पलक तिवारी का जलवा जानम में

सिनेमा के रुपहले परदे पर अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी सिनेतारिका पलक तिवारी अब जल्द ही भोजपुरी फ़िल्म जानम में नज़र आने वाली हैं. इस फिल्म में पलक तिवारी की भूमिका लम्बे समय तक यादगार रहने वाली है. आदि शक्ति इंटरटेनमेंट और वर्ल्ड वाईड रिकार्डस की प्रस्तुति तथा ए.एस. पिक्चर्स इंटरटेनमेंट के बैनर में बनी निर्माता दुर्गा प्रसाद और अनुज कुमार की मल्टी स्टारर भोजपुरी फिल्म जानम में पलक तिवारी के साथ खेसारी लाल यादव, विराज भट्ट, रानी चटर्जी, पूनम दूबे, मंतोष कुमार, अनूप अरोड़ा, सी पी भट्ट, अकबाल राजभर, महेश आर्चाया, उल्हास कोरबा, माया यादव, राहुल तिवारी, सोम भूषण, राजेश तोमर, देव सिंह, सोनू झा, वैभव राय, रजनीश पाठक और आयटम क्वीन सीमा सिंह की मुख्य भूमिका है. फिल्म जानम की कहानी संवाद तथा पटकथा लिखा है अरविन्द तिवारी ने जबकि गीत लिखे हैं प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह और खुद अरविन्द तिवारी ने. मधुर संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है. इस फिल्म के एक्शन डायरेक्टर हैं हीरा लाल यादव. सहयोगी निर्माता महेश उपाध्याय तथा कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, राम देवन, अंथोनी और संजय कोरबे हैं. यह फिल्म रक्षाबंधन पर पूरे बिहार में हंगामा मचाने आ रही है.
No comments:
Post a Comment