आम आदमी के बीच विकास के बढ़ते कदम को ज्यादा से ज्यादा मज़बूत बनाने हेतु हिंदी फीचर फ़िल्म *नमो नमो इंडिया* का निर्माण किया जा रहा है। एक साधारण परिवेश से उठा एक आम आदमी जिसने राज्य के छोटे से गॉंव में एक सामान्य आदमी की तरह रहते हुए मँहगाई, भ्रष्टाचार और तमाम परेशानियों से जूझ रही आम जनता को एक उज्जवल भविष्य का रास्ता दिखाया। वही आम आदमी अब इस राष्ट्र के नेतृत्व के लिए आगे बढ़ चुका है। क्या वो भारत को उसका खोया गौरव दिला पायेगा ? क्या भारत को फिर से सोने की चिड़िया बना पायेगा ? इसी सकारात्मक सोच पर आधारित है हिंदी फीचर फ़िल्म - नमो नमो इण्डिया।
पांडव सिने विजन प्रा लि बैनर निर्मित फ़िल्म - नमो नमो इण्डिया के निर्माता - जगमोहन सिंह सेठी, सहनिर्माता - आर के कवि, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, अभिषेक धोंडियाल, लेखक व निर्देशक - आशीष साह, - संगीत - डी के, कैमरा - वकील यादव। इस फ़िल्म शूटिंग की शूटिंग शीघ्र ही मुम्बई, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हैदराबाद, पंजाब, राजस्थान सहित देश के और भी कई शहरों में की जायेगी।
News By Apna Samachar