Saturday, 13 December 2014

भोजपुरी फिल्मों के स्वर्णिम दौर की शुरुआत - जान तू जहान तू - यू. के. विभूति

शूटिंग के दिनों से ही चर्चे में आई फ़िल्म जान तू जहान तू के बारे में युवा जनता दल यूनाईटेड बिहार प्रदेश के जनरल सेक्रेट्री एवम् पटना प्रमंडल के प्रवक्ता यू. के. विभूति का कहना है कि अश्लीलता और स्तरहीनता के दलदल में फंसी अपनी क़िस्मत को रो रही भोजपुरी फिल्मों के स्वर्णिम दिनों की शुरुआत हो चुकी है। जान तू जहान तू आज के समाज का आईना है जिसमे एक बिहारी नौजवान के जूनून और जज़्बे को बड़ी ख़ूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। इसमें परंपरागत भोजपुरी संस्कृति और आधुनिक युवा शैली का सधे हाथों संमिश्रण हुआ है। 
श्री विभूति ने बताया कि राजगीर आये दिन शूटिंग होती रहती है लेकिन जान तू जहान की शूटिंग देख कर ही इसकी भव्यता और भिन्नता दिख जाती थी। तकनीकि रूप से दक्ष यूनिट की मेहनत हमेशा मिसाल क़ायम करती है। खुले बाज़ार में बहुत ही चतुराई से एक्टिंग करते बड़ा जालीदार बा तोहार कुर्ती सरीखे सुपर-डुपर हिट भोजपुरी के क़ामयाब चेहरा दिनेश कुमार को पहचानना मुश्किल था। लेखक-निर्देशक कुंदन कुणाल की एक-एक सोच को अपने चेहरे की भाव-भंगिमा बनाते हुए दिनेश की महीनता ने मुझे सोचने के लिए मज़बूर कर दिया। निर्देशक कुंदन कुणाल से मिल कर फ़िल्म की कहानी का प्लॉट जानकर मुझे भोजपुरी फिल्मो के लिए एक नई उम्मीद दिखी और लगा कि भोजपुरी फिल्मों के स्वर्णिम दौर की शुरुआत हो चुकी है। 

भोजपुरी सिनेजगत का नया सितारा गौरव झा


बिहार में हालिया प्रदर्शित हुई भोजपुरी फिल्म जान लेबू का हो के सफल प्रदर्शन के साथ साथ गौरव झा के रूप में भोजपुरी सिनेजगत को एक नया सितारा भी मिल गया है। झारखण्ड के मूल निवासी गौरव झा ने अपनी अभिनय प्रतिभा और आकर्षक व्यक्तित्व के माध्यम से सिनेप्रिमियों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल हो गए हैं। इस फिल्म में इनको साथ मिला है भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह और मोनालिसा का। मनोज टाइगर अहम भूमिका में गौरव झा का सुपोर्ट करते हैं। इस फिल्म में सुपर स्टार पवन सिंह के साथ उड़िया फिल्मों में स्टारडम हासिल कर चुके गौरव झा का पदार्पण हुआ है।
 इस फिल्म में मुख्य नायिका मोनालिसा हैं। गौरव झा और मोनालिसा की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों ने खूब पसंद किया है। मिथिला टाकिज के बैनर से निर्मित निर्माता मनोज कुमार चैधरी की इस फिल्म के निर्देशक राजू हैं। इस फिल्म में मुख्य किरदार में पवन सिंह, गौरव झा, मोनालिसा, बृजेश त्रिपाठी, मनोज टाइगर सहित कई नामी कलाकार हैं। फिल्म में सीमा सिंह का आइटम नंबर भी धमाकेदार है।

रितिका शर्मा के बढ़ते कदम

रमाशंकर निर्देशित भोजपुरी फिल्म हमार फर्ज की अपार सफलता के साथ अभिनेत्री रितिका शर्मा का हर कदम कामयाबी की ओर बढ़ते जा रहे हैं. अब तक कई फिल्मों में लाजवाब अभिनय करके इन्होने सिनेप्रेमियों की बीच अपनी जगह मजबूत बना ली हैं. इसी कड़ी में रितिका शर्मा हमार फर्ज की सफलता के बाद भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के फिर से धमाका करने आ रही हैं डीजे मूवी के बैनर तले निर्मित हो रही भोजपुरी फिल्म ’तू मेरा हीरो’ में. इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और रितिका शर्मा नायक नायिका की रोमांटिक भूमिका में हैं. कुशल निर्देशक रमाशंकर के निर्देशन में यह फिल्म बहुत ही उम्दा और दर्शनीय बनाई जा रही है. फिल्म के निर्माता दीपक जैन हैं. सह निर्माता महेश उपाध्याय हैं तथा लेखक अरविन्द तिवारी हैं. गीतकार प्यारेलाल यादव ’कवि’, अरविन्द तिवारी, आजाद सिंह, जाहिद अख्तर के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है घुंघरू ने. छायांकन जगविन्दर सिंह हुंदल और मारधाड़ हीरालाल यादव का है. 

जान तू जहान तू का फर्स्ट लुक जारी

यू के विभूति प्रस्तुत भोजपुरी समाज को तथा भोजपुरी सिनेमा की साफ सुथरी  छवि बनाने  हेतु निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म -  ’जान तू जहान तू’  का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। खुशी फिल्म्ज  फैक्ट्री के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म से जबरदस्त लोकप्रिय गीत - बड़ी जालीदार बा तोहार कुर्ती फेम अभिनेता - ’दिनेश शाह’ की बतौर नायक रुपहले परदे पर पदार्पण कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता - सुरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा हैं और निर्देशन की कुशल कमान संभाला है लेखक निर्देशक कुंदन कुणाल ने। लेखक एवं निर्देशक - कुंदन कुणाल के अनुसार यह  फिल्म  भोजपुरी समाज को समर्पित है। इस फिल्म को फूहड़ता, अश्लीलता और द्विअर्थी संवादों से दूर रखा गया है। फिल्म का संगीत भी भोजपुरी सिनेमा के स्वर्णिम दिनों की याद दिलाता है। यह फिल्म सामाजिक सन्देश देने के साथ-साथ सम्पूर्ण मनोरंजक भी है। फिल्म के नायक - दिनेश शाह तथा नायिका - अर्चना सिंह  का कहना है कि पूरे परिवार के साथ भोजपुरी फिल्म देखने के इच्छुक सिनेप्रेमी यह फिल्म जरूर देखें। 

इस फिल्म में संगीत आबिद जमाल, छायांकन - पुष्पराज गुंजन, संपादन - सदा प्रकाश, मेकअप - अजय प्रजापति, कला - मुकेश, नृत्य निर्देशन -  गणेश कुमार सपना  तथा मारधाड़ - शिवा, निर्माण नियंत्रण  - साहिल मिश्रा का है तथा कार्यकारी निर्माता - राज वर्मा हैं।  मुख्य भूमिका में - दिनेश शाह, अर्चना सिंह, बाल गोविन्द बंजारा, सूरज के शाह, पूनम सिंह आदि हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग बिहार के  जमुई, नालन्दा,  राजगीर तथा महावीर जन्म स्थली कुण्डल पुर इत्यादि भव्य रमणीय स्थलों पर की गई है। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव व संजु सिंह हैं।

Wednesday, 10 December 2014

जय जगदम्बा माई की मुख्य नायिका चाहत बच्चन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

फिल्म निर्मात्री रंजू सिन्हा  की भोजपुरी फिल्म - जय जगदम्बा माई में मुख्य भूमिका निभाकर दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ चुकी चाहत बच्चन का जन्मदिन मुंबई के सिल्वर ओक्स रेटॉरंट & बॅंकेटस  में धूमधाम से मनाया गया।  इस शुभ अवसर पर फिल्म निर्मात्री रंजू सिन्हा सहित घर के सभी सदस्य मौजूद थे। चाहत बच्चन को जन्मदिन पर आशीर्वाद देने हेतु निर्देशक - राज वर्मा, राजकुमार आर पाण्डेय, अभिनेता - रवि किशन, सुदीप पाण्डेय, महेश राजा, गिरीश शर्मा, अभिनेत्री - रिचा सोनी, पूनम आदि बहुत से जाने माने लोग मौजूद थे। 












  


Saturday, 6 December 2014

सजना मंगिया सजाई द हमार फिल्म के निर्माता हलचल सिंह को मातृ शोक

भोजपुरी सिनेमा और भोजपुरी समाज को साफ सुथरी और सम्पूर्ण पारिवारिक यू सर्टिफिकेट प्राप्त भोजपुरी फिल्म फिल्म देने वाले फिल्म ‘सजना मंगिया सजाई द हमार’ के निर्माता हलचल सिंह की पूज्यनीय माता जी का निधन विगत दिनों दिनांक 23.11.2014 को अचानक हृदय गति रुक जाने की वजह से हो गया। हलचल सिंह और उनके शोकाकुल परिवार को मातृ शोक संतावना। उनकी माताजी की आत्मा को भगवान शांति प्रदान करें और उन्हें स्वर्ग में उच्च स्थान प्राप्त हो।
श्राद्ध कर्म एवम् ब्रह्मभोज दिनांक 8.12.2014 दिन सोमवार को हलचल सिंह के पैतृक निवास स्थान थाना रोड (छबील नगर) जगदीश पुर, भोजपुर होना निश्चित हुआ है। उक्ति तिथि सोमवार को 12 बजे माता जी की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की जायेगी।
पूज्यनीय माता जी की आत्मा को भगवान शांति दें और हलचल सिंह व उनके पूरे परिवार को इस अपूरणीय क्षति के दुःख को सहने की भगवान शक्ति दें।
ॐ शांति ! ॐ शांति !! ॐ शांति !!!