Monday, 25 March 2013

नरजिस म्यूजिक ने अन्तिम ताण्डव का सभी इलेक्ट्रानिक राईट खरीदा  

भोजपुरी सिनेमा के उत्थान हेतु क्रांतिकारी कदम उठाने वाली म्यूजिक कंपनी *नरजिस म्यूजिक* ने  *अन्तिम ताण्डव* का सभी इलेक्ट्रानिक राईट खरीद  लिया है।  भोजपुरी सिनेमा के रियल रंगबाज़ के ख़िताब से सम्मानित अभिनेता तथा चर्चित निर्माता- हैदर काज़मी की नरजिस म्यूजिक के द्वारा भोजपुरी फिल्मों के आडियो, वीडियो के सभी  इलेक्ट्रानिक राईट खरीदकर फिल्म निर्माताओं मुनाफा पहुँचाया जा रहा है। एक ओर जहाँ बड़ी-बड़ी म्यूजिक कम्पनियाँ भोजपुरी फिल्मों के संगीत को घाटे का सौदा बताती है वहीं नरजिस म्यूजिक द्वारा निर्माताओं  को फायदा देने के अलावा जागरूक भी किया जाता है तथा फ्री पब्लिसिटी भी किया जाता है।
नन्द किशोर फिल्म एव इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म *अंतिम तांडव*  के निर्देशक- दिलीप शर्मा, लेखक- राकेश त्रिपाठी, गीत- राजेश मिश्रा, अशोक सिन्हा, फणीन्द्र राव, जियालाल यादव, संगीत-  छोटे बाबा, छायांकन- देवेन्द्र तिवारी, मार-धाड़- हीरा यादव, डांस- संतोष सर्वदर्शी का है।
मुख्य कलाकार - विराज भट्ट, सोनू झा, शुभम त्रिवारी, स्मृति सिन्हा, अनारा गुप्ता, रोहित सिन्हा, मटरू, देव सिन्हा, विनोद मिश्र, हीरा यादव, ओम कुमार, जय कुमार, रविंदर गुप्ता,  जे. नीलम, धीरज मिश्र, धमेंद्र सिन्हा, कामूल खा, शिवराज, हेजल, प्रीति सिन्हा, राजीव झा है।

लक्ष्मण रेखा का पहला लुक जारी 

शीघ्र ही प्रदर्शित होने जा रही आशा प्रोडक्शन्स के  बैनर तले निर्मित फिल्म- लक्ष्मण रेखा का पहला लुक जारी किया गया है। निर्माता- अशोक गुप्ता एवं आशा गुप्ता की यह  फिल्म पूरी तरह से भारतीय संस्कृत एवं भोजपुरिया संस्कार को प्रस्तुत करते हुए सम्पूर्ण पारिवारिक तथा स्वस्थ मनोरंजकपूर्ण है।  इस फिल्म के निर्देशक मनोज गिरी हैं, जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा की साफ़-सुथरी  छवि को  ध्यान में रखते हुए फिल्म  का निर्देशन किया है। इस फिल्म के माध्यम से सुपर स्टार विनय आनंद और स्टार अभिनेत्री गुंजन पन्त तथा अर्चना सिंह दर्शकों को खूब प्रभावित करेगे।। पटकथा- धर्मेन्द्र नाथ ओझा ने लिखा है। गीत- डा0 सागर तथा संगीत- सतीश अजय का है। कार्यकारी निर्माता- ऋषभ गुप्ता, सिनेमैटोग्राफर- यश कुमार भगत, कला- राजेश उर्फ़ पप्पू श्रीवास्तव, मार-धाड़- दिलीप यादव, नृत्य निर्देशन - इशाक खान व ज्ञान सिंह, संकलन- ललित तिवारी तथा मिक्सिंग - संजय राजीव ने किया है। मुख्य कलाकार- विनय आनंद, गुंजन पन्त, अर्चना सिंह, विनोद आनंद, अक्षत राज, माया यादव, प्रिया पाण्डेय, सुनीता सिंह, बंधू खन्ना, पंकज कुमार, राजेश तोमर तथा एहसान खान इत्यादि हैं।

फूल और काँटे को मिली सफलता 

15 मार्च से बिहार में प्रदर्शित हुई भोजपुरी फिल्म- * एगो प्रेमा कथा - फूल और कांटे* को अच्छी सफलता मिली है। माँ शारदा फिल्म प्रोडक्शन एवं साईं विजय फिल्म्स प्रस्तुत  इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे दो नवोदित सितारे जो बिहार के  सिवान से  *प्रिन्स सिंह राजपूत* तथा मुजफ्फरपुर से *पलक तिवारी*, जहां भी जाते हैं चाहे वह सिनेमाहाल हो या सार्वजनिक स्थल हर जगह सिनेप्रेमियों की भीड़ इकठ्ठा हो जाती है। आलम यह है कि दो मासूम से दिखने वाले ये प्रेमी जोड़े  अपनी अभिनय प्रतिभा से  सभी का मन मोह ले रहे हैं। फिल्म को मिल सफलता से दोनों सितारे  हर सिनेमाघरों में धूम मचाने पहुँच रहे हैं दर्शकों के बीच जिससे दर्शक भी ख़ुशी से नाचने-झूमने लगते हैं।
फिल्म के  निर्माता हैं- विजय कुमार शाह तथा ज्ञान्ति देवी और निर्देशक- अजय यादव हैं। लेखक- अरविन्द तिवारी, गीत- विनय बिहारी व अरविन्द तिवारी, संगीत- अमन श्लोक, छायांकन- राजेश कनौजिया, तकनिकी निर्देशक- सत्या दूबे, नृत्य निर्देशक- ज्ञान सिंह, मारधाड़- फिरोज पठान, संकलन- धरम सोनी व नगेंदर ने किया है। 

Tuesday, 12 March 2013

बिग बॉस फेम "निरहुआ" बने ब्रांड अम्बेसडर 

भोजपुरी भाषा व संस्कृति से जुडी हर खबर हर पल जन जन तक पहुँचाने हेतु एक नयी क्रांति का  आगाज़ हो चूका है "भोजपुरी नामा डॉट काम" के माध्यम से . मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में भोजपुरी के इस पहले वीडियो पोर्टल का उद्घाटन किया गया . भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ इस पोर्टल के ब्रांड अम्बेसडर बनाए गए हैं. वे इस पोर्टल को जन जन तक पहुचाने में उल्लेखनीय भूमिका अदा करेंगे . वी ३ मोबी द्वारा संचालित इस वीडियो पोर्टल के निदेशक अमित चौरसिया, ओम प्रकाश सिंह, अलोक सिंह, राजन सोनी तथा पंकज पाण्डेय हैं . भोजपुरी नामा डॉट काम ने अपना टेग लाइन माटी की महक रखा है अर्थात , भोजपुरी मनोरंजन जगत की हर गतिविधियों पर पोर्टल की पैनी नज़र रहेगी .  फिल्म  निर्माण की शुरुआत से लेकर प्रदर्शन तक की सारी खबर जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है, साथ ही भोजपुरी भाषा और संस्कृति से जुड़े हर पहलू पर नज़र रखते हुए सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को भी विशेषता के साथ दिखाया जायेगा। भोजपुरी की लोक संस्कृति, लोक विधा, पारम्परिक गीत व रीति रिवाज को भी समय-समय पर प्रस्तुत किया जाता रहेगा। ताकि भोजपुरी माटी से दूर जो  भोजपुरिया समाज के लोग सुदूर विदेशों में अपनी निजी दिनचर्या तथा बिजिनेस-व्यापार में व्यस्त हैं और बहुत चाहते हुए भी भोजपुरिया माटी की महक उन तक नहीं पहुँच पाती है, उन सभी लोगों तक *भोजपुरी नामा डॉट कॉम*  के माध्यम से पहुँचाया जा रहा है। देश-विदेश के सभी लोग घर-बाहर, ऑफिस, रोजी-रोजगार अथवा कहीं भी किसी भी समय भोजपुरी माटी की महक के आनन्द को आत्मसात कर सकते हैं। लौन्चिंग समारोह में अभिनेता पंकज केसरी, सुदीप पाण्डेय, अजय दीक्षित, सुशील सिंह, अनिल सम्राट, प्रकाश जैस, यश कुमार मिश्रा , विक्रांत आनद , प्रवेश लाल , उदय तिवारी , मनोज टाइगर , संजय पाण्डेय, अभिनेत्री पाखी हेगड़े, संगीता तिवारी, स्मृती सिन्हा, शुभी शर्मा, अर्चना सिंह, प्रतिभा पाण्डेय, निर्देशक राजकुमार पाण्डेय,  सहित भोजपुरी फिल्म जगत से जुड़े सैकड़ो लोग मौजूद थे . कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्द हास्य कलाकार सुनील सावरा ने किया .


Friday, 8 March 2013

आज लांच किया जा रहा है भोजपुरी नामा डॉट काम - माटी की महक

भोजपुरी भाषा व संस्कृति से जुडी हर खबर हर पल जन जन तक पहुँचाने हेतु एक नयी क्रांति के रूप में 8 मार्च को आगाज़ हो रहा है- भोजपुरी का पहला डिजिटल चैनल  *भोजपुरी नामा डॉट कॉम - माटी की महक* , जिसे नेट के जरिये देश-दुनियाँ में देख सकते हैं। v3mobi प्रस्तुत इस  डिजिटल चैनल के माध्यम से भोजपुरी सिनेमा की हर एक गतिविधियों पर नज़र रखी जाएगी। फिल्म  निर्माण की शुरुआत से लेकर प्रदर्शन तक की सारी खबर जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है, साथ ही भोजपुरी भाषा और संस्कृति से जुड़े हर पहलू पर नज़र रखते हुए सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को भी विशेषता के साथ दिखाया जायेगा। भोजपुरी की लोक संस्कृति, लोक विधा, पारम्परिक गीत व रीति रिवाज को भी समय-समय पर प्रस्तुत किया जाता रहेगा। ताकि भोजपुरी माटी से दूर जो  भोजपुरिया समाज के लोग सुदूर विदेशों में अपनी निजी दिनचर्या तथा बिजिनेस-व्यापार में व्यस्त हैं और बहुत चाहते हुए भी भोजपुरिया माटी की महक उन तक नहीं पहुँच पाती है, उन सभी लोगों तक *भोजपुरी नामा डॉट कॉम*  के माध्यम से पहुँचाया जा रहा है। देश-विदेश के सभी लोग घर-बाहर, ऑफिस, रोजी-रोजगार अथवा कहीं भी किसी भी समय भोजपुरी माटी की महक के आनन्द को आत्मसात कर सकते हैं।