Thursday, 27 February 2014

एस एस फ़िल्म फैक्टरी का "विजय पथ - एगो जंग''


भोजपुरी सिनेमा के बढ़ते हुए कदम को मज़बूती प्रदान करने हेतु अग्रसर एस एस फ़िल्म फैक्टरी भोजपुरी फ़िल्म विजय पथ - एगो जंग का निर्माण कर  रही है। इस  फ़िल्म की निर्मात्री हैं एस एस फ़िल्म  फैक्टरी की संचालिका - शाजहान शेख़।  निर्देशक - संजीव बोहरपी के निर्देशन में निर्मित हो रही इस फ़िल्म का दो चरण की शूटिंग हो चुकी है।  पहले शेड्यूल मुम्बई के बसरा स्टूडियो में सीमा सिंह और संजय पाण्डेय के साथ एक आईटम गीत की शूटिंग किया गया था।  दूसरा शेड्यूल नर्मदा नदी के किनारे पेट्रोल बम्ब ब्लास्ट एवं मारधाड़ के साथ किया गया है। फ़िल्म का संगीत - श्याम देहाती ने दिया है। छायांकन - नीतू इकबाल सिंह, नृत्य निर्देशन - कानू मुखर्जी, मारधाड़ - दिलीप यादव का है।  मुख्य कलाकार -  विजय वर्मा, आदित्य मोहन, अर्चना सिंह, आनन्द मोहन, तेज यादव, किरन यादव, धर्मेन्द्र सिंह, विनोद मिश्रा, सीमा सिंह और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं।

एक सवाल के जवाब में शाजहान शेख़ ने बताया कि हमारी फ़िल्म विजय पथ में बेस्ट न्यू कमर अवार्डेड विजय वर्मा और अर्चना सिंह एक  नए अवतार में दिखेंगे। वहीं दूसरी तरफ हमारी कम्पनी सन 2006 में मिस्टर ग्लैमर ऑफ़ बिहार रह चुके आदित्य मोहन को लॉन्च कर रही है। जो इस फ़िल्म में यंग्री यंगमैन की भूमिका निभा रहे हैं। बहुत जल्द ही विजय पथ - एगो जंग की पूरी शूटिंग समाप्त करके पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य शुरू किया जायेगा।  

Sunday, 23 February 2014

आज रात 9 बजे *स्टार प्लस* टी वी चैनल पर *गोविन्दा और करिश्मा कपूर* के साथ *पारितोष त्रिपाठी* लगायेंगे यू पी - बिहार का तड़का *मैड इन इण्डिया - 100% देशी* शो में


आज रात 9 बजे *स्टार प्लस* टी वी चैनल पर *गोविन्दा और करिश्मा कपूर* के साथ *पारितोष त्रिपाठी* लगायेंगे यू पी - बिहार का तड़का *मैड इन इण्डिया - 100% देशी* शो में 
हरफन मौला हास्य कलाकार *पारितोष त्रिपाठी* आज रविवार रात 9 बजे से एक घण्टे तक *स्टार प्लस* टी वी चैनल पर प्रसारित होने वाले *मैड इन इण्डिया - 100% देशी* शो में यू पी वाला चाचा की भूमिका निभा रहे हैं। कम से कम 103 साल के युगल प्रेमी के किरदार को पारितोष जीवंत कर रहे हैं। इनकी चाय की दुकान इतनी पुरानी है कि भारत की खोज करने वाले वास्कोडिगामा को भारत की धरती पर पहली चाय इन्होंने ने ही पिलायी थी। मज़े की बात यह है कि इनकी प्रेमिका इनके दुकान के बगल में ही अखबार बेचती हैं। जो पहले मुँह से समाचार सुनाती थीं और अब अखबार के माध्यम से खबर पढ़ाती हैं। दोनों युगल प्रेमी बचपन से एक दूसरे से प्यार करते हैं मगर शादी 100 साल के बाद भी नहीं हो पायी है लेकिन इन दोनों का प्यार आज भी जवान है। इनका अमर प्रेम आज तक विवाह के परिणय सूत्र में क्यों नहीं बंध पाया ??? यह जानने के लिए ज़रूर देखिये *गोविन्दा और करिश्मा कपूर* के साथ आज रात 9 बजे *स्टार प्लस* टी वी चैनल पर प्रसारित होने वाले *मैड इन इण्डिया - 100% देशी* कॉमेडी शो। इस शो में *पारितोष त्रिपाठी* के साथ जाने माने हास्य कलाकार - मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, सिद्धार्थ जाधव, ख़याली, सूरी, रहमान, राजवीर कौर इत्यादि हैं। इस शो के निर्देशक - राजीव ढींगरा हैं।

साक्षात्कार : *इश्क़ सूफियाना* मेरे करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगी - राधावल्लभ शर्मा

मध्य प्रदेश के  सागर शहर के मूल निवासी राधावल्लभ शर्मा का बचपन से ही अभिनय के प्रति लगाव आज उनके जीवन में कामयाबी का रंग भर दिया है। इसी कड़ी में टॉप म्यूजिक इंटरटेनमेंट की निर्माणाधीन हिन्दी फीचर फ़िल्म - *इश्क़ सूफियाना* में प्रभावशाली किरदार निभा रहे हैं। पेश है इनसे किये गये साक्षात्कार के प्रमुख अंश -
प्रश्न - सबसे पहले आप अपना परिचय बताईये ?
राधावल्लभ शर्मा - मैं मूलतः मध्य प्रदेश के  सागर शहर का रहने वाला हूँ।  मेरे पिताजी बालमुकुन्द शर्मा अवकाश प्राप्त शिक्षक हैं।  माताजी धार्मिक प्रवित्त की गृहणी हैं।  मैं पिछले 4  वर्षों से मुम्बई में रहकर अपनी अभिनय प्रतिभा को तरास हूँ।
प्रश्न - अब तक आपने क्या - क्या किया है बतौर अभिनेता ?
राधावल्लभ शर्मा - मुम्बई आते ही संयोग से मेरी मुलाकात टॉप म्यूजिक के संरक्षक सुरजीत सिंह से हुई। उनके दो हिंदी म्यूजिक विडियो अल्बम में काम करने का मौका मिल गया। उसके बाद से मेरी संघर्ष यात्रा के दौरान मुझे कलर्स टी वी चैनल के कॉमेडी शो  कपिल नाइट्स में सोनू निगम और कपिल शर्मा के साथ अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का मौका मिला।
प्रश्न - इश्क सूफियाना फ़िल्म कैसे मिली ?
राधावल्लभ शर्मा - यह भी मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि इस फ़िल्म के निर्देशक अभिन्न - मंथन को जिस किरदार की तलाश थी उसके लिए मैं फिट बैठ रहा था।  उन्होंने इस फ़िल्म के निर्माता - सुरजीत सिंह से चर्चा किया और मुझे साईन कर लिया गया।
प्रश्न - फ़िल्म  के निर्माता तथा निर्देशक के बारे में क्या कहना चाहते हैं आप ?
राधावल्लभ शर्मा - फ़िल्म के निर्माता सुरजीत सिंह बहुत ही नेक इंसान हैं।  फ़िल्म के निर्देशक अभिन्न - मन्थन बड़े ही सुलझे हुए निर्देशक हैं, जो तकनीकी रूप से एक अच्छी फ़िल्म बनाने जा रहे हैं। फ़िल्म के निर्माता निर्देशक की जितनी भी तारीफ़ की  जाये कम होगी।

साक्षात्कारकर्ता - रामचन्द्र यादव

Saturday, 22 February 2014

"पारितोष त्रिपाठी" लगायेंगे यू पी - बिहार का तड़का *मैड इन इण्डिया - 100% देशी* शो में

हरफन मौला हास्य कलाकार *पारितोष त्रिापाठी*  हर रविवार रात  9 बजे से एक घण्टे  तक *स्टार प्लस*  टी वी चैनल पर प्रसारित होने वाले  *मैड इन इण्डिया - 100% देशी* शो में यू पी वाला चाचा की भूमिका निभा रहे हैं। कम से कम 103 साल के युगल प्रेमी के किरदार को पारितोष जीवंत कर रहे हैं। इनकी चाय की दुकान इतनी पुरानी है कि भारत की खोज करने वाले वास्कोडिगामा को भारत की धरती पर पहली चाय इन्होंने ने ही पिलायी थी। मज़े की बात यह है कि इनकी प्रेमिका इनके दुकान के बगल में ही अखबार बेचती हैं। जो पहले मुँह से समाचार सुनाती थीं और अब अखबार के माध्यम से खबर पढ़ाती हैं। दोनों युगल प्रेमी बचपन से एक दूसरे से प्यार करते हैं मगर शादी 100 साल के बाद भी नहीं हो पायी है मगर इन दोनों का प्यार आज भी जवान है। इनका अमर प्रेम आज तक विवाह के परिणय सूत्र में क्यों नहीं बंध पाया ??? यह जानने के लिए ज़रूर देखिये 16 फ़रवरी से हर रविवार रात  9 बजे से एक घण्टे  तक *स्टार प्लस*  टी वी चैनल पर प्रसारित होने वाले *मैड इन इण्डिया - 100% देशी* कॉमेडी शो। इस शो में  *पारितोष त्रिापाठी*  के साथ जाने माने हास्य कलाकार - मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, सिद्धार्थ जाधव, ख़याली, सूरी, रहमान, राजवीर कौर इत्यादि हैं। इस शो के निर्देशक - राजीव ढींगरा हैं। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के देवरिया के मूल निवासी पारितोष त्रिपाठी हर तरह की स्थिति - परिस्थिति को हास्य माहौल में बदल देने में माहिर हैं। महुआ टी वी का चर्चित शो *हँसी का तड़का* के विजेता होने के बाद अब तक कई टी वी चैनल पर हँसा देने वाली हाजिर जवाबी से अपनी उपस्थित दर्ज करवा चुके हैं। पारितोष बहुत जल्द हीन कई भोजपुरी तथा हिंदी फिल्मों भी बतौर अभिनेता नज़र आने वाले हैं। 

Monday, 17 February 2014

बड़ी सोच के साथ दो भोजपुरी फिल्मों की उदघोषणा

टी के ग्लोबल इंटरटेनमेंट तथा मिराकल मूवी मैजिक द्वारा दो भोजपुरी फिल्मों का निर्माण किया  जा रहा है। निर्मात्री - किरन चौधरी तथा निर्माता - मनोज एम विश्वकर्मा के ज्वाइन्ट बैनर की दो भोजपुरी फ़िल्म - प्रोडक्शन नम्बर -1 और प्रोडक्शन नम्बर - 2 की उदघोषणा की गई है। इन दोनों फिल्मों के माध्यम से मनोरन्जन के साथ साथ समाज को नई दिशा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। कुशल निर्देशक - आर चौधरी इन दोनों फिल्मों का निर्देशन कर रहे हैं, जो दोनों फ़िल्म निर्माताओं की बड़ी सोच को तकनीकी रूप से मज़बूती प्रदान करेंगे। प्रतिष्ठित साहित्यकार अजय "आनंद" विश्वकर्मा  दोनों फ़िल्म  के लेखक हैं। जिनके संवाद एवं पटकथा सिनेप्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है। कर्णप्रिय संगीत तैयार किया है - रंजीत सिंह ने। फ़िल्म के कुछ कलाकारों का चयन हो चुका है बाकी कलाकारों का चयन जारी है। इन दोनों फिल्मों की शूटिंग शीघ्र ही उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद,  बनारस, लखनऊ, मेरठ इत्यादि खूबसूरत स्थलों पर की जायेगी।

News By : Ramchandra Yadav

Sunday, 9 February 2014

विकास की सकारात्मक सोच है *नमो नमो इंडिया*

आम आदमी के बीच विकास के बढ़ते कदम को ज्यादा से ज्यादा मज़बूत बनाने हेतु हिंदी फीचर फ़िल्म *नमो नमो इंडिया* का निर्माण किया जा रहा है।  एक साधारण परिवेश से उठा एक आम आदमी जिसने राज्य के छोटे से गॉंव में एक सामान्य आदमी की तरह रहते हुए मँहगाई, भ्रष्टाचार और तमाम परेशानियों से जूझ रही आम जनता को एक उज्जवल भविष्य का रास्ता दिखाया।  वही आम आदमी अब इस राष्ट्र के नेतृत्व के लिए आगे बढ़ चुका है।  क्या वो भारत को उसका खोया गौरव दिला पायेगा ? क्या भारत को फिर से सोने की चिड़िया बना पायेगा ? इसी सकारात्मक सोच पर आधारित है हिंदी फीचर फ़िल्म - नमो नमो इण्डिया। 
पांडव सिने विजन प्रा लि बैनर निर्मित फ़िल्म - नमो नमो इण्डिया के निर्माता - जगमोहन  सिंह सेठी, सहनिर्माता - आर के कवि, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, अभिषेक धोंडियाल, लेखक व निर्देशक - आशीष  साह, - संगीत - डी के, कैमरा - वकील यादव। इस फ़िल्म  शूटिंग की शूटिंग शीघ्र ही मुम्बई, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हैदराबाद, पंजाब, राजस्थान सहित देश के और भी कई शहरों में की जायेगी। 

फ़िल्म - "इश्क़ सूफ़ियाना" के मुख्य नायक एवं नायिका के चयन के लिए ऑडिशन संपन्न

टॉप म्यूजिक इंटरटेनमेंट प्रस्तुत हिन्दी फ़ीचर फ़िल्म - "इश्क़ सूफ़ियाना" के मुख्य नायक एवं नायिका के चयन के लिए ऑडिशन किया गया। यह ऑडिशन मुम्बई के  ओशिवरा स्थित लुक्स स्टूडियो में संपन्न हुआ, जिसमें 300 मेल-फीमेल कलाकारों ने अपने - अपने अभिनय को  प्रस्तुत किया।
निर्माता - सुरजीत सिंह द्वारा निर्माण की जा रही इस फ़िल्म का  निर्देशन कर रहे हैं अभिन्न - मन्थन। इस फ़िल्म के लाइन प्रोड्यूसर - मनन पुरोहित, कार्यकारी निर्माता - मदन मैडी, कास्टिंग प्रोड्यूसर - मोक्ष हैं। 

पूर्वी दिल्ली के युवाओं को रंगमंच से जोड़ने के लिए कार्यशाला का आयोजन

पूर्वी दिल्ली के क्षेत्र में कला और संस्कृति को लेकर काम कम ही हुआ है, विशेषकर रंगमंच को लेकर लोगों की मानसिकता उस दिशा में जाती हुई नहीं दिखती जिससे इस क्षेत्र के युवा इस विधा में अपना भविष्य टटोल सकें| थियेटर से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं का अभाव इसका मुख्य कारण है| कहने को तो इस विधा से जुड़े बहुत सारे लोग इस क्षेत्र में रहते हैं लेकिन उनको भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और इस क्षेत्र से निकलकर दूरदराज के इलाकों में वित्तीय सहायता, अभ्यास स्थल, सभागार आदि आदि के लिए भटकना पड़ता है| इन्हीं सब बातों को ध्यान मे रखते हुए कला एवं संस्कृति की अलग-अलग विधाओं से जुड़े लोगों ने इस क्षेत्र में अलग-अलग विधाओं को प्रोत्साहन देने के लिए, लोगों में इन विधाओं के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए और युवाओं को इन विधाओं से जोड़ने के लिए फोर्थ वॉल आर्टस एंड ऐंटरटेन्मैंट सोसाईटी का गठन किया| इसी कड़ी को आगे बड़ाते हुए सोसाईटी फरवरी के दूसरे सप्ताह में रंगमंच से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन करने जा रही है| कार्यशाला के दौरान एक नाटक का निर्माण किया जाएगा जिसका निर्देशन संस्था से जुड़ी दो युवा प्रतिभाएं आशीष कुमार शर्मा एवं प्रकाश कुमार करेंगे| इस पूरी प्रक्रिया का संचालन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्नातक श्री राजीव गौर सिंह करेंगे|

पायल सेठ ने एक शाम अनाथ बच्चों के साथ बिताया


अभिनेत्री पायल सेठ ने मुम्बई के बोरीवली स्थित साईबाबा नगर में पिछले दिनों अनाथ बच्चों को जीवन उपयोगी सामाग्री वितरण किया। युवा सेना पुरस्कृत ॐ गज़माया युवा साम्राज्य द्वारा आयोजित बोरीवली चा विघ्नहर्ता माघी गणेश जयंती उत्सव विगत कई वर्षों से मनाया जाता है। इस अवसर पर अनाथ बच्चों को उनके जीवनोपयोगी वस्तुएं वितरित की जाती है। इस वर्ष अभिनेत्री पायल सेठ ने एक शाम अनाथ बच्चों के साथ बिताकर इस कड़ी को आगे बढ़ाया है। एक सवाल  के जवाब में पायल सेठ ने कहा कि *इस संस्था के सभी पदाधिकारी को मैं धन्यवाद देना चाहती हूँ, जो  इस संस्था के माध्यम से अनाथ बच्चों के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। मुझे ख़ुशी है कि इनके इस प्रशंसनीय मुहीम में शामिल होने का मुझे भी सौभाग्य मिला।*