चर्चित अभिनेत्री *पायल सेठ* ने अभी हाल ही में नाथ फिल्म्स प्रोडक्शन की भोजपुरी फिल्म *जवानी जिन्दाबाद* की 20 दिवसीय शूटिंग समाप्त कर लिया है। *पायल सेठ* और उड़िया सिनेस्टार *गौरव झा* पहली बार एक साथ *ज़वानी ज़िंदाबाद* में रोमांटिक जोड़ी के साथ सिनेमा के रूपहले परदे सिनेप्रेमियों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। फिल्म के लेखक सुनील उपाध्याय हैं। इस फ़िल्म पायल सेठ चुलबुली और निडर लड़की का किरदार निभा रही हैं। संवादकार -मनोज पांडेय , नृत्य निर्देशन - प्रेम कुमार, मारधाड़ - बाज़ी, छायांकन-नरेन्द्र पेटल तथा ऑपरेटिव कैमरामैन - के. वेंकेट महेश हैं। केंद्रीय भूमिका में - गौरव झा, मोनालिसा, पायल सेठ, बालेश्वर सिंह, मनोज टाइगर, देव व्रत, गोपाल राय, प्रिया शर्मा, राम मिश्रा, उमेश सिंह, काव्या सिंह तथा संजय पांडे हैं। साथ ही चर्चित अभिनेत्री - *गुंजन पंत* विशेष भूमिका में नज़र आने वाली हैं।
No comments:
Post a Comment