Tuesday, 15 October 2013

गायक *अजय यादव* का अल्बम *जब माई लेली अवतार* का म्यूजिक लान्च

गायक *अजय यादव* के माता रानी का विडियो अल्बम *जब माई लेली अवतार* का डीवीडी का विमोचन भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव *निरहुआ* ने आशीर्वाद देते हुए किया। इस अल्बम को *नरजिस म्यूजिक* कम्पनी द्वारा रिलीज किया  है। 
उत्तर प्रदेश के जिला - जौनपुर के तहसील मछलीशहर, ग्राम - सराय फत्तू  के मूल निवासी उभरते हुए गायक  *अजय यादव* द्वारा गाये हुए माता जी के इस विडियो अल्बम सभी 8 गीत बहुत कर्णप्रिय है तथा संगीत प्रेमियों को बहुत पसंद आ रहा है। जिसके गीतकार आजाद सिंह तथा संगीतकार सावन कुमार हैं।
यह विडियो अल्बम उत्तर प्रदेश, बिहार, मुंबई तथा दिल्ली के सभी जगहों पर उपलब्ध है। 
इसके पहले अजय यादव का पहला म्यूजिक विडियो *संतरा चोरवले बिया* एंगल म्यूजिक कपनी से  रिलीज हो चुका है। 

No comments:

Post a Comment