Monday, 25 March 2013

फूल और काँटे को मिली सफलता 

15 मार्च से बिहार में प्रदर्शित हुई भोजपुरी फिल्म- * एगो प्रेमा कथा - फूल और कांटे* को अच्छी सफलता मिली है। माँ शारदा फिल्म प्रोडक्शन एवं साईं विजय फिल्म्स प्रस्तुत  इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे दो नवोदित सितारे जो बिहार के  सिवान से  *प्रिन्स सिंह राजपूत* तथा मुजफ्फरपुर से *पलक तिवारी*, जहां भी जाते हैं चाहे वह सिनेमाहाल हो या सार्वजनिक स्थल हर जगह सिनेप्रेमियों की भीड़ इकठ्ठा हो जाती है। आलम यह है कि दो मासूम से दिखने वाले ये प्रेमी जोड़े  अपनी अभिनय प्रतिभा से  सभी का मन मोह ले रहे हैं। फिल्म को मिल सफलता से दोनों सितारे  हर सिनेमाघरों में धूम मचाने पहुँच रहे हैं दर्शकों के बीच जिससे दर्शक भी ख़ुशी से नाचने-झूमने लगते हैं।
फिल्म के  निर्माता हैं- विजय कुमार शाह तथा ज्ञान्ति देवी और निर्देशक- अजय यादव हैं। लेखक- अरविन्द तिवारी, गीत- विनय बिहारी व अरविन्द तिवारी, संगीत- अमन श्लोक, छायांकन- राजेश कनौजिया, तकनिकी निर्देशक- सत्या दूबे, नृत्य निर्देशक- ज्ञान सिंह, मारधाड़- फिरोज पठान, संकलन- धरम सोनी व नगेंदर ने किया है। 

No comments:

Post a Comment