Sunday, 29 December 2013

इंस्पेक्टर चुन्नू पाण्डेय का निर्माण शीघ्र


फ़िल्म चुन्नू बाबू सिंगापुरी के प्रदर्शन के बाद चुन्नू सिंगापुरी फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस द्वारा भोजपुरी फ़िल्म - इंस्पेक्टर चुन्नू पाण्डेय का निर्माण शीघ्र ही शुरू किया जा रहा है। संजय श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित की जाने वाली इस फ़िल्म की कथा -चुन्नू सिंगापुरी ने लिखा है जबकि पटकथा व संवाद- चुन्नू सिंगापुरी एवं सूरज द्विवेदी सरस ने लिखा है। मारधाड़ से भरपूर एवं संगीतमय इस फ़िल्म के गीतकार राजेश मिश्रा, अशोक सिन्हा एवं चुन्नू सिंगापुरी हैं तथा संगीतकार छोटे बाबा हैं। नये साल में नये उत्साह के साथ चुन्नू सिंगापुरी फ़िल्म- इस्पेक्टर चुन्नू पाण्डेय की शूटिंग शुरू करेंगे।
फ़िल्म निर्माता एवं अभिनेता - चुन्नू सिंगापुरी द्वारा चुन्नू सिंगापुरी फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस देवरिया में खोला गया है। चुन्नू सिंगापुरी का कहना है कि ''देवरिया में ऑफिस मुख्य उद्देश्य पूर्वांचल के कलाकारों को मुम्बई भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्रीज के चोरों और दलालों से बचाना है। क्योंकि हमारे पूर्वांचल के कलाकारो को लोग मुम्बई ले जा कर गुमराह करते है और उन्हें लूटते हैं। जो दिल से भोजपुरी का भला चाहते हैं उनका मुझे प्यार और आशीर्वाद चाहिए।'' 






Sunday, 15 December 2013

*त्रिदेव पधारे घर हमारे* का मुहूर्त धूमधाम से सम्पन्न

एस के फिल्म्स एण्ड इन्टरटेन्मेन्ट के बैनर तले निर्मित होने जा रही हिन्दी फ़िल्म *त्रिदेव पधारे घर हमारे* का संगीतमय मुहूर्त किया गया। मुम्बई के ए बी साउण्ड स्टूडियो बड़े धूमधाम से  नारियल फोड़कर तथा संगीतकार तुषार अर्जुन की मधुर आवाज़ में फ़िल्म का एक गीत स्वरबद्ध करके मुहूर्त किया गया। इस संगीतमय पूरी तरह से स्वस्थ मनोरंजक पूर्ण इस फिल्म के निर्माता निर्देशक - *सुनील अग्रवाल* हैं। संवाद एवं पटकथा महेश पटेल तथा सचिन शर्मा ने लिखा है। ग्राफिक डिजाईनर - राकेश चेजारा एवं अभिषेक प्रजापति  परिकल्पना - सुनील अग्रवाल का है। इस फ़िल्म  की शूटिंग शीघ्र ही शुरू की जायेगी।इस फ़िल्म के लिए विशेष आभार श्री ओमप्रकाश अग्रवाल  तथा श्रीमती गायत्री अग्रवाल का व्यक्त किया गया एवं मुख्य अतिथि फरीद खान, सुरजीत सिंह, टिंकू जयसवाल, अमित सिंह, मनोज सिंह, गृजेश गुप्ता, गौरव शाक्य, शिवम सिंह, अभिषेक प्रजापति, तान्या रजावत, भारती पटेल, अभिन्न शर्मा, मंथन पुरोहित, दीप्ती वर्मा  इत्यादि ने फ़िल्म की पूरी टीम को बधाई दिया। 

Wednesday, 4 December 2013

*नेहा श्री* और *कल्लू* का विवाह संपन्न

जब तक होवे न फेरे सात, तब तक बबुना नाही बबुनी ... *
चलो रे डोली उठाओ कहार , पिया मिलन की  ऋतु आयी .... * ....
जी हाँ, इसी तरह के कुछ गीत सभी के मन में बार - बार याद आ रहे थे, जब राजस्थानी सिने स्टार अभिनेत्री- *नेहा श्री* तथा भोजपुरी स्टार गायक एवं नायक - अरविन्द अकेला *कल्लू जी* की हो रही थी  *शादी* आरा जिला, बिहार के गाँव में। खबर यह है कि विवाह कार्यक्रम मंगलवार की रात (3/12/2013) को संपन्न हुआ है गाँव वालों की भारी भीड़ एवं पूरी फ़िल्म की यूनिट सहित सभी लोग अतिप्रसन्न हो रहे थे। 
मगर दिल थाम के बैठिये दोस्तों, ज्यादा हैरान - परेशान मत होईये, यह सीन था भोजपुरी फिल्म *सजना मंगिया सजाई द हमार* की शूटिंग का। 
लेखक - निर्देशक *ओम जी यादव* (ओम प्रकाश यादव ) के निर्देशन में बन रही महिला प्रधान सपरिवार देखने योग्य भोजपुरी फिल्म *सजना मंगिया सजाई द हमार* की शूटिंग  बिहार के विभिन्न खूबसूरत स्थलों पर की जा रही है।

भोजपुरी स्टार गायक एवं नायक - अरविन्द अकेला *कल्लू जी* तथा राजस्थानी सिने स्टार अभिनेत्री- *नेहा श्री* पहली बार एक साथ इस फ़िल्म में नज़र आने वाले हैं। जसके निर्माता - हलचल सिंह हैं। कार्यकारी निर्माता - कन्हैया कुशवाहा हैं तथा निर्माण नियंत्रक - शादाब सिद्दकी हैं। खलअभिनेता *बालेश्वर सिंह* तथा बतासा चाचा उर्फ़ मनोज टाईगर का गज़ब का अभिनय देखने को मिलेगा।  साथ में गायक व नायक रविराज *दीपू* तथा अर्चना सिंह भी नज़र आयेंगे। 

*पायल सेठ* और *गौरव झा* एक साथ पहली बार *ज़वानी ज़िंदाबाद* में

चर्चित अभिनेत्री *पायल सेठ* ने  अभी हाल ही में  नाथ फिल्म्स प्रोडक्शन की भोजपुरी फिल्म  *जवानी जिन्दाबाद*  की 20 दिवसीय शूटिंग समाप्त कर लिया है।  *पायल सेठ* और उड़िया सिनेस्टार *गौरव झा*  पहली बार एक साथ *ज़वानी ज़िंदाबाद* में रोमांटिक जोड़ी के साथ  सिनेमा के रूपहले परदे सिनेप्रेमियों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। फिल्म के लेखक सुनील उपाध्याय हैं। इस फ़िल्म पायल सेठ चुलबुली और निडर लड़की का किरदार निभा रही हैं।  संवादकार -मनोज पांडेय ,  नृत्य निर्देशन - प्रेम कुमार,  मारधाड़ - बाज़ी, छायांकन-नरेन्द्र पेटल तथा ऑपरेटिव  कैमरामैन - के. वेंकेट महेश  हैं।  केंद्रीय भूमिका में - गौरव झा,  मोनालिसा, पायल सेठ, बालेश्वर सिंह, मनोज टाइगर, देव व्रत, गोपाल राय, प्रिया शर्मा, राम मिश्रा, उमेश सिंह, काव्या सिंह तथा  संजय पांडे हैं। साथ ही चर्चित अभिनेत्री -  *गुंजन पंत* विशेष भूमिका में नज़र आने वाली हैं। 

Tuesday, 3 December 2013

इतिहास तो कोई कोई ही रचता है - *विपिन एच सिंह*

भोजपुरी सिनेमा की ऊंचाई दिन व दिन बढ़ने के साथ ही साथ नए सितारों का भी आगमन हो रहै इसी कड़ी में एक और नाम शामिल हो गया है विपिन एच सिंह का।  जी हाँ, उत्तर प्रदेश के गोंडा के मूल निवासी विपिन एच सिंह ने अपनी अभिनय प्रतिभा के बलबूते एक अलग मुकाम हासिल करने में कामयाब हो गये हैं। पेशे से हार्ड वेयर - साफ्टवेअर इंजीनियर विपिन सिंह ने फ़िल्मी करियर की शुरुआत अयूब खान अभिनीत फ़िल्म छैला बाबू से किया था। तब से अब तक इन्होंने  32 हिंदी  व भोजपुरी म्यूजिक विडियो तथा कंगना खनके पिया के अँगना, ई रिश्ता अनमोल बा, नाग नागिन इत्यादि  कई फिल्मों में समय समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं।  बाली पा जी निर्देशित फ़िल्म गंगा पुत्र में नकारात्मक किरदार के माध्यम से सिनेमा के रूपहले परदे पर अपनी मौजूदगी दर्ज करने वाले है। इस फ़िल्म के निर्माता - आर एस दूबे हैं तथा केंद्रीय भूमिका में  पवन सिंह और मोनालिसा हैं। 
एक सवाल के जवाब में विपिन एच सिंह ने कहा कि *रूपये तो हर कोई कमाता है मगर इतिहास तो कोई कोई ही रचता है। बिजनेस की व्यस्तता के बावजूद भी सिने जगत मैं पूरी तरह हमेशा सक्रीय रहूँगा।*

*नेहा श्री* अभिनीत मेगा धारावाहिक *महासती मैना सुन्दरी* का प्रोमो ऑन एयर



इंतज़ार की घड़ियाँ हुई समाप्त, शीघ्र ही प्रसारित किया जा रहा है  मेगा धारावाहिक *महासती मैना सुन्दरी*। जी हाँ,  राजस्थानी सिनेस्टार अभिनेत्री - *नेहा श्री* अभिनीत  बहुप्रतिक्षित जैन संस्कृति पर आधारित पहला मेगा धारावाहिक *महासती मैना सुन्दरी*  का प्रोमो  *पारस टी वी चैनल* पर ऑन एयर हो गया है।  *आर एस पिक्चर्स प्रोडक्शन की प्रस्तुति  तथा लेखक - निर्देशक *लखविंदर सिंह* द्वारा निर्देशित  यह मेगा धारावाहिक  बहुत जल्द  ही  *पारस टी वी चैनल* के माध्यम से घर - घर में देखा जायेगा। निर्माता - राकेश जैन द्वारा निर्मित  मेगा धारावाहिक *महासती मैना सुन्दरी* की कहानी एवं पटकथा - लखविंदर सिंह ने लिखा है तथा संवाद - शिवराज गूजर व धर्मेन्द्र उपाध्याय ने लिखा है। सिनेमैटोग्राफर - उत्पल पी. दास, नृत्य निर्देशक - नटराज हैं।  मारधाड़ - फिरोज खान के निर्देशन में किया गया है तथा संपादन - मनी  ने किया है।

*बालेश्वर सिंह* ने *ज़वानी ज़िंदाबाद* की शूटिंग किया समाप्त



खलअभिनेता -*बालेश्वर सिंह* ने नाथ फिल्म्स प्रोडक्शन की भोजपुरी फिल्म *जवानी जिन्दाबाद* की समस्त शूटिंग समाप्त कर लिया  है। निर्माता अवधेश सिंह की इस फ़िल्म के निर्देशक ......... ने 20 दिनों के लम्बे शेड्यूल में राजपिपला (गुजरात) में फिल्म को पूरी किया है।  फिल्म के लेखक सुनील उपाध्याय हैं।  इस फिल्म में *बालेश्वर सिंह* एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं।   संवादकार -मनोज पांडेय ,  नृत्य निर्देशन - प्रेम कुमार,  मारधाड़ - बाज़ी, छायांकन-नरेन्द्र पेटल तथा ऑपरेटिव  कैमरामैन -  महेश  हैं।
 केंद्रीय भूमिका में - गौरव झा,  मोनालिसा, पायल सेठ, बालेश्वर सिंह, मनोज टाइगर, देव व्रत, गोपाल राय, प्रिया शर्मा, राम मिश्रा, उमेश सिंह, काव्या सिंह तथा  संजय पांडे हैं। साथ ही चर्चित अभिनेत्री -  *गुंजन पंत* विशेष भूमिका में नज़र आने वाली हैं

Thursday, 28 November 2013

विजय वर्मा और तनु श्री की रोमांटिक जोड़ी *बाबा रंगीला* में

*धड़केला तोहरे नावे करेजवा*  फ़िल्म से यंग्री यंगमैन के रूप में दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुके *वियजी वर्मा* अब *बाबा रंगीला* फ़िल्म में अभिनेत्री *तनु श्री* के साथ रूपहले परदे पर रोमांस करते हुए नज़र आने वाले हैं। स्माइलटेक मल्टीमीडिया के बैनर की फूल टू एक्शन फ़िल्म - रंगीला बाबा  के निर्देशक - अनुराग मिश्रा हैं तथा निर्माता - विनोद चौरसिया हैं। संगीत - छोटे बाबा का तथा एक्शन- शकील शेख का है। विजय वर्मा  के साथ केंद्रीय भूमिका में  - विराज भट्ट, अंजना सिंह, तनु श्री तथा  सुशील सिंह हैं।  

Tuesday, 26 November 2013

महिला समाज को फिर से सिनेमाहाल में ले आने का सार्थक प्रयास है - *डोली*

बायें  से दायें (लेखक - राकेश दिलावर,  फ़िल्म निर्माता - जीतेन्द्र सिंह *जीतू* एवं निर्देशक - भानु प्रकाश शुक्ल )
वेड ऑडियो वीडियो एवं फ़िल्म प्रोडक्शन की  प्रस्तुति महिला समाज को फिर से सिनेमाहाल में ले आने का सार्थक प्रयास करते हुए भोजपुरी फ़िल्म - डोली का निर्माण किया जाना प्रारम्भ किया गया है।  निर्माता - जीतेन्द्र सिंह *जीतू* द्वारा निर्माण की जा रही इस फ़िल्म का उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में  बड़े ही धूमधाम से मुहर्त किया गया। फ़िल्म के  निर्देशन की बागडोर सँभाला  है - भानु प्रकाश शुक्ला ने  तथा  कथा-पटकथा  राकेश दिलावर ने लिखा है। एक सवाल के जवाब में  फ़िल्म निर्माता - जीतेन्द्र सिंह *जीतू* ने बताया कि *इस फ़िल्म के माध्यम से सामाजिक परिवेश के मूल्यांकन को दर्शाया जा रहा है ताकि लोग-बाग़ जागरूक हों, साथ ही भोजपुरी सिनेमा में अश्लीलता से परहेज किया जाय। फ़िल्म निर्माण करने का हमारा मुख्य उद्देश्य यही है। *
केंद्रीय भूमिका में सोनू शान, नेहा श्री, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, शीला पाण्डेय, इन्द्रसेन यादव, विक्की सचदेवा, नीलम अग्निहोत्री, मिस लकी तथा  ख़ुशी भट्ट इत्यादि हैं


 बायें  से दायें ( निर्देशक - भानु प्रकाश शुक्ल, अभिनेता - बालेश्वर सिंह, अभिनेता - सोनू शान तथा लेखक - राकेश दिलावर)

दायें से बायें अभिनेता - सी पी भट्ट,  फ़िल्म निर्माता - जीतेन्द्र सिंह *जीतू*, अभिनेत्री - शीला पाण्डेय, अभिनेत्री - ख़ुशी भट्ट।
पीछे खड़े हैं - बायें से दायें - कैमरामैन - संदीप गुप्ता, 
अभिनेता - बालेश्वर सिंह, निर्देशक - भानु प्रकाश शुक्ल तथा अभिनेता - इंद्रसेन यादव। 

Sunday, 17 November 2013

नेहरु अवार्ड से सम्मानित *पायल सेठ*

फिल्म अभिनेत्री "पायल सेठ" को चिल्ड्रेन डे के शुभअवसर पर "नेहरु अवार्ड" से सम्मानित किया गया। भायंदर महानगर पालिका के हाल में आयोजित अवार्ड समारोह में डा. सौरभ सरीन के हाथों से यह अवार्ड पायल सेठ को दिया गया। यह सम्मान पाकर पायल सेठ बहुत ही खुश है। उन्होंने ने कहा कि अवार्ड मिलना अपने आपमें बहुत ही गौरव की बात है। इससे अपने कार्य के प्रति और ज्यादा मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।
गौरतलब है कि पायल सेठ ने अब कई भोजपुरी फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेत्री अपने अभिनय कला को प्रस्तुत कर चुकी हैं। इन्होने अभी हाल ही में भोजपुरी फिल्म - जवानी जिंदाबाद की शूटिंग समाप्त किया है।


Saturday, 16 November 2013

*अर्पिता माली* के अभिनय की तारीफ़ *इंश्पेक्टर चाँदनी* में

Add caption

बिहार में हालिया प्रदर्शित फ़िल्म इंस्पेक्टर चाँदनी की सफलता से अभिनेत्री *अर्पिता माली* के भी अभिनय की तारीफ़ हो रही है।  प्यार में पागल प्रेमिका का जानदार अभिनय दर्शकों को खूब पसंद  आ रहा है। *अर्पिता माली*  पर फिल्माया गया गीत *ए राजा जी .....* बहुत पसंद किया जा रहा है। 
*अर्पिता माली*, रानी चटर्जी तथा अजाद कुमार की प्रेम त्रिकोण कथावस्तु वाली फिल्म - इंश्पेक्टर चाँदनी में  अर्पिता प्रेम की दीवानी प्रेमिका की भूमिका में हैं।  इस किरदार में जान फूँक देने में  वह कामयाब हो गयी हैं। भोजपुरी फिल्मों सक्रियता के साथ ही अब *अर्पिता माली*  हिंदी सिनेमा में भी मुख्य रूप से सक्रिय हो गयी हैं। वे एक हिंदी फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुकी है और दूसरी फिल्म की शूटिंग अगले महीने करने वाली है।
एक सवाल के जवाब  उन्होंने कहा कि *मुझे कलात्मक फिल्मों में अभिनय करने में बहुत रूचि है, क्योंकि कलात्मक फिल्मों में अभिनय करने का भरपूर मौका मिलता है।

Saturday, 2 November 2013

राजस्थानी सुपर स्टार अभिनेत्री- "नेहा श्री" और भोजपुरी स्टार गायक एवं नायक - अरविन्द अकेला "कल्लू जी" पहली बार एक साथ

राजस्थानी सुपर स्टार अभिनेत्री- "नेहा श्री" और भोजपुरी स्टार गायक एवं नायक - अरविन्द अकेला "कल्लू जी" पहली बार एक साथ भोजपुरी फिल्म "सजना मंगिया सजाई द हमार" में।
"ओम जी यादव" निर्देशित इस फिल्म का आज 2 नवम्बर को मुंबई में लुक टेस्ट के लिए फोटो शूट किया गया। इस फ़िल्म की शूटिंग 10 नवम्बर से बिहार के विभिन्न खूबसूरत स्थलों पर की जायेगी।

मुख्य भूमिकाओं में - राजस्थानी सुपर स्टार अभिनेत्री- "नेहा श्री" के अलावा अरविन्द अकेला ''कल्लू जी'', अजीत आनन्द, अर्चना सिंह, सुरेन्द्र पाल, मनोज टाईगर, सी पी भट्ट, अमित कुमार, प्रीती सिंह, शफ़ीक़, चन्दन कश्यप तथा बालेश्वर सिंह। 

Tuesday, 15 October 2013

गायक *अजय यादव* का अल्बम *जब माई लेली अवतार* का म्यूजिक लान्च

गायक *अजय यादव* के माता रानी का विडियो अल्बम *जब माई लेली अवतार* का डीवीडी का विमोचन भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव *निरहुआ* ने आशीर्वाद देते हुए किया। इस अल्बम को *नरजिस म्यूजिक* कम्पनी द्वारा रिलीज किया  है। 
उत्तर प्रदेश के जिला - जौनपुर के तहसील मछलीशहर, ग्राम - सराय फत्तू  के मूल निवासी उभरते हुए गायक  *अजय यादव* द्वारा गाये हुए माता जी के इस विडियो अल्बम सभी 8 गीत बहुत कर्णप्रिय है तथा संगीत प्रेमियों को बहुत पसंद आ रहा है। जिसके गीतकार आजाद सिंह तथा संगीतकार सावन कुमार हैं।
यह विडियो अल्बम उत्तर प्रदेश, बिहार, मुंबई तथा दिल्ली के सभी जगहों पर उपलब्ध है। 
इसके पहले अजय यादव का पहला म्यूजिक विडियो *संतरा चोरवले बिया* एंगल म्यूजिक कपनी से  रिलीज हो चुका है। 

Thursday, 10 October 2013

'प्यार कवनो खेल ना' के खेल में *नेहा श्री*

राजस्थानी सिने सुपरस्टार *नेहा श्री* पर स्टारडम का नशा इस  कदर चढ़ गया है  कि अब सिनेप्रेमी भी उनके प्यार के खेल में शामिल हो गये हैं। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं  27  सितम्बर से बिहार और झारखंड में प्रदर्शन हुई राकेश सिने मिडिया प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित फिल्म *प्यार कवनो खेल नाऽ हऽ* के बारे में।
25 सिनेमाघरों  में प्रदर्शित की गयी इस फिल्म में मुख्य नायिका राजस्थानी सिने सुपरस्टार *नेहा श्री* के  कुशल अभिनय, आकर्षण नृत्य एवं मनमोहक अदा के कायल दर्शक भी हो गये हैं और सिनेमाहाल से बाहर निकलने के बाद भी सिनेप्रेमियों के दिल में यादगार बना रहता है। इस फिल्म के निर्माता राकेश कुमार तथा सह निर्माता आरिफ भोजपुरिया हैं तथा निर्दशक *राकेश कुमार* हैं।    
''
नेहा श्री'' के अलावा फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार *खेसारी लाल यादव* मेहमान भूमिका में हैं तथा गायक से नायक बने *लाडो मधेसिया* मुख्य नायक हैं। अन्य भूमिकाओं में जन्नत, अरुण कुमार, अनीता सिंह, सी.पी. भट्ट, मो. आरिफ, सिराज भगत एवं उमेश सिंह इत्यादि हैं। 

Thursday, 2 May 2013

सातवाँ विश्व भोजपुरी सम्मलेन में सम्मानित हुयी अभिनेत्री *गुंजन पन्त*

हाल ही में पुर्वान्चल एकता मंच द्वारा आयोजित 7वाँ विश्व भोजपुरी सम्मलेन में सम्मानित होने दिल्ली पहुँची भोजपुरी क्वीन *गुन्जन पन्त*। पिछले 6 साल से ये अभियान दिल्ली में आयोजित हो रहा है और जब इस बार गुंजन पन्त को निमंत्रण मिला तो वो ख़ुशी ख़ुशी उसमे शामिल हो गयीं। मंच पर उन्होंने अपने दर्शकों से कहा कि एक नॉन भोजपुरी होने के बावजूद भोजपुरी से जो मान-सम्मान और प्यार  उन्हें मिल मिला है उसके लिए वो सभी भोजपुरी भाषी लोगों का ताउम्र आभारी रहेंगीं। भोजपुरी एक बहुत ही खूबसूरत मीठी बोली है और पूरे भारतवर्ष में हिन्दी के बाद सबसे ज्यादा बोली जाती है इसलिए अब इसे आठवीं अनुसूची में शामिल किया ही जाना चाहिए। गुंजन पन्त ने कहा कि यदि हम सब एकजुट होकर इस अभियान में इसी तरह प्रयास करते रहेंगे तो ज़रूर भोजपुरी भाषा को एक न एक दिन वह स्थान मिलेगा जिसका हम सबको लम्बे समय से इंतजार है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि *मुझे भोजपुरी से बहुत लगाव है, आज मैं भोजपुरी की रोटी खाती हूँ इसलिए इस तरह के किसी भी आयोजन में यदि मुझे अपना योगदान देने का मौका मिलता है  तो मुझे बेहद ख़ुशी होगी। इसके लिए खासतौर पे मैं पूर्वांचल एकता मंच के आयोजकों को धन्यवाद और बधाई देना चाहती हूँ जो  खूबसूरत प्रयास कर रहे हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम भाग लेने देश-विदेश से लोग एकत्रित होते हैं। फ़िल्मी दुनियाँ से इस बार गुंजन पन्त के अलावा भोजपुरी सिनेमा के महानायक- कुणाल सिंह,सुपर स्टार नायक- मनोज तिवारी, पवन सिंह, चुन्नू सिंगापुरी, फिल्म निर्माता- अभय सिन्हा, निर्देशक- राजकुमार आर. पाण्डेय, नृत्य निर्देशक- कानू मुखर्जी, फिल्म अभिनेत्री- अंजना सिंह, संगीता तिवारी, सीमा सिंह एवं नेहा श्री सिंह।

पूर्वांचल एकता मंच द्वारा  आयोजित *7वाँ विश्व भोजपुरी सम्मेलन* में  राजस्थान की स्टार अभिनेत्री *नेहा श्री सिंह* को सम्मानित किया गया  

विगत वर्षो की भाँति इस साल भी पूर्वांचल एकता मंच ने द्वारका, नई दिल्ली में  *7वाँ विश्व भोजपुरी सम्मेलन* आयोजित किया । जिसमें भोजपुरी भाषा, कला, संस्कृति एवं  भोजपुरी सिनेमा से जुड़े हुए तमाम गणमान्य जनो  को सम्मानित किया गया। पूर्वांचल एकता मंच द्वारा आयोजित किया गया इस *7वाँ विश्व भोजपुरी सम्मेलन* में  राजस्थान की स्टार अभिनेत्री *नेहा श्री सिंह* को *पुर्वान्चल गौरव सम्मान* से सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत  भोजपुरी सिनेमा की सुपर हिट  फिल्म- *साजन चले ससुराल* से किया था।  
दो दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन 20 अप्रैल  को कला-साहित्य से जुड़े हुए व्यक्ति विशेष को सम्मनित किया गया तथा  दूसरे दिन 21 अप्रैल को सिनेमा विशेष का उदघाटन किया  माननीया लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार जी, भोजपुरी के महानायक कुणाल जी, मारीशस से पधारीं  साहित्यकार बहिन सरिता बुधु जी, सांसद महाबल मिश्र जी और पूर्वान्चल एकता मंच के अध्यक्ष शिवजी सिंह ने तथा साथ में  संयोजक -मुकेश सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, राजकुमार आर. पाण्डेय, गुंजन पन्त, सीमा सिंह व  राजस्थान की स्टार अभिनेत्री नेहा श्री सिंह इत्यादि मंच पर उपस्थित थे। पहले दिन  मंच सञ्चालन  - मनोज भावुक ने किया तथा दूसरे दिन भोजपुरी सिनेमा विशेष का मंच संचालन *राजकुमार आर. पाण्डेय* ने किया एवं अजीत आनंद  भी बीच -बीच में माइक सँभालते रहे। स्टेज परफार्म - पवन सिंह, चुन्नू सिंगापुरी, दीपक त्रिपाठी, अलोक कुमार, मोहन राठौड़, अंजना सिंह, गुंजन पन्त, सीमा सिंह, नेहा श्री सिंह, संगीता तिवारी, सुनीता तिवारी इत्यादि ने किया। 

Monday, 25 March 2013

नरजिस म्यूजिक ने अन्तिम ताण्डव का सभी इलेक्ट्रानिक राईट खरीदा  

भोजपुरी सिनेमा के उत्थान हेतु क्रांतिकारी कदम उठाने वाली म्यूजिक कंपनी *नरजिस म्यूजिक* ने  *अन्तिम ताण्डव* का सभी इलेक्ट्रानिक राईट खरीद  लिया है।  भोजपुरी सिनेमा के रियल रंगबाज़ के ख़िताब से सम्मानित अभिनेता तथा चर्चित निर्माता- हैदर काज़मी की नरजिस म्यूजिक के द्वारा भोजपुरी फिल्मों के आडियो, वीडियो के सभी  इलेक्ट्रानिक राईट खरीदकर फिल्म निर्माताओं मुनाफा पहुँचाया जा रहा है। एक ओर जहाँ बड़ी-बड़ी म्यूजिक कम्पनियाँ भोजपुरी फिल्मों के संगीत को घाटे का सौदा बताती है वहीं नरजिस म्यूजिक द्वारा निर्माताओं  को फायदा देने के अलावा जागरूक भी किया जाता है तथा फ्री पब्लिसिटी भी किया जाता है।
नन्द किशोर फिल्म एव इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म *अंतिम तांडव*  के निर्देशक- दिलीप शर्मा, लेखक- राकेश त्रिपाठी, गीत- राजेश मिश्रा, अशोक सिन्हा, फणीन्द्र राव, जियालाल यादव, संगीत-  छोटे बाबा, छायांकन- देवेन्द्र तिवारी, मार-धाड़- हीरा यादव, डांस- संतोष सर्वदर्शी का है।
मुख्य कलाकार - विराज भट्ट, सोनू झा, शुभम त्रिवारी, स्मृति सिन्हा, अनारा गुप्ता, रोहित सिन्हा, मटरू, देव सिन्हा, विनोद मिश्र, हीरा यादव, ओम कुमार, जय कुमार, रविंदर गुप्ता,  जे. नीलम, धीरज मिश्र, धमेंद्र सिन्हा, कामूल खा, शिवराज, हेजल, प्रीति सिन्हा, राजीव झा है।

लक्ष्मण रेखा का पहला लुक जारी 

शीघ्र ही प्रदर्शित होने जा रही आशा प्रोडक्शन्स के  बैनर तले निर्मित फिल्म- लक्ष्मण रेखा का पहला लुक जारी किया गया है। निर्माता- अशोक गुप्ता एवं आशा गुप्ता की यह  फिल्म पूरी तरह से भारतीय संस्कृत एवं भोजपुरिया संस्कार को प्रस्तुत करते हुए सम्पूर्ण पारिवारिक तथा स्वस्थ मनोरंजकपूर्ण है।  इस फिल्म के निर्देशक मनोज गिरी हैं, जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा की साफ़-सुथरी  छवि को  ध्यान में रखते हुए फिल्म  का निर्देशन किया है। इस फिल्म के माध्यम से सुपर स्टार विनय आनंद और स्टार अभिनेत्री गुंजन पन्त तथा अर्चना सिंह दर्शकों को खूब प्रभावित करेगे।। पटकथा- धर्मेन्द्र नाथ ओझा ने लिखा है। गीत- डा0 सागर तथा संगीत- सतीश अजय का है। कार्यकारी निर्माता- ऋषभ गुप्ता, सिनेमैटोग्राफर- यश कुमार भगत, कला- राजेश उर्फ़ पप्पू श्रीवास्तव, मार-धाड़- दिलीप यादव, नृत्य निर्देशन - इशाक खान व ज्ञान सिंह, संकलन- ललित तिवारी तथा मिक्सिंग - संजय राजीव ने किया है। मुख्य कलाकार- विनय आनंद, गुंजन पन्त, अर्चना सिंह, विनोद आनंद, अक्षत राज, माया यादव, प्रिया पाण्डेय, सुनीता सिंह, बंधू खन्ना, पंकज कुमार, राजेश तोमर तथा एहसान खान इत्यादि हैं।

फूल और काँटे को मिली सफलता 

15 मार्च से बिहार में प्रदर्शित हुई भोजपुरी फिल्म- * एगो प्रेमा कथा - फूल और कांटे* को अच्छी सफलता मिली है। माँ शारदा फिल्म प्रोडक्शन एवं साईं विजय फिल्म्स प्रस्तुत  इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे दो नवोदित सितारे जो बिहार के  सिवान से  *प्रिन्स सिंह राजपूत* तथा मुजफ्फरपुर से *पलक तिवारी*, जहां भी जाते हैं चाहे वह सिनेमाहाल हो या सार्वजनिक स्थल हर जगह सिनेप्रेमियों की भीड़ इकठ्ठा हो जाती है। आलम यह है कि दो मासूम से दिखने वाले ये प्रेमी जोड़े  अपनी अभिनय प्रतिभा से  सभी का मन मोह ले रहे हैं। फिल्म को मिल सफलता से दोनों सितारे  हर सिनेमाघरों में धूम मचाने पहुँच रहे हैं दर्शकों के बीच जिससे दर्शक भी ख़ुशी से नाचने-झूमने लगते हैं।
फिल्म के  निर्माता हैं- विजय कुमार शाह तथा ज्ञान्ति देवी और निर्देशक- अजय यादव हैं। लेखक- अरविन्द तिवारी, गीत- विनय बिहारी व अरविन्द तिवारी, संगीत- अमन श्लोक, छायांकन- राजेश कनौजिया, तकनिकी निर्देशक- सत्या दूबे, नृत्य निर्देशक- ज्ञान सिंह, मारधाड़- फिरोज पठान, संकलन- धरम सोनी व नगेंदर ने किया है। 

Tuesday, 12 March 2013

बिग बॉस फेम "निरहुआ" बने ब्रांड अम्बेसडर 

भोजपुरी भाषा व संस्कृति से जुडी हर खबर हर पल जन जन तक पहुँचाने हेतु एक नयी क्रांति का  आगाज़ हो चूका है "भोजपुरी नामा डॉट काम" के माध्यम से . मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में भोजपुरी के इस पहले वीडियो पोर्टल का उद्घाटन किया गया . भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ इस पोर्टल के ब्रांड अम्बेसडर बनाए गए हैं. वे इस पोर्टल को जन जन तक पहुचाने में उल्लेखनीय भूमिका अदा करेंगे . वी ३ मोबी द्वारा संचालित इस वीडियो पोर्टल के निदेशक अमित चौरसिया, ओम प्रकाश सिंह, अलोक सिंह, राजन सोनी तथा पंकज पाण्डेय हैं . भोजपुरी नामा डॉट काम ने अपना टेग लाइन माटी की महक रखा है अर्थात , भोजपुरी मनोरंजन जगत की हर गतिविधियों पर पोर्टल की पैनी नज़र रहेगी .  फिल्म  निर्माण की शुरुआत से लेकर प्रदर्शन तक की सारी खबर जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है, साथ ही भोजपुरी भाषा और संस्कृति से जुड़े हर पहलू पर नज़र रखते हुए सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को भी विशेषता के साथ दिखाया जायेगा। भोजपुरी की लोक संस्कृति, लोक विधा, पारम्परिक गीत व रीति रिवाज को भी समय-समय पर प्रस्तुत किया जाता रहेगा। ताकि भोजपुरी माटी से दूर जो  भोजपुरिया समाज के लोग सुदूर विदेशों में अपनी निजी दिनचर्या तथा बिजिनेस-व्यापार में व्यस्त हैं और बहुत चाहते हुए भी भोजपुरिया माटी की महक उन तक नहीं पहुँच पाती है, उन सभी लोगों तक *भोजपुरी नामा डॉट कॉम*  के माध्यम से पहुँचाया जा रहा है। देश-विदेश के सभी लोग घर-बाहर, ऑफिस, रोजी-रोजगार अथवा कहीं भी किसी भी समय भोजपुरी माटी की महक के आनन्द को आत्मसात कर सकते हैं। लौन्चिंग समारोह में अभिनेता पंकज केसरी, सुदीप पाण्डेय, अजय दीक्षित, सुशील सिंह, अनिल सम्राट, प्रकाश जैस, यश कुमार मिश्रा , विक्रांत आनद , प्रवेश लाल , उदय तिवारी , मनोज टाइगर , संजय पाण्डेय, अभिनेत्री पाखी हेगड़े, संगीता तिवारी, स्मृती सिन्हा, शुभी शर्मा, अर्चना सिंह, प्रतिभा पाण्डेय, निर्देशक राजकुमार पाण्डेय,  सहित भोजपुरी फिल्म जगत से जुड़े सैकड़ो लोग मौजूद थे . कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्द हास्य कलाकार सुनील सावरा ने किया .


Friday, 8 March 2013

आज लांच किया जा रहा है भोजपुरी नामा डॉट काम - माटी की महक

भोजपुरी भाषा व संस्कृति से जुडी हर खबर हर पल जन जन तक पहुँचाने हेतु एक नयी क्रांति के रूप में 8 मार्च को आगाज़ हो रहा है- भोजपुरी का पहला डिजिटल चैनल  *भोजपुरी नामा डॉट कॉम - माटी की महक* , जिसे नेट के जरिये देश-दुनियाँ में देख सकते हैं। v3mobi प्रस्तुत इस  डिजिटल चैनल के माध्यम से भोजपुरी सिनेमा की हर एक गतिविधियों पर नज़र रखी जाएगी। फिल्म  निर्माण की शुरुआत से लेकर प्रदर्शन तक की सारी खबर जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है, साथ ही भोजपुरी भाषा और संस्कृति से जुड़े हर पहलू पर नज़र रखते हुए सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को भी विशेषता के साथ दिखाया जायेगा। भोजपुरी की लोक संस्कृति, लोक विधा, पारम्परिक गीत व रीति रिवाज को भी समय-समय पर प्रस्तुत किया जाता रहेगा। ताकि भोजपुरी माटी से दूर जो  भोजपुरिया समाज के लोग सुदूर विदेशों में अपनी निजी दिनचर्या तथा बिजिनेस-व्यापार में व्यस्त हैं और बहुत चाहते हुए भी भोजपुरिया माटी की महक उन तक नहीं पहुँच पाती है, उन सभी लोगों तक *भोजपुरी नामा डॉट कॉम*  के माध्यम से पहुँचाया जा रहा है। देश-विदेश के सभी लोग घर-बाहर, ऑफिस, रोजी-रोजगार अथवा कहीं भी किसी भी समय भोजपुरी माटी की महक के आनन्द को आत्मसात कर सकते हैं।

Thursday, 21 February 2013

भोजपुरी नामा डॉट काम - माटी की महक 8 मार्च को लांच किया जा रहा है

भोजपुरी भाषा व संस्कृति से जुडी हर खबर हर पल जन जन तक पहुँचाने हेतु एक नयी क्रांति के रूप में 8 मार्च को आगाज़ होने जा रहा है- भोजपुरी का पहला डिजिटल चैनल *भोजपुरी नामा डॉट कॉम - माटी की महक* , जिसे नेट के जरिये देश-दुनियाँ में देखा जा सकेगा। v3mobi प्रस्तुत इस  डिजिटल चैनल के माध्यम से भोजपुरी सिनेमा की हर एक गतिविधियों पर नज़र रखी जाएगी। फिल्म  निर्माण की शुरुआत से लेकर प्रदर्शन तक की सारी खबर जन-जन तक पहुँचाया जाता रहेगा, साथ ही भोजपुरी भाषा और संस्कृति से जुड़े हर पहलू पर नज़र रखते हुए सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को भी विशेषता के साथ दिखाया जायेगा। भोजपुरी की लोक संस्कृति, लोक विधा, पारम्परिक गीत व रीति रिवाज को भी समय-समय पर प्रस्तुत किया जाता रहेगा। ताकि भोजपुरी माटी से दूर जो  भोजपुरिया समाज के लोग सुदूर विदेशों में अपनी निजी दिनचर्या तथा बिजिनेस-व्यापार में व्यस्त हैं और बहुत चाहते हुए भी भोजपुरिया माटी की महक उन तक नहीं पहुँच पाती है, उन सभी लोगों तक *भोजपुरी नामा डॉट कॉम*  के माध्यम से पहुँचाया जायेगा। देश-विदेश के सभी लोग घर-बाहर, ऑफिस, रोजी-रोजगार अथवा कहीं भी किसी भी समय भोजपुरी माटी की महक के आनन्द को आत्मसात कर सकते हैं।