Monday, 25 March 2013

नरजिस म्यूजिक ने अन्तिम ताण्डव का सभी इलेक्ट्रानिक राईट खरीदा  

भोजपुरी सिनेमा के उत्थान हेतु क्रांतिकारी कदम उठाने वाली म्यूजिक कंपनी *नरजिस म्यूजिक* ने  *अन्तिम ताण्डव* का सभी इलेक्ट्रानिक राईट खरीद  लिया है।  भोजपुरी सिनेमा के रियल रंगबाज़ के ख़िताब से सम्मानित अभिनेता तथा चर्चित निर्माता- हैदर काज़मी की नरजिस म्यूजिक के द्वारा भोजपुरी फिल्मों के आडियो, वीडियो के सभी  इलेक्ट्रानिक राईट खरीदकर फिल्म निर्माताओं मुनाफा पहुँचाया जा रहा है। एक ओर जहाँ बड़ी-बड़ी म्यूजिक कम्पनियाँ भोजपुरी फिल्मों के संगीत को घाटे का सौदा बताती है वहीं नरजिस म्यूजिक द्वारा निर्माताओं  को फायदा देने के अलावा जागरूक भी किया जाता है तथा फ्री पब्लिसिटी भी किया जाता है।
नन्द किशोर फिल्म एव इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म *अंतिम तांडव*  के निर्देशक- दिलीप शर्मा, लेखक- राकेश त्रिपाठी, गीत- राजेश मिश्रा, अशोक सिन्हा, फणीन्द्र राव, जियालाल यादव, संगीत-  छोटे बाबा, छायांकन- देवेन्द्र तिवारी, मार-धाड़- हीरा यादव, डांस- संतोष सर्वदर्शी का है।
मुख्य कलाकार - विराज भट्ट, सोनू झा, शुभम त्रिवारी, स्मृति सिन्हा, अनारा गुप्ता, रोहित सिन्हा, मटरू, देव सिन्हा, विनोद मिश्र, हीरा यादव, ओम कुमार, जय कुमार, रविंदर गुप्ता,  जे. नीलम, धीरज मिश्र, धमेंद्र सिन्हा, कामूल खा, शिवराज, हेजल, प्रीति सिन्हा, राजीव झा है।

No comments:

Post a Comment