Saturday, 21 February 2015

20 फरवरी से मुम्बई और गुजरात में ‘विजय पथ-एगो जंग’ को मिली बम्पर ओपनिंग

बिहार में सफलता का परचम लहराने के बाद एस एस फिल्म फैक्ट्री की दूसरी प्रस्तुति भोजपुरी फिल्म ‘विजय पथ - एगो जंग’ को 20 फरवरी से मुम्बई और गुजरात में भी बम्पर ओपनिंग मिली है। दर्शक इस फिल्म को देखकर मंत्रमुग्ध हो जा रहे हैं। आपको बता दंे कि सेन्सर बोर्ड द्वारा इस फिल्म को यू / ए सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है।

दर्शकों का फिल्म के प्रति स्नेह देख कर निर्मात्री शाहजहान शेख कहती हैं कि हमने फिल्म को बनाते समय मनोरंजन के हर एक पहलू को ध्यान में रखा। हम शुक्रगुजार है अपने दर्शकों का। फिल्म में नवोदित अभिनेता मिस्टर बिहार आदित्य मोहन का इंस्पेक्टर लुक बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है. साथ में विजय वर्मा, अर्चना सिंह, बालेश्वर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह और संजय पाण्डेय सहित सभी कलाकारों का अभिनय को भी बहुत सराहा जा रहा है.

इस फिल्म के निर्देशक - संजीव बोहरपी, लेखक - लाल यादव, गीतकार - प्यारेलाल यादव, संतोष पुरी, श्याम देहाती, संगीतकार - श्याम देहाती, संगीत संयोजक - शिशिर पाण्डेय, नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी, संजय कोर्वे, एंथोनी व केदार सुब्बा, छायांकन - नीटू इकबाल सिंह, मारधाड़ निर्देशक - दिलीप यादव, संकलन - जीतेन्द्र सिंह जीतू, कला निर्देशक - अवधेश राय हैं। मुख्य कलाकार - विजय वर्मा, आदित्य मोहन, अर्चना सिंह,आनन्द मोहन, धर्मेन्द्र सिंह, तेज यादव, किरण यादव, सोना शाह, त्रिपुरारी यादव, विकास शुक्ला, विनोद मिश्रा, जसवंत कुमार और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं. मेहमान भूमिका में भूमिका में मनोज टाईगर और अमरीश सिंह हैं. आइटम गीत पर नृत्य किया है सीमा सिंह, प्रिया शर्मा तथा सरगम भाटिया ने.

No comments:

Post a Comment