Tuesday, 4 November 2014

जान तू जहान तू का पोस्ट प्रोडक्शन पूर्ण

भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर को मज़बूती देने के लिए निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म -  *जान तू जहान तू का पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य पूरा  कर लिया गया है। जबरदस्त लोकप्रिय गीत - बड़ी जालीदार बा तोहार कुर्ती फेम अभिनेता - *दिनेश शाह* की बतौर नायक वाली इस फिल्म का निर्माण यू के बिभूति की प्रस्तुत में ख़ुशी फिल्म्ज़  फैक्ट्री बैनर तले किया गया है। इस फिल्म के निर्माता - सुरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने किया है और निर्देशक की कुशल कमान संभाला है कुंदन कुणाल ने।लेखक एवं निर्देशक - कुंदन कुणाल के अनुसार यह  फिल्म  भोजपुरी समाज को समर्पित है। इस फिल्म को फूहड़ता, अश्लीलता और द्विअर्थी संवादों से दूर रखा गया है। फिल्म का संगीत भी भोजपुरी सिनेमा के स्वर्णिम दिनों की याद दिलाता है। यह फिल्म सामाजिक सन्देश देने के साथ-साथ सम्पूर्ण मनोरंजक भी है। फिल्म के नायक - दिनेश शाह तथा नायिका - अर्चना सिंह  का कहना है कि पूरे परिवार के साथ भोजपुरी फिल्म देखने के इच्छुक सिनेप्रेमी यह फिल्म ज़रूर देखें।
इस फिल्म में संगीत आबिद जमाल, छायांकन - पुष्पराज गुंजन, संपादन - सदा प्रकाश, मेकअप - अजय प्रजापति, कला - मुकेश, नृत्य निर्देशन -  गणेश कुमार सपना  तथा मारधाड़ - शिवा, निर्माण नियंत्रण  - साहिल मिश्रा का है तथा कार्यकारी निर्माता - राज वर्मा हैं।  मुख्य भूमिका में - दिनेश शाह, अर्चना सिंह, बाल गोविन्द बंजारा, सूरज के शाह, पूनम सिंह आदि हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग बिहार के  जमुई, नालन्दा,  राजगीर तथा महावीर जन्म स्थली कुण्डल पुर इत्यादि भव्य रमणीय स्थलों पर की गई है। 

दंड नायक का संगीतमय मुहूर्त संपन्न

सिंह क्रियेशन कृत  संगीतमय पारिवारिक भोजपुरी फिल्म - दंड नायक का मुहूर्त मुम्बई के एम फॉर यू रिकॉर्डिंग स्टूडियो में धूमधाम से किया गया। फिल्म का मुहूर्त गीत सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका इन्दू सोनाली ने गाया है। फिल्म निर्मात्री पल्लवी सिंह द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म दंड नायक में ऐक्शन, प्यार, रोमांस  के साथ ही साथ सिनेप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले कई  आकर्षक कारनामें हैं। फिल्म निर्मात्री पल्लवी सिंह का कहना है कि **हमारी फिल्म - दंड नायक दर्शकों का मनोरंजन करने साथ-साथ समाज को सन्देश भी देगी। हमारी यह फिल्म मील का पत्थर साबित होगी। इस फिल्म के लेखक - निर्देशक मिथिलेश अविनाश हैं। संगीतकार - छोटे बाबा तथा गीतकार - राजेश मिश्रा  अशोक सिन्हा हैं। इस फिल्म के जरिये नवोदित अभिनेता - संजय धीवर बतौर हीरो अपना फ़िल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों का चयन जारी है। 

Sunday, 2 November 2014

एक चमत्कार अमवा के सती माता की शूटिंग शीघ्र

पुष्पक ग्रुप ऑफ़ कम्पनी द्वारा संचालित *द फिल्म फैक्ट्री* के बैनर तले निर्मित की जा रही महान धार्मिक हिंदी फिल्म - *एक चमत्कार - अमवा के सती माता* की शूटिंग हेतु सम्पूर्ण टेक्नीकल और कलाकारों का चयन पूरा कर लिया गया है। यह फिल्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में स्थित अमवा सिंह गाँव के सती माता के अद्भुत चमत्कार पर आधारित एक हिंदी फिल्म है। इस फिल्म के निर्माता - निर्देशक *डॉ एल आर पुष्पक* हैं। लेखक व गीतकार - प्रमोद पंडित (सरजी), संगीतकार - शिवराम परमार, कैमरामैन - शैलेन्द्र शर्मा, नृत्य निर्देशक - तेज सिंह हैं।
इस फिल्म के नायक - रजनीश मोहन और नायिका - तनु पाण्डेय के अलावा मनन तिवारी, कल्पना शाह, मार्तण्ड प्रताप सिंह, ललितेश झा, सुमन सिंह, गिरीश भारद्वाज, वंदना अस्थाना, रमेश गोयल, आर पी विश्वकर्मा, देवेन्द्र भद्र, राजेश राऊत, युगल किशोर सिंह, जीत कौर, मेहनाज़ श्राफ, अर्पिता माली, आनंद सिंह, सुनील श्राफ, जीतेन्द्र श्री माली, विकास तिवारी, आर के पटेल, सुनील कुमार, अरविन्द कुमार, सुधीर कुमार, विजय लक्ष्मी, रानी वर्मा, बजरंगी, डी एन शाह, जीतू राज, प्रवीन राणा, देवव्रत सिंह, रीना चौधरी, कृष्ण मोहन मिश्रा, विवेक चौधरी, राजेश तमोली, विपिन पाण्डेय, चार्मी गेरोडा, अमित पाण्डेय, उर्मिला पाण्डेय, रजनीकांत सरोज तथा रेशमा खान इत्यादि कलाकार हैं।
विदित हो कि इस फिल्म की शूटिंग गाजीपुर, बलिया, लखनऊ और हरदोई जनपदों के रमणीक स्थानों पर नवम्बर के अंतिम सप्ताह से किया जायेगा।

Saturday, 1 November 2014

युवा पत्रकार संघ का दिवाली स्नेह सम्मलेन संपन्न

पत्रकार बंधुओं की आवाज़ बुलंद करने और सभी पत्रकारों को विशाल मंच प्रदान करने हेतु अग्रणी भूमिका निभा रही युवा पत्रकार संघ का दिवाली स्नेह सम्मलेन विगत दिनों मुंबई उपनगर कांदिवली पूर्व स्थित अकुर्ली म्युनिसिपल स्कूल में संपन्न किया गया।  इस अविस्मरणीय मौके पर बहुत से पत्रकार बन्धु एकत्रित हुए तथा सभी ने युवा पत्रकार संघ की सराहना करते हुए अपने -अपने विचार भी प्रकट किये। युवा पत्रकार संघ के अध्यक्ष - महेश गुप्ता, महासचिव - गोविन्द ठाकुर (इंडिया टीवी), सलाहकार - अनिल पाण्डेय (सामना) के नेतृत्व में मनीष झा (नव भारत टाईम्स), जय सिंह (पत्रकार), दिवाकर सिंह (आज तक), प्रमोद यादव (ए बी पी न्यूज़), मुरारी सिंह (गुलिस्तान न्यूज़), रामचन्द्र यादव (फिल्म पत्रकार), आकांक्षा सिंह (पत्रकार), राजा मयाल (एन डी टी वी) के अलावा और भी कई बड़े चैनल और अखबार के पत्रकार उपस्थित थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कमलेश यादव और टॉप बॉलीवुड न्यूज़ के हेड सुरजीत सिंह ने अपनी उपस्थिति जाहिर की।

नेपाल की तराई से भोजपुरी सिनेजगत तक : "परदेशी शाह"

नेपाल के चर्चित अभिनेता परदेशी शाह अब भोजपुरी सिने जगत में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं। जी हाँ,  नेपाल फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय कौशल से अलग पहचान बनाने के बाद  प्रतिभावान नायक परदेशी शाह अब भोजपुरी सिनेमा में मजबूती के साथ कामयाब कदम रख दिये हैं।
इनकी पहली भोजपुरी फिल्म - एस पी खरेल के सफल प्रदर्शन से सिनेप्रेमियों के साथ-साथ फिल्म जगत के निर्माताओं व निर्देशकों का भी ध्यान इनकी ओर आकर्षक हुआ। प्रसिद्ध निर्माता - निर्देशक रमाकान्त प्रसाद ने भोजपुरी फिल्म - प्यार किया तो डरना क्या में बतौर हीरो  चयन किया। यह फिल्म बिहार में सफल प्रदर्शन के बाद  मुंबई में भी प्रदर्शित की गई है। इसके अलावा परदेशी शाह शीघ्र ही भोजपुरी फिल्म दीवाना -2 तथा एस पी खरेल -2 में नज़र आने वाले हैं।
गौरतलब है कि कर्म ही पूजा के सिद्धांत का अनुसरण करने वाले परदेशी शाह मेहनत के बल पर अपने घर वालों और तराई नेपाल का नाम रोशन करना चाहते हैं।