Wednesday, 4 December 2013

*नेहा श्री* और *कल्लू* का विवाह संपन्न

जब तक होवे न फेरे सात, तब तक बबुना नाही बबुनी ... *
चलो रे डोली उठाओ कहार , पिया मिलन की  ऋतु आयी .... * ....
जी हाँ, इसी तरह के कुछ गीत सभी के मन में बार - बार याद आ रहे थे, जब राजस्थानी सिने स्टार अभिनेत्री- *नेहा श्री* तथा भोजपुरी स्टार गायक एवं नायक - अरविन्द अकेला *कल्लू जी* की हो रही थी  *शादी* आरा जिला, बिहार के गाँव में। खबर यह है कि विवाह कार्यक्रम मंगलवार की रात (3/12/2013) को संपन्न हुआ है गाँव वालों की भारी भीड़ एवं पूरी फ़िल्म की यूनिट सहित सभी लोग अतिप्रसन्न हो रहे थे। 
मगर दिल थाम के बैठिये दोस्तों, ज्यादा हैरान - परेशान मत होईये, यह सीन था भोजपुरी फिल्म *सजना मंगिया सजाई द हमार* की शूटिंग का। 
लेखक - निर्देशक *ओम जी यादव* (ओम प्रकाश यादव ) के निर्देशन में बन रही महिला प्रधान सपरिवार देखने योग्य भोजपुरी फिल्म *सजना मंगिया सजाई द हमार* की शूटिंग  बिहार के विभिन्न खूबसूरत स्थलों पर की जा रही है।

भोजपुरी स्टार गायक एवं नायक - अरविन्द अकेला *कल्लू जी* तथा राजस्थानी सिने स्टार अभिनेत्री- *नेहा श्री* पहली बार एक साथ इस फ़िल्म में नज़र आने वाले हैं। जसके निर्माता - हलचल सिंह हैं। कार्यकारी निर्माता - कन्हैया कुशवाहा हैं तथा निर्माण नियंत्रक - शादाब सिद्दकी हैं। खलअभिनेता *बालेश्वर सिंह* तथा बतासा चाचा उर्फ़ मनोज टाईगर का गज़ब का अभिनय देखने को मिलेगा।  साथ में गायक व नायक रविराज *दीपू* तथा अर्चना सिंह भी नज़र आयेंगे। 

No comments:

Post a Comment