.jpg)
बतौर खल अभिनेता अपनी अलग पहचान बना चुके बालेश्वर सिंह शीघ्र ही अब तक के सबसे खरतनाक लुक और रोंगटे खड़े कर देने वाले किरदार में नज़र आने वाले हैं। दिव्या इंटरप्राइजेज एवं प्रकाश प्रोडक्शन हाऊस के बैनर तले निर्मित की गयी महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म बहुरानी में दर्शकों के दाँतों तले उंगली दबाने के लिए मज़बूर कर देंगे. इस फिल्म के निर्माता - राम मिश्रा एवं शिव प्रकाश सरोज हैं तथा सह निर्माता - कुँवर आदित्य सिंह इंटरटेनमेंट हैं। फिल्म के निर्देशक - पराग पाटिल हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार - शुभम तिवारी, अंजना सिंह, रविराज दीपू, पूनम दूबे, राम मिश्रा, मनोज टाईगर, सी पी भट्ट, बबलू यादव, जय प्रकाश सिंह, सुनीता सिंह, संजना सिंह, अमरेश त्रिपाठी, सीमा सिंह और बलेश्वर सिंह हैं।
संगीतकार - राम प्रवेश, गीतकार - एस के चौहान हैं। सिनेमेटोग्राफर - जगविंदर हुंडल एवं डी के शर्मा, नृत्य निर्देशक - मयंक अशोक, मारधाड़ - बाज़ी हैं। निर्माण नियंत्रक - प्रेम मोदी हैं।
No comments:
Post a Comment