Saturday, 2 August 2014

अली शेख ने सफलता के लिए हाजी अली से मांगी दुआ

सिने जगत में अली शेख अपने अभिनय का परचम लहराने के लिए बहुत ही कड़ी मेहनत कर रहे हैं। साथ ही दरगाह पर जाकर चुनरी चढ़ाते हुए अपनी सफलता के दुआ भी मांगते हैं। ईद के पावन दिन पर अली शेख ने मुंबई स्थित हाजी अली के दर पर जाकर अपने सपने को साकार होने के लिए दुआ माँगा है। 
गौरतलब है कि भोजपुरी माटी के कलाकार अली शेख अपनी प्रतिभा को अब सिनेमा के रूपहले परदे पर भी प्रस्तुत करेंगे।  दरभंगा, बिहार के  उसरा टोला गॉंव के मूल निवासी भोजपुरी माटी का लाल अभिनेता ’अली शेख’ अपने दमदार अभिनय के जरिये सिनेप्रेमियों को दीवाना बनाने की पूरी तैयारी कर लिए हैं। निर्देशक  पराग पाटिल के निर्देशन में बनने जा रही भोजपुरी फिल्म में बतौर अभिनेता दमदार भूमिका में शीघ्र ही दिखाई देंगे।

आपको बता दूँ कि बचपन में महाभारत और चन्द्रकान्ता धारावाहिक देखते देखते मन में अभिनय के प्रति लगाव जागृत हुआ और धारावाहिक के पात्रों की नकल करके दोस्तों द्वारा तारीफ के पात्र हुआ करते थे। स्कूल, कालेज में भी समय समय पर परफॉर्म करके अभिनय कला से सभी को  मंत्रमुग्ध कर दिया करते थे। माया नगरी जहाँ सपने साकार होते हैं इस कर्मभूमि मुम्बई में अली शेख भी अपने सपने साकार करने जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment