Thursday, 28 November 2013

विजय वर्मा और तनु श्री की रोमांटिक जोड़ी *बाबा रंगीला* में

*धड़केला तोहरे नावे करेजवा*  फ़िल्म से यंग्री यंगमैन के रूप में दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुके *वियजी वर्मा* अब *बाबा रंगीला* फ़िल्म में अभिनेत्री *तनु श्री* के साथ रूपहले परदे पर रोमांस करते हुए नज़र आने वाले हैं। स्माइलटेक मल्टीमीडिया के बैनर की फूल टू एक्शन फ़िल्म - रंगीला बाबा  के निर्देशक - अनुराग मिश्रा हैं तथा निर्माता - विनोद चौरसिया हैं। संगीत - छोटे बाबा का तथा एक्शन- शकील शेख का है। विजय वर्मा  के साथ केंद्रीय भूमिका में  - विराज भट्ट, अंजना सिंह, तनु श्री तथा  सुशील सिंह हैं।  

Tuesday, 26 November 2013

महिला समाज को फिर से सिनेमाहाल में ले आने का सार्थक प्रयास है - *डोली*

बायें  से दायें (लेखक - राकेश दिलावर,  फ़िल्म निर्माता - जीतेन्द्र सिंह *जीतू* एवं निर्देशक - भानु प्रकाश शुक्ल )
वेड ऑडियो वीडियो एवं फ़िल्म प्रोडक्शन की  प्रस्तुति महिला समाज को फिर से सिनेमाहाल में ले आने का सार्थक प्रयास करते हुए भोजपुरी फ़िल्म - डोली का निर्माण किया जाना प्रारम्भ किया गया है।  निर्माता - जीतेन्द्र सिंह *जीतू* द्वारा निर्माण की जा रही इस फ़िल्म का उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में  बड़े ही धूमधाम से मुहर्त किया गया। फ़िल्म के  निर्देशन की बागडोर सँभाला  है - भानु प्रकाश शुक्ला ने  तथा  कथा-पटकथा  राकेश दिलावर ने लिखा है। एक सवाल के जवाब में  फ़िल्म निर्माता - जीतेन्द्र सिंह *जीतू* ने बताया कि *इस फ़िल्म के माध्यम से सामाजिक परिवेश के मूल्यांकन को दर्शाया जा रहा है ताकि लोग-बाग़ जागरूक हों, साथ ही भोजपुरी सिनेमा में अश्लीलता से परहेज किया जाय। फ़िल्म निर्माण करने का हमारा मुख्य उद्देश्य यही है। *
केंद्रीय भूमिका में सोनू शान, नेहा श्री, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, शीला पाण्डेय, इन्द्रसेन यादव, विक्की सचदेवा, नीलम अग्निहोत्री, मिस लकी तथा  ख़ुशी भट्ट इत्यादि हैं


 बायें  से दायें ( निर्देशक - भानु प्रकाश शुक्ल, अभिनेता - बालेश्वर सिंह, अभिनेता - सोनू शान तथा लेखक - राकेश दिलावर)

दायें से बायें अभिनेता - सी पी भट्ट,  फ़िल्म निर्माता - जीतेन्द्र सिंह *जीतू*, अभिनेत्री - शीला पाण्डेय, अभिनेत्री - ख़ुशी भट्ट।
पीछे खड़े हैं - बायें से दायें - कैमरामैन - संदीप गुप्ता, 
अभिनेता - बालेश्वर सिंह, निर्देशक - भानु प्रकाश शुक्ल तथा अभिनेता - इंद्रसेन यादव। 

Sunday, 17 November 2013

नेहरु अवार्ड से सम्मानित *पायल सेठ*

फिल्म अभिनेत्री "पायल सेठ" को चिल्ड्रेन डे के शुभअवसर पर "नेहरु अवार्ड" से सम्मानित किया गया। भायंदर महानगर पालिका के हाल में आयोजित अवार्ड समारोह में डा. सौरभ सरीन के हाथों से यह अवार्ड पायल सेठ को दिया गया। यह सम्मान पाकर पायल सेठ बहुत ही खुश है। उन्होंने ने कहा कि अवार्ड मिलना अपने आपमें बहुत ही गौरव की बात है। इससे अपने कार्य के प्रति और ज्यादा मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।
गौरतलब है कि पायल सेठ ने अब कई भोजपुरी फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेत्री अपने अभिनय कला को प्रस्तुत कर चुकी हैं। इन्होने अभी हाल ही में भोजपुरी फिल्म - जवानी जिंदाबाद की शूटिंग समाप्त किया है।


Saturday, 16 November 2013

*अर्पिता माली* के अभिनय की तारीफ़ *इंश्पेक्टर चाँदनी* में

Add caption

बिहार में हालिया प्रदर्शित फ़िल्म इंस्पेक्टर चाँदनी की सफलता से अभिनेत्री *अर्पिता माली* के भी अभिनय की तारीफ़ हो रही है।  प्यार में पागल प्रेमिका का जानदार अभिनय दर्शकों को खूब पसंद  आ रहा है। *अर्पिता माली*  पर फिल्माया गया गीत *ए राजा जी .....* बहुत पसंद किया जा रहा है। 
*अर्पिता माली*, रानी चटर्जी तथा अजाद कुमार की प्रेम त्रिकोण कथावस्तु वाली फिल्म - इंश्पेक्टर चाँदनी में  अर्पिता प्रेम की दीवानी प्रेमिका की भूमिका में हैं।  इस किरदार में जान फूँक देने में  वह कामयाब हो गयी हैं। भोजपुरी फिल्मों सक्रियता के साथ ही अब *अर्पिता माली*  हिंदी सिनेमा में भी मुख्य रूप से सक्रिय हो गयी हैं। वे एक हिंदी फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुकी है और दूसरी फिल्म की शूटिंग अगले महीने करने वाली है।
एक सवाल के जवाब  उन्होंने कहा कि *मुझे कलात्मक फिल्मों में अभिनय करने में बहुत रूचि है, क्योंकि कलात्मक फिल्मों में अभिनय करने का भरपूर मौका मिलता है।

Saturday, 2 November 2013

राजस्थानी सुपर स्टार अभिनेत्री- "नेहा श्री" और भोजपुरी स्टार गायक एवं नायक - अरविन्द अकेला "कल्लू जी" पहली बार एक साथ

राजस्थानी सुपर स्टार अभिनेत्री- "नेहा श्री" और भोजपुरी स्टार गायक एवं नायक - अरविन्द अकेला "कल्लू जी" पहली बार एक साथ भोजपुरी फिल्म "सजना मंगिया सजाई द हमार" में।
"ओम जी यादव" निर्देशित इस फिल्म का आज 2 नवम्बर को मुंबई में लुक टेस्ट के लिए फोटो शूट किया गया। इस फ़िल्म की शूटिंग 10 नवम्बर से बिहार के विभिन्न खूबसूरत स्थलों पर की जायेगी।

मुख्य भूमिकाओं में - राजस्थानी सुपर स्टार अभिनेत्री- "नेहा श्री" के अलावा अरविन्द अकेला ''कल्लू जी'', अजीत आनन्द, अर्चना सिंह, सुरेन्द्र पाल, मनोज टाईगर, सी पी भट्ट, अमित कुमार, प्रीती सिंह, शफ़ीक़, चन्दन कश्यप तथा बालेश्वर सिंह।