल्म जगत में अपनी अभिनय प्रतिभा से सिनेप्रेमियों के जेहन में लम्बे समय तक यादगार बन जाने की इनकी चाहत है।
एक सवाल के जवाब में अली शेख ने बताया कि *मैं भोजपुरी माटी का लाल हूँ इसलिए मैं अपनी पहचान भोजपुरी सिनेमा में भी बनाना चाहता हूँ। संघर्ष के दौरान ही फिल्म निर्देशक पराग पाटिल से मुलाकात हुई और उन्होंने मुझे अपनी आने वाली फिल्म में बतौर नायक बहुत ही दमदार भूमिका के लिए चयन किया है। उम्मीद है कि दर्शक मुझे ज़रूर कामयाब बनायेंगे।

Friday, 6 June 2014

’बालेश्वर सिंह’ कर रहे हैं ’नगीना’ की शूटिंग

खल अभिनेता ’बालेश्वर सिंह’ आजकल जाने माने निर्माता -निर्देशक ’राजकुमार आर.पाण्डेय’ की निर्माणाधीन फिल्म - ’नगीना’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। साईं दीप फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म ’नगीना’ की शूटिंग जोर शोर से हो रही है। देवरा भईल दीवाना फिल्म से रातों रात सुपर स्टार बने प्रदीप पाण्डेय ’चिंटू’ इस फिल्म के नायक हैं। इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक,  संगीतकार - राजकुमार आर.पाण्डेय हैं। गीतकार -प्यारेलाल यादव ’कवि, राजकुमार आर.पाण्डेय, कैमरामैन -फिरोज खान, कोरिओग्राफर- पप्पू खन्ना, फाइट मास्टर - शाबू हैं। मुख्य कलाकार - प्रदीप पाण्डेय चिंटू , काजल राघवानी, प्रियंका पाण्डेय,  रिंकू घोष, सुशील सिंह, मनोज टाईगर, गोपाल राय , के के गोस्वामी, अयाज खान, मन्टू लाल और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय इत्यादि हैं।

*बागी भइले सजना हमार* की शूटिंग में व्यस्त हैं *प्रिन्स राजपूत*

पिछले साल की सफलता के साथ प्रदर्शित भोजपुरी फिल्म - फूल और काँटे के माध्यम से सिनेप्रेमियों के बीच बतौर नायक *प्रिन्स राजपूत* अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो गये हैं। जी हाँ,  *प्रिन्स राजपूत* अब तक कई फिल्मों की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। और अब प्रिन्स राजपूत ओम साईं संसार एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म *बागी भइले सजना हमार* की शूटिंग बस्ती, उत्तर प्रदेश के विभिन्न खूबसूरत स्थलों पर करने में व्यस्त हैं। निर्माता -विनोद श्रीवास्तव व राजेश शुक्ला द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म के लेखक एवं निर्देशक - आर के शुक्ला हैं। फिल्म के संगीतकार - संतोष श्रीवास्तव हैं तथा गीतकार - श्रीकांत मिश्रा हैं। छायांकन - मनोज व्यास, नृत्य - राम देवन, संकलन - भरत सिंह तथा द्वन्द - हिमाल का है। इस फिल्म *प्रिन्स राजपूत* के साथ विराज भट्ट, आम्रपाली, एहसान खान, रोशनी वर्मा, सीमा सिंह, रानू पाण्डेय, सूरज कुमार तथा अवधेश मिश्रा इत्यादि नज़र आने वाले हैं।

Thursday, 5 June 2014

’रावडी रानी’ फर्स्ट लुक लॉन्च किया गया


जीविका फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई तथा प्रकाश चन्द्र ए राय कृत भोजपुरी फिल्म -  ’रावडी रानी’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। इस फिल्म में अमरीश सिंह और रानी चटर्जी पहली बार एक साथ दर्शकों के स्वस्थ मनोरंजन करेंगे। दर्शकों की पहली पसंद रानी चटर्जी का खतरनाक स्टंट भी देखने को मिलेगा। साथ ही अमरीश सिंह भी   खतरनाक स्टंट एवं रोमांस करते हुए दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस फिल्म में पहली बार रानी चटर्जी और मनोज टाईगर का फुल टू धमाल कॉमेडी भी दर्शकों के लिए खूब मनोरंजक होगा। इस फिल्म के निर्माता - मधुवेंद्र पी राय  हैं। कार्यकारी निर्माता - राजकुमार शुक्ला हैं। रानी चटर्जी,  अमरीश सिंह तथा मनोज टाईगर की केंद्रीय भूमिका वाली फिल्म - रावडी रानी का निर्देशन  कुशल निर्देशक - इकबाल बक्श ने किया है। फिल्म के कथा व पटकथा - रमेश मिश्रा हैं तथा पटकथा व संवाद - मनोज टाईगर ने लिखा है। संगीतकार - छोटे बाबा व आबिद जमाल हैं तथा गीतकार - विनय बिहारी व प्यारेलाल यादव ’कवी’ हैं। छायांकन - दिनेश आर पटेल, नृत्य  - दिलीप मिस्त्री, मारधाड़ - अकबर   शरीफ, संकलन - गुड्डु जाफरी का है। 

मुख्य कलाकार - रानी चटर्जी,  अमरीश सिंह,  मनोज टाईगर ,  अभय कुमार,  नेहा तिवारी,  सोनू,  लल्लन सिंह,  सोनिया मिश्रा, शब्बीर, राहुल,  शिवम,  सर्वदेव शुक्ल तथा दीपक भाटिया हैं साथ ही आईटम गीत  में सम्भावना सेठ ने नृत्य किया है। 

सेंसर बोर्ड ने भी माना कि भ्रष्ट होते हैं साधू-सन्यासी


आज के आधुनिक काल में साधू-सन्यासी का जीवन एक ओर जहाँ मानव समाज के कल्याण व पथ दर्शक के रूप में जाना जाता है वहीं कुछ कथित साधू-सन्यासी अपना उल्लू सीधा करने हेतु अन्धविश्वास का सहारा लेकर मनुष्य को दिग्भ्रमित भी करते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर भोजपुरी फिल्म - सन्यासी बलमा का निर्माण सिन्धुजा चलचित्र के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म समाज को आईना दिखाते हुए ढोंगी बाबाओं का पोल भी खोलती है।

बात गौरतलब वाली तब हो गई जब फिल्म - *सन्यासी बलमा* को सेंसर बोर्ड में सेंसर सर्टीफिकेट के अप्लाई किया गया। पूरी फिल्म देखने के बाद सेंसर बोर्ड की टीम ने कई दृश्यों पर अपत्ति जताते हुए सर्टीफिकेट देने से मना कर दिया। दो महीने के लम्बे जद्दोजहेद के बाद सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टीफिकेट देते यह स्वीकार किया कि कुछ साधू-सन्यासी भी भ्रष्ट होते हैं। निर्देशक - अजय झा द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म की कथा -सिन्धुजा मिश्रा ने लिखा है जबकि पटकथा एवं संवाद लिखा है - मनोज टाईगर ने। नवोदित नायक - *जलज कुमार* इस फ़िल्म से अपनी अभिनय पारी की शुरुआत कर रहे हैं। मुख्य भूमिकाओं में  शुभम तिवारी, मोनालिसा, प्रिया शर्मा, मनोज टाईगर, गोपाल राय, अनूप अरोरा, किरन यादव, देव सिंह, अभय राज तथा अवधेश मिश्रा है

आर्या म्यूजिक ने *दीवानगी हद से* के सभी डिजिटल राईट्स ख़रीदा


भोजपुरी सिनेमा को संगीत के क्षेत्र में व्यवसाय को नया आयाम देने वाली म्यूजिक कम्पनी *आर्या म्यूजिक* ( ए यूनिट ऑफ़ सासपीओ ग्रुप) ने  निर्माता - कांतिलाल मारू निर्मित  तथा निर्देशक - दिनेश एस यादव निर्देशित भोजपुरी फिल्म - दीवानगी हद से का आर्या म्यूजिक के अंतर्गत सभी डिजिटल राईट्स के साथ ऑडियो तथा वीडियो खरीदा है। श्री दुर्गा ट्रेडिंग के तहत इस फिल्म का  सैटेलाइट लिया गया है।


क्लासिक फिल्म्स के बैनर तले निर्मित फिल्म - *दिवानगी हद से* बिहार मे 13 जून से प्रदर्शित की जा रही है। इस फिल्म को बिहार के जाने माने फिल्म वितरक डाक्टर सुनील प्रदर्शित कर रहे हैं। इस फिल्म के गीतकार हैं प्यारेलाल यादव, विभाकर पांडे, जाहिद अख्तर, आजाद सिंह जबकि संगीतकार हैं अविनाशं घुघरू। फिल्म की कथाकार और निर्देशक - दिनेश यादव हैं। पटकथा और संवाद मनोज सिंह टाईगर ने लिखा है। नृत्य निर्देशक हैं कानू मुखर्जी, कैमरा मैन - नीतूइकबाल सिंह, मारधाड़ निर्देशक हैं दिलीप यादव तथा संपादक हैं गुर्जंत सिंह। 
फिल्म के कला निर्देशक हैं अवधेश राय। फिल्म के कार्यकारी निर्माता हैं रमेश रामी। इस फिल्म के मुख्य कलाकार - राकेश मिश्रा, मोनालिसा ,अरविन्द अकेला कल्लू , प्रियंका पांडेय, मदन मोहन , अंजली श्रीवास्तव, मनोज सिंह टाईगर तथा संजय पांडेय और दिनेश यादव हैं साथ में हैं बृजेश त्रिपाठी, अनूप अरोड़ा, अयाज खान, जे.नीलम, रत्नेश बरनवाल, सोनिया मिश्रा, उत्तम मिश्रा, प्रेरणा सिंह, अखिल तिवारी, निशा दूबे और आयटम गर्ल सीमा सिंह।