Sunday, 29 December 2013

इंस्पेक्टर चुन्नू पाण्डेय का निर्माण शीघ्र


फ़िल्म चुन्नू बाबू सिंगापुरी के प्रदर्शन के बाद चुन्नू सिंगापुरी फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस द्वारा भोजपुरी फ़िल्म - इंस्पेक्टर चुन्नू पाण्डेय का निर्माण शीघ्र ही शुरू किया जा रहा है। संजय श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित की जाने वाली इस फ़िल्म की कथा -चुन्नू सिंगापुरी ने लिखा है जबकि पटकथा व संवाद- चुन्नू सिंगापुरी एवं सूरज द्विवेदी सरस ने लिखा है। मारधाड़ से भरपूर एवं संगीतमय इस फ़िल्म के गीतकार राजेश मिश्रा, अशोक सिन्हा एवं चुन्नू सिंगापुरी हैं तथा संगीतकार छोटे बाबा हैं। नये साल में नये उत्साह के साथ चुन्नू सिंगापुरी फ़िल्म- इस्पेक्टर चुन्नू पाण्डेय की शूटिंग शुरू करेंगे।
फ़िल्म निर्माता एवं अभिनेता - चुन्नू सिंगापुरी द्वारा चुन्नू सिंगापुरी फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस देवरिया में खोला गया है। चुन्नू सिंगापुरी का कहना है कि ''देवरिया में ऑफिस मुख्य उद्देश्य पूर्वांचल के कलाकारों को मुम्बई भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्रीज के चोरों और दलालों से बचाना है। क्योंकि हमारे पूर्वांचल के कलाकारो को लोग मुम्बई ले जा कर गुमराह करते है और उन्हें लूटते हैं। जो दिल से भोजपुरी का भला चाहते हैं उनका मुझे प्यार और आशीर्वाद चाहिए।'' 






Sunday, 15 December 2013

*त्रिदेव पधारे घर हमारे* का मुहूर्त धूमधाम से सम्पन्न

एस के फिल्म्स एण्ड इन्टरटेन्मेन्ट के बैनर तले निर्मित होने जा रही हिन्दी फ़िल्म *त्रिदेव पधारे घर हमारे* का संगीतमय मुहूर्त किया गया। मुम्बई के ए बी साउण्ड स्टूडियो बड़े धूमधाम से  नारियल फोड़कर तथा संगीतकार तुषार अर्जुन की मधुर आवाज़ में फ़िल्म का एक गीत स्वरबद्ध करके मुहूर्त किया गया। इस संगीतमय पूरी तरह से स्वस्थ मनोरंजक पूर्ण इस फिल्म के निर्माता निर्देशक - *सुनील अग्रवाल* हैं। संवाद एवं पटकथा महेश पटेल तथा सचिन शर्मा ने लिखा है। ग्राफिक डिजाईनर - राकेश चेजारा एवं अभिषेक प्रजापति  परिकल्पना - सुनील अग्रवाल का है। इस फ़िल्म  की शूटिंग शीघ्र ही शुरू की जायेगी।इस फ़िल्म के लिए विशेष आभार श्री ओमप्रकाश अग्रवाल  तथा श्रीमती गायत्री अग्रवाल का व्यक्त किया गया एवं मुख्य अतिथि फरीद खान, सुरजीत सिंह, टिंकू जयसवाल, अमित सिंह, मनोज सिंह, गृजेश गुप्ता, गौरव शाक्य, शिवम सिंह, अभिषेक प्रजापति, तान्या रजावत, भारती पटेल, अभिन्न शर्मा, मंथन पुरोहित, दीप्ती वर्मा  इत्यादि ने फ़िल्म की पूरी टीम को बधाई दिया। 

Wednesday, 4 December 2013

*नेहा श्री* और *कल्लू* का विवाह संपन्न

जब तक होवे न फेरे सात, तब तक बबुना नाही बबुनी ... *
चलो रे डोली उठाओ कहार , पिया मिलन की  ऋतु आयी .... * ....
जी हाँ, इसी तरह के कुछ गीत सभी के मन में बार - बार याद आ रहे थे, जब राजस्थानी सिने स्टार अभिनेत्री- *नेहा श्री* तथा भोजपुरी स्टार गायक एवं नायक - अरविन्द अकेला *कल्लू जी* की हो रही थी  *शादी* आरा जिला, बिहार के गाँव में। खबर यह है कि विवाह कार्यक्रम मंगलवार की रात (3/12/2013) को संपन्न हुआ है गाँव वालों की भारी भीड़ एवं पूरी फ़िल्म की यूनिट सहित सभी लोग अतिप्रसन्न हो रहे थे। 
मगर दिल थाम के बैठिये दोस्तों, ज्यादा हैरान - परेशान मत होईये, यह सीन था भोजपुरी फिल्म *सजना मंगिया सजाई द हमार* की शूटिंग का। 
लेखक - निर्देशक *ओम जी यादव* (ओम प्रकाश यादव ) के निर्देशन में बन रही महिला प्रधान सपरिवार देखने योग्य भोजपुरी फिल्म *सजना मंगिया सजाई द हमार* की शूटिंग  बिहार के विभिन्न खूबसूरत स्थलों पर की जा रही है।

भोजपुरी स्टार गायक एवं नायक - अरविन्द अकेला *कल्लू जी* तथा राजस्थानी सिने स्टार अभिनेत्री- *नेहा श्री* पहली बार एक साथ इस फ़िल्म में नज़र आने वाले हैं। जसके निर्माता - हलचल सिंह हैं। कार्यकारी निर्माता - कन्हैया कुशवाहा हैं तथा निर्माण नियंत्रक - शादाब सिद्दकी हैं। खलअभिनेता *बालेश्वर सिंह* तथा बतासा चाचा उर्फ़ मनोज टाईगर का गज़ब का अभिनय देखने को मिलेगा।  साथ में गायक व नायक रविराज *दीपू* तथा अर्चना सिंह भी नज़र आयेंगे। 

*पायल सेठ* और *गौरव झा* एक साथ पहली बार *ज़वानी ज़िंदाबाद* में

चर्चित अभिनेत्री *पायल सेठ* ने  अभी हाल ही में  नाथ फिल्म्स प्रोडक्शन की भोजपुरी फिल्म  *जवानी जिन्दाबाद*  की 20 दिवसीय शूटिंग समाप्त कर लिया है।  *पायल सेठ* और उड़िया सिनेस्टार *गौरव झा*  पहली बार एक साथ *ज़वानी ज़िंदाबाद* में रोमांटिक जोड़ी के साथ  सिनेमा के रूपहले परदे सिनेप्रेमियों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। फिल्म के लेखक सुनील उपाध्याय हैं। इस फ़िल्म पायल सेठ चुलबुली और निडर लड़की का किरदार निभा रही हैं।  संवादकार -मनोज पांडेय ,  नृत्य निर्देशन - प्रेम कुमार,  मारधाड़ - बाज़ी, छायांकन-नरेन्द्र पेटल तथा ऑपरेटिव  कैमरामैन - के. वेंकेट महेश  हैं।  केंद्रीय भूमिका में - गौरव झा,  मोनालिसा, पायल सेठ, बालेश्वर सिंह, मनोज टाइगर, देव व्रत, गोपाल राय, प्रिया शर्मा, राम मिश्रा, उमेश सिंह, काव्या सिंह तथा  संजय पांडे हैं। साथ ही चर्चित अभिनेत्री -  *गुंजन पंत* विशेष भूमिका में नज़र आने वाली हैं। 

Tuesday, 3 December 2013

इतिहास तो कोई कोई ही रचता है - *विपिन एच सिंह*

भोजपुरी सिनेमा की ऊंचाई दिन व दिन बढ़ने के साथ ही साथ नए सितारों का भी आगमन हो रहै इसी कड़ी में एक और नाम शामिल हो गया है विपिन एच सिंह का।  जी हाँ, उत्तर प्रदेश के गोंडा के मूल निवासी विपिन एच सिंह ने अपनी अभिनय प्रतिभा के बलबूते एक अलग मुकाम हासिल करने में कामयाब हो गये हैं। पेशे से हार्ड वेयर - साफ्टवेअर इंजीनियर विपिन सिंह ने फ़िल्मी करियर की शुरुआत अयूब खान अभिनीत फ़िल्म छैला बाबू से किया था। तब से अब तक इन्होंने  32 हिंदी  व भोजपुरी म्यूजिक विडियो तथा कंगना खनके पिया के अँगना, ई रिश्ता अनमोल बा, नाग नागिन इत्यादि  कई फिल्मों में समय समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं।  बाली पा जी निर्देशित फ़िल्म गंगा पुत्र में नकारात्मक किरदार के माध्यम से सिनेमा के रूपहले परदे पर अपनी मौजूदगी दर्ज करने वाले है। इस फ़िल्म के निर्माता - आर एस दूबे हैं तथा केंद्रीय भूमिका में  पवन सिंह और मोनालिसा हैं। 
एक सवाल के जवाब में विपिन एच सिंह ने कहा कि *रूपये तो हर कोई कमाता है मगर इतिहास तो कोई कोई ही रचता है। बिजनेस की व्यस्तता के बावजूद भी सिने जगत मैं पूरी तरह हमेशा सक्रीय रहूँगा।*

*नेहा श्री* अभिनीत मेगा धारावाहिक *महासती मैना सुन्दरी* का प्रोमो ऑन एयर



इंतज़ार की घड़ियाँ हुई समाप्त, शीघ्र ही प्रसारित किया जा रहा है  मेगा धारावाहिक *महासती मैना सुन्दरी*। जी हाँ,  राजस्थानी सिनेस्टार अभिनेत्री - *नेहा श्री* अभिनीत  बहुप्रतिक्षित जैन संस्कृति पर आधारित पहला मेगा धारावाहिक *महासती मैना सुन्दरी*  का प्रोमो  *पारस टी वी चैनल* पर ऑन एयर हो गया है।  *आर एस पिक्चर्स प्रोडक्शन की प्रस्तुति  तथा लेखक - निर्देशक *लखविंदर सिंह* द्वारा निर्देशित  यह मेगा धारावाहिक  बहुत जल्द  ही  *पारस टी वी चैनल* के माध्यम से घर - घर में देखा जायेगा। निर्माता - राकेश जैन द्वारा निर्मित  मेगा धारावाहिक *महासती मैना सुन्दरी* की कहानी एवं पटकथा - लखविंदर सिंह ने लिखा है तथा संवाद - शिवराज गूजर व धर्मेन्द्र उपाध्याय ने लिखा है। सिनेमैटोग्राफर - उत्पल पी. दास, नृत्य निर्देशक - नटराज हैं।  मारधाड़ - फिरोज खान के निर्देशन में किया गया है तथा संपादन - मनी  ने किया है।

*बालेश्वर सिंह* ने *ज़वानी ज़िंदाबाद* की शूटिंग किया समाप्त



खलअभिनेता -*बालेश्वर सिंह* ने नाथ फिल्म्स प्रोडक्शन की भोजपुरी फिल्म *जवानी जिन्दाबाद* की समस्त शूटिंग समाप्त कर लिया  है। निर्माता अवधेश सिंह की इस फ़िल्म के निर्देशक ......... ने 20 दिनों के लम्बे शेड्यूल में राजपिपला (गुजरात) में फिल्म को पूरी किया है।  फिल्म के लेखक सुनील उपाध्याय हैं।  इस फिल्म में *बालेश्वर सिंह* एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं।   संवादकार -मनोज पांडेय ,  नृत्य निर्देशन - प्रेम कुमार,  मारधाड़ - बाज़ी, छायांकन-नरेन्द्र पेटल तथा ऑपरेटिव  कैमरामैन -  महेश  हैं।
 केंद्रीय भूमिका में - गौरव झा,  मोनालिसा, पायल सेठ, बालेश्वर सिंह, मनोज टाइगर, देव व्रत, गोपाल राय, प्रिया शर्मा, राम मिश्रा, उमेश सिंह, काव्या सिंह तथा  संजय पांडे हैं। साथ ही चर्चित अभिनेत्री -  *गुंजन पंत* विशेष भूमिका में नज़र आने वाली हैं