आज रात 9 बजे *स्टार प्लस* टी वी चैनल पर *गोविन्दा और करिश्मा कपूर* के साथ *पारितोष त्रिपाठी* लगायेंगे यू पी - बिहार का तड़का *मैड इन इण्डिया - 100% देशी* शो में
हरफन मौला हास्य कलाकार *पारितोष त्रिपाठी* आज रविवार रात 9 बजे से एक घण्टे तक *स्टार प्लस* टी वी चैनल पर प्रसारित होने वाले *मैड इन इण्डिया - 100% देशी* शो में यू पी वाला चाचा की भूमिका निभा रहे हैं। कम से कम 103 साल के युगल प्रेमी के किरदार को पारितोष जीवंत कर रहे हैं। इनकी चाय की दुकान इतनी पुरानी है कि भारत की खोज करने वाले वास्कोडिगामा को भारत की धरती पर पहली चाय इन्होंने ने ही पिलायी थी। मज़े की बात यह है कि इनकी प्रेमिका इनके दुकान के बगल में ही अखबार बेचती हैं। जो पहले मुँह से समाचार सुनाती थीं और अब अखबार के माध्यम से खबर पढ़ाती हैं। दोनों युगल प्रेमी बचपन से एक दूसरे से प्यार करते हैं मगर शादी 100 साल के बाद भी नहीं हो पायी है लेकिन इन दोनों का प्यार आज भी जवान है। इनका अमर प्रेम आज तक विवाह के परिणय सूत्र में क्यों नहीं बंध पाया ??? यह जानने के लिए ज़रूर देखिये *गोविन्दा और करिश्मा कपूर* के साथ आज रात 9 बजे *स्टार प्लस* टी वी चैनल पर प्रसारित होने वाले *मैड इन इण्डिया - 100% देशी* कॉमेडी शो। इस शो में *पारितोष त्रिपाठी* के साथ जाने माने हास्य कलाकार - मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, सिद्धार्थ जाधव, ख़याली, सूरी, रहमान, राजवीर कौर इत्यादि हैं। इस शो के निर्देशक - राजीव ढींगरा हैं।
No comments:
Post a Comment