गायक *अजय यादव* के माता रानी का विडियो अल्बम *जब माई लेली अवतार* का डीवीडी का विमोचन भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव *निरहुआ* ने आशीर्वाद देते हुए किया। इस अल्बम को *नरजिस म्यूजिक* कम्पनी द्वारा रिलीज किया है।
उत्तर प्रदेश के जिला - जौनपुर के तहसील मछलीशहर, ग्राम - सराय फत्तू के मूल निवासी उभरते हुए गायक *अजय यादव* द्वारा गाये हुए माता जी के इस विडियो अल्बम सभी 8 गीत बहुत कर्णप्रिय है तथा संगीत प्रेमियों को बहुत पसंद आ रहा है। जिसके गीतकार आजाद सिंह तथा संगीतकार सावन कुमार हैं।
यह विडियो अल्बम उत्तर प्रदेश, बिहार, मुंबई तथा दिल्ली के सभी जगहों पर उपलब्ध है।