Saturday, 13 December 2014

भोजपुरी फिल्मों के स्वर्णिम दौर की शुरुआत - जान तू जहान तू - यू. के. विभूति

शूटिंग के दिनों से ही चर्चे में आई फ़िल्म जान तू जहान तू के बारे में युवा जनता दल यूनाईटेड बिहार प्रदेश के जनरल सेक्रेट्री एवम् पटना प्रमंडल के प्रवक्ता यू. के. विभूति का कहना है कि अश्लीलता और स्तरहीनता के दलदल में फंसी अपनी क़िस्मत को रो रही भोजपुरी फिल्मों के स्वर्णिम दिनों की शुरुआत हो चुकी है। जान तू जहान तू आज के समाज का आईना है जिसमे एक बिहारी नौजवान के जूनून और जज़्बे को बड़ी ख़ूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। इसमें परंपरागत भोजपुरी संस्कृति और आधुनिक युवा शैली का सधे हाथों संमिश्रण हुआ है। 
श्री विभूति ने बताया कि राजगीर आये दिन शूटिंग होती रहती है लेकिन जान तू जहान की शूटिंग देख कर ही इसकी भव्यता और भिन्नता दिख जाती थी। तकनीकि रूप से दक्ष यूनिट की मेहनत हमेशा मिसाल क़ायम करती है। खुले बाज़ार में बहुत ही चतुराई से एक्टिंग करते बड़ा जालीदार बा तोहार कुर्ती सरीखे सुपर-डुपर हिट भोजपुरी के क़ामयाब चेहरा दिनेश कुमार को पहचानना मुश्किल था। लेखक-निर्देशक कुंदन कुणाल की एक-एक सोच को अपने चेहरे की भाव-भंगिमा बनाते हुए दिनेश की महीनता ने मुझे सोचने के लिए मज़बूर कर दिया। निर्देशक कुंदन कुणाल से मिल कर फ़िल्म की कहानी का प्लॉट जानकर मुझे भोजपुरी फिल्मो के लिए एक नई उम्मीद दिखी और लगा कि भोजपुरी फिल्मों के स्वर्णिम दौर की शुरुआत हो चुकी है। 

भोजपुरी सिनेजगत का नया सितारा गौरव झा


बिहार में हालिया प्रदर्शित हुई भोजपुरी फिल्म जान लेबू का हो के सफल प्रदर्शन के साथ साथ गौरव झा के रूप में भोजपुरी सिनेजगत को एक नया सितारा भी मिल गया है। झारखण्ड के मूल निवासी गौरव झा ने अपनी अभिनय प्रतिभा और आकर्षक व्यक्तित्व के माध्यम से सिनेप्रिमियों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल हो गए हैं। इस फिल्म में इनको साथ मिला है भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह और मोनालिसा का। मनोज टाइगर अहम भूमिका में गौरव झा का सुपोर्ट करते हैं। इस फिल्म में सुपर स्टार पवन सिंह के साथ उड़िया फिल्मों में स्टारडम हासिल कर चुके गौरव झा का पदार्पण हुआ है।
 इस फिल्म में मुख्य नायिका मोनालिसा हैं। गौरव झा और मोनालिसा की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों ने खूब पसंद किया है। मिथिला टाकिज के बैनर से निर्मित निर्माता मनोज कुमार चैधरी की इस फिल्म के निर्देशक राजू हैं। इस फिल्म में मुख्य किरदार में पवन सिंह, गौरव झा, मोनालिसा, बृजेश त्रिपाठी, मनोज टाइगर सहित कई नामी कलाकार हैं। फिल्म में सीमा सिंह का आइटम नंबर भी धमाकेदार है।

रितिका शर्मा के बढ़ते कदम

रमाशंकर निर्देशित भोजपुरी फिल्म हमार फर्ज की अपार सफलता के साथ अभिनेत्री रितिका शर्मा का हर कदम कामयाबी की ओर बढ़ते जा रहे हैं. अब तक कई फिल्मों में लाजवाब अभिनय करके इन्होने सिनेप्रेमियों की बीच अपनी जगह मजबूत बना ली हैं. इसी कड़ी में रितिका शर्मा हमार फर्ज की सफलता के बाद भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के फिर से धमाका करने आ रही हैं डीजे मूवी के बैनर तले निर्मित हो रही भोजपुरी फिल्म ’तू मेरा हीरो’ में. इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और रितिका शर्मा नायक नायिका की रोमांटिक भूमिका में हैं. कुशल निर्देशक रमाशंकर के निर्देशन में यह फिल्म बहुत ही उम्दा और दर्शनीय बनाई जा रही है. फिल्म के निर्माता दीपक जैन हैं. सह निर्माता महेश उपाध्याय हैं तथा लेखक अरविन्द तिवारी हैं. गीतकार प्यारेलाल यादव ’कवि’, अरविन्द तिवारी, आजाद सिंह, जाहिद अख्तर के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है घुंघरू ने. छायांकन जगविन्दर सिंह हुंदल और मारधाड़ हीरालाल यादव का है. 

जान तू जहान तू का फर्स्ट लुक जारी

यू के विभूति प्रस्तुत भोजपुरी समाज को तथा भोजपुरी सिनेमा की साफ सुथरी  छवि बनाने  हेतु निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म -  ’जान तू जहान तू’  का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। खुशी फिल्म्ज  फैक्ट्री के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म से जबरदस्त लोकप्रिय गीत - बड़ी जालीदार बा तोहार कुर्ती फेम अभिनेता - ’दिनेश शाह’ की बतौर नायक रुपहले परदे पर पदार्पण कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता - सुरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा हैं और निर्देशन की कुशल कमान संभाला है लेखक निर्देशक कुंदन कुणाल ने। लेखक एवं निर्देशक - कुंदन कुणाल के अनुसार यह  फिल्म  भोजपुरी समाज को समर्पित है। इस फिल्म को फूहड़ता, अश्लीलता और द्विअर्थी संवादों से दूर रखा गया है। फिल्म का संगीत भी भोजपुरी सिनेमा के स्वर्णिम दिनों की याद दिलाता है। यह फिल्म सामाजिक सन्देश देने के साथ-साथ सम्पूर्ण मनोरंजक भी है। फिल्म के नायक - दिनेश शाह तथा नायिका - अर्चना सिंह  का कहना है कि पूरे परिवार के साथ भोजपुरी फिल्म देखने के इच्छुक सिनेप्रेमी यह फिल्म जरूर देखें। 

इस फिल्म में संगीत आबिद जमाल, छायांकन - पुष्पराज गुंजन, संपादन - सदा प्रकाश, मेकअप - अजय प्रजापति, कला - मुकेश, नृत्य निर्देशन -  गणेश कुमार सपना  तथा मारधाड़ - शिवा, निर्माण नियंत्रण  - साहिल मिश्रा का है तथा कार्यकारी निर्माता - राज वर्मा हैं।  मुख्य भूमिका में - दिनेश शाह, अर्चना सिंह, बाल गोविन्द बंजारा, सूरज के शाह, पूनम सिंह आदि हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग बिहार के  जमुई, नालन्दा,  राजगीर तथा महावीर जन्म स्थली कुण्डल पुर इत्यादि भव्य रमणीय स्थलों पर की गई है। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव व संजु सिंह हैं।

Wednesday, 10 December 2014

जय जगदम्बा माई की मुख्य नायिका चाहत बच्चन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

फिल्म निर्मात्री रंजू सिन्हा  की भोजपुरी फिल्म - जय जगदम्बा माई में मुख्य भूमिका निभाकर दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ चुकी चाहत बच्चन का जन्मदिन मुंबई के सिल्वर ओक्स रेटॉरंट & बॅंकेटस  में धूमधाम से मनाया गया।  इस शुभ अवसर पर फिल्म निर्मात्री रंजू सिन्हा सहित घर के सभी सदस्य मौजूद थे। चाहत बच्चन को जन्मदिन पर आशीर्वाद देने हेतु निर्देशक - राज वर्मा, राजकुमार आर पाण्डेय, अभिनेता - रवि किशन, सुदीप पाण्डेय, महेश राजा, गिरीश शर्मा, अभिनेत्री - रिचा सोनी, पूनम आदि बहुत से जाने माने लोग मौजूद थे। 












  


Saturday, 6 December 2014

सजना मंगिया सजाई द हमार फिल्म के निर्माता हलचल सिंह को मातृ शोक

भोजपुरी सिनेमा और भोजपुरी समाज को साफ सुथरी और सम्पूर्ण पारिवारिक यू सर्टिफिकेट प्राप्त भोजपुरी फिल्म फिल्म देने वाले फिल्म ‘सजना मंगिया सजाई द हमार’ के निर्माता हलचल सिंह की पूज्यनीय माता जी का निधन विगत दिनों दिनांक 23.11.2014 को अचानक हृदय गति रुक जाने की वजह से हो गया। हलचल सिंह और उनके शोकाकुल परिवार को मातृ शोक संतावना। उनकी माताजी की आत्मा को भगवान शांति प्रदान करें और उन्हें स्वर्ग में उच्च स्थान प्राप्त हो।
श्राद्ध कर्म एवम् ब्रह्मभोज दिनांक 8.12.2014 दिन सोमवार को हलचल सिंह के पैतृक निवास स्थान थाना रोड (छबील नगर) जगदीश पुर, भोजपुर होना निश्चित हुआ है। उक्ति तिथि सोमवार को 12 बजे माता जी की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की जायेगी।
पूज्यनीय माता जी की आत्मा को भगवान शांति दें और हलचल सिंह व उनके पूरे परिवार को इस अपूरणीय क्षति के दुःख को सहने की भगवान शक्ति दें।
ॐ शांति ! ॐ शांति !! ॐ शांति !!!

Tuesday, 4 November 2014

जान तू जहान तू का पोस्ट प्रोडक्शन पूर्ण

भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर को मज़बूती देने के लिए निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म -  *जान तू जहान तू का पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य पूरा  कर लिया गया है। जबरदस्त लोकप्रिय गीत - बड़ी जालीदार बा तोहार कुर्ती फेम अभिनेता - *दिनेश शाह* की बतौर नायक वाली इस फिल्म का निर्माण यू के बिभूति की प्रस्तुत में ख़ुशी फिल्म्ज़  फैक्ट्री बैनर तले किया गया है। इस फिल्म के निर्माता - सुरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने किया है और निर्देशक की कुशल कमान संभाला है कुंदन कुणाल ने।लेखक एवं निर्देशक - कुंदन कुणाल के अनुसार यह  फिल्म  भोजपुरी समाज को समर्पित है। इस फिल्म को फूहड़ता, अश्लीलता और द्विअर्थी संवादों से दूर रखा गया है। फिल्म का संगीत भी भोजपुरी सिनेमा के स्वर्णिम दिनों की याद दिलाता है। यह फिल्म सामाजिक सन्देश देने के साथ-साथ सम्पूर्ण मनोरंजक भी है। फिल्म के नायक - दिनेश शाह तथा नायिका - अर्चना सिंह  का कहना है कि पूरे परिवार के साथ भोजपुरी फिल्म देखने के इच्छुक सिनेप्रेमी यह फिल्म ज़रूर देखें।
इस फिल्म में संगीत आबिद जमाल, छायांकन - पुष्पराज गुंजन, संपादन - सदा प्रकाश, मेकअप - अजय प्रजापति, कला - मुकेश, नृत्य निर्देशन -  गणेश कुमार सपना  तथा मारधाड़ - शिवा, निर्माण नियंत्रण  - साहिल मिश्रा का है तथा कार्यकारी निर्माता - राज वर्मा हैं।  मुख्य भूमिका में - दिनेश शाह, अर्चना सिंह, बाल गोविन्द बंजारा, सूरज के शाह, पूनम सिंह आदि हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग बिहार के  जमुई, नालन्दा,  राजगीर तथा महावीर जन्म स्थली कुण्डल पुर इत्यादि भव्य रमणीय स्थलों पर की गई है। 

दंड नायक का संगीतमय मुहूर्त संपन्न

सिंह क्रियेशन कृत  संगीतमय पारिवारिक भोजपुरी फिल्म - दंड नायक का मुहूर्त मुम्बई के एम फॉर यू रिकॉर्डिंग स्टूडियो में धूमधाम से किया गया। फिल्म का मुहूर्त गीत सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका इन्दू सोनाली ने गाया है। फिल्म निर्मात्री पल्लवी सिंह द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म दंड नायक में ऐक्शन, प्यार, रोमांस  के साथ ही साथ सिनेप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले कई  आकर्षक कारनामें हैं। फिल्म निर्मात्री पल्लवी सिंह का कहना है कि **हमारी फिल्म - दंड नायक दर्शकों का मनोरंजन करने साथ-साथ समाज को सन्देश भी देगी। हमारी यह फिल्म मील का पत्थर साबित होगी। इस फिल्म के लेखक - निर्देशक मिथिलेश अविनाश हैं। संगीतकार - छोटे बाबा तथा गीतकार - राजेश मिश्रा  अशोक सिन्हा हैं। इस फिल्म के जरिये नवोदित अभिनेता - संजय धीवर बतौर हीरो अपना फ़िल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों का चयन जारी है। 

Sunday, 2 November 2014

एक चमत्कार अमवा के सती माता की शूटिंग शीघ्र

पुष्पक ग्रुप ऑफ़ कम्पनी द्वारा संचालित *द फिल्म फैक्ट्री* के बैनर तले निर्मित की जा रही महान धार्मिक हिंदी फिल्म - *एक चमत्कार - अमवा के सती माता* की शूटिंग हेतु सम्पूर्ण टेक्नीकल और कलाकारों का चयन पूरा कर लिया गया है। यह फिल्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में स्थित अमवा सिंह गाँव के सती माता के अद्भुत चमत्कार पर आधारित एक हिंदी फिल्म है। इस फिल्म के निर्माता - निर्देशक *डॉ एल आर पुष्पक* हैं। लेखक व गीतकार - प्रमोद पंडित (सरजी), संगीतकार - शिवराम परमार, कैमरामैन - शैलेन्द्र शर्मा, नृत्य निर्देशक - तेज सिंह हैं।
इस फिल्म के नायक - रजनीश मोहन और नायिका - तनु पाण्डेय के अलावा मनन तिवारी, कल्पना शाह, मार्तण्ड प्रताप सिंह, ललितेश झा, सुमन सिंह, गिरीश भारद्वाज, वंदना अस्थाना, रमेश गोयल, आर पी विश्वकर्मा, देवेन्द्र भद्र, राजेश राऊत, युगल किशोर सिंह, जीत कौर, मेहनाज़ श्राफ, अर्पिता माली, आनंद सिंह, सुनील श्राफ, जीतेन्द्र श्री माली, विकास तिवारी, आर के पटेल, सुनील कुमार, अरविन्द कुमार, सुधीर कुमार, विजय लक्ष्मी, रानी वर्मा, बजरंगी, डी एन शाह, जीतू राज, प्रवीन राणा, देवव्रत सिंह, रीना चौधरी, कृष्ण मोहन मिश्रा, विवेक चौधरी, राजेश तमोली, विपिन पाण्डेय, चार्मी गेरोडा, अमित पाण्डेय, उर्मिला पाण्डेय, रजनीकांत सरोज तथा रेशमा खान इत्यादि कलाकार हैं।
विदित हो कि इस फिल्म की शूटिंग गाजीपुर, बलिया, लखनऊ और हरदोई जनपदों के रमणीक स्थानों पर नवम्बर के अंतिम सप्ताह से किया जायेगा।

Saturday, 1 November 2014

युवा पत्रकार संघ का दिवाली स्नेह सम्मलेन संपन्न

पत्रकार बंधुओं की आवाज़ बुलंद करने और सभी पत्रकारों को विशाल मंच प्रदान करने हेतु अग्रणी भूमिका निभा रही युवा पत्रकार संघ का दिवाली स्नेह सम्मलेन विगत दिनों मुंबई उपनगर कांदिवली पूर्व स्थित अकुर्ली म्युनिसिपल स्कूल में संपन्न किया गया।  इस अविस्मरणीय मौके पर बहुत से पत्रकार बन्धु एकत्रित हुए तथा सभी ने युवा पत्रकार संघ की सराहना करते हुए अपने -अपने विचार भी प्रकट किये। युवा पत्रकार संघ के अध्यक्ष - महेश गुप्ता, महासचिव - गोविन्द ठाकुर (इंडिया टीवी), सलाहकार - अनिल पाण्डेय (सामना) के नेतृत्व में मनीष झा (नव भारत टाईम्स), जय सिंह (पत्रकार), दिवाकर सिंह (आज तक), प्रमोद यादव (ए बी पी न्यूज़), मुरारी सिंह (गुलिस्तान न्यूज़), रामचन्द्र यादव (फिल्म पत्रकार), आकांक्षा सिंह (पत्रकार), राजा मयाल (एन डी टी वी) के अलावा और भी कई बड़े चैनल और अखबार के पत्रकार उपस्थित थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कमलेश यादव और टॉप बॉलीवुड न्यूज़ के हेड सुरजीत सिंह ने अपनी उपस्थिति जाहिर की।

नेपाल की तराई से भोजपुरी सिनेजगत तक : "परदेशी शाह"

नेपाल के चर्चित अभिनेता परदेशी शाह अब भोजपुरी सिने जगत में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं। जी हाँ,  नेपाल फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय कौशल से अलग पहचान बनाने के बाद  प्रतिभावान नायक परदेशी शाह अब भोजपुरी सिनेमा में मजबूती के साथ कामयाब कदम रख दिये हैं।
इनकी पहली भोजपुरी फिल्म - एस पी खरेल के सफल प्रदर्शन से सिनेप्रेमियों के साथ-साथ फिल्म जगत के निर्माताओं व निर्देशकों का भी ध्यान इनकी ओर आकर्षक हुआ। प्रसिद्ध निर्माता - निर्देशक रमाकान्त प्रसाद ने भोजपुरी फिल्म - प्यार किया तो डरना क्या में बतौर हीरो  चयन किया। यह फिल्म बिहार में सफल प्रदर्शन के बाद  मुंबई में भी प्रदर्शित की गई है। इसके अलावा परदेशी शाह शीघ्र ही भोजपुरी फिल्म दीवाना -2 तथा एस पी खरेल -2 में नज़र आने वाले हैं।
गौरतलब है कि कर्म ही पूजा के सिद्धांत का अनुसरण करने वाले परदेशी शाह मेहनत के बल पर अपने घर वालों और तराई नेपाल का नाम रोशन करना चाहते हैं।

Saturday, 18 October 2014

स्काईगॉट की शुरुआत रूद्र प्रताप सिंह त्यागी के जन्मदिन पर

डिजिटल नेटवर्क की दुनियाँ में क्रांति लाने वाली  ’स्काईगॉट डिजिटल नेटवर्क’  के माध्यम से  फ्री वीडियो कॉलिंग व वॉइस कॉलिंग और  चैटिंग को बहुत ही आसान बनाने की पहल कर दी गई है। स्काईगॉट डिजिटल नेटवर्क एप्लिकेशन की शुरुआत आने वाले भविष्य का जगमगाता हुआ सितारा मास्टर रूद्र प्रताप सिंह त्यागी के जन्मदिन पर बर्थडे केक काटकर की गई है। ’स्काईगॉट डिजिटल नेटवर्क’ के इन एसोसिएट व्रत्ति इंटरटेनमेंट प्रा. लि. हैं।
गौरतलब है कि ’स्काईगॉट डिजिटल नेटवर्क’  एक ऐसा फ्री एप्लिकेशन है जो यू ट्यूब की तरह आसानी से वीडियो अपलोड करने तथा आसानी से देखने की सुविधा प्रदान करता है।  यह एप्लिकेशन थ्री जी नेटवर्क के अलावा टू जी नेटवर्क पर भी तीव्र गति से काम करेगा ताकि जहां पर थ्री जी का नेटवर्क नहीं होता है वहाँ पर भी यूजर स्काईगॉट का लाभ ले सकें। स्काईगॉट एप्प में स्काईगॉट टू स्काईगॉट फ्री वॉइस वीडियो कॉल के साथ अपना बैंक अकाउंट जोड़कर किसी भी मोबाईल नम्बर पर कॉल करने पर प्राइवेट नंबर की सुविधा देता है। इसके अलावा स्काईगॉट एप्प से फेसबुक, व्हाट्सएप्प, हाईक, वाईबर इत्यादि को भी मैसेज किया जा सकता है क्योंकि इन सभी एप्प्स पर ’स्काईगॉट डिजिटल नेटवर्क’ के जरिये ऑनलाइन होने की सुविधा दी गई है। स्काईगॉट वेब पोर्टल में न्यूज, ऑडिशन पोस्ट, ऑनलाइन वीडियो, एमपी थ्री प्ले डाउनलोड, फोटो शूट इत्यादि की सुविधा उपलब्ध है।

 ’स्काईगॉट डिजिटल नेटवर्क’ के निदेशक से मिली जानकारी के अनुसार यदि यूजर चाहते हैं कि  स्काईगॉट में वीडियो अपलोड ना करके यू ट्यूब में ही अपलोड करना चाहते है तो भी स्काईगॉट के वेब पोर्टल में जाकर ’स्काईगॉट डिजिटल नेटवर्क’ को फिलअप कर होने वाली आमदनी का 70 प्रतिशत मुनाफा कमा सकते हैं। 

Friday, 10 October 2014

रैंप पर युवक-युवतियों ने बिखेरा जलवा


रचनात्मक क्षेत्र में कुछ कर दिखाने का जज्बा लिए गुरुवार को एसएम कॉलेज पहुंची युवतियों ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा तो वहीं शुक्रवार को मारवाड़ी कॉलेज में युवकों ने. मौका था मेगा मॉडल हंट-14 के तहत प्रभात खबर की ओर से आयोजित मिस्टर एंड मिस भागलपुर 2014 के लिए आॅडिशन का. आॅडिशन में भागलपुर व इसके आसपास के जिलों की 121 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. आॅडिशन की शुरुआत करते हुए जज के रूप में आये मॉडल अदिती, रिक्की, तनवीर और रोहित ने रैंप पर उतर कर सबका अभिवादन किया. एंकर मनमीत सिंह अलबेला ने आॅडिशन से पहले कॉलेज की लड़कियों व लड़कों का उत्साह बढ़ाया. इसके बाद एक के बाद एक प्रतिभागी रैंप पर उतरे. अलग-अलग रंगों के आकर्षक परिधान फिश कट-सूट, फ्रॉक, लांग स्कर्ट, लांग फ्राक, साड़ी, जिन्स-टीर्शट, कुर्ता-जिन्स, आदि में जब युवक व युवतियों ने जब मंच पर जलवा बिखेरा, तो दर्शकों को लगा जैसा रैंप परिस्तान बन गया हो. कुछ प्रतिभागियों ने कॉलेज यूनिफॉर्म में भी प्रतिभा का परिचय दिया. सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने अंदाज का जलवा बिखेरा. जजों ने बॉडी-लैंग्वेज, प्रजेंस आॅफ माइंड व अन्य बारीकियों को देखा और मॉडलिंग व इससे जुड़े कई तरह के सवाल भी दागे. नर्वस प्रतिभागियों की हौसला अफजाई  के लिए जज के रूप में आये मॉडल के साथ प्रतिभागियों को कैटवॉक व रैंपवाक भी कराया गया.  एंकर मनमीत सिंह अलबेला ने दर्शक के रूप में उपस्थित कॉलेज की छात्र-छात्राओं और प्रतिभागियों को गुदगुदाने के लिए एक से एक बढ़ कर एक चुटकुले भी सुनाये व सबका मन मोह लिया.
भागलपुर में प्रतिभा की कमी नहीं 
रेशमी शहर में प्रतिभा की कमी नहीं है. उन्हें अच्छे मार्ग दर्शक के साथ -साथ एक प्लेटफॉर्म की जरूरत है. उक्त बातें आईबीएस के निदेशक रविकांत घोष ने कही. वे मारवाड़ी कॉलेज में आॅडिशन शुरू होने से पूर्व में कही. उन्होंने कहा कि भागलपुर के प्रतिभावान नौजवान शिक्षा, खेल, मॉडलिंग, फैशन व फिल्मी जगत में अपना परचम लहरा रहे है. लेकिन कुछ ऐसे प्रतिभावान युवक है, जिन्हें अच्छे मार्ग दर्शक के साथ -साथ एक प्लेटफॉर्म देने की आवश्यकता है. संस्थान प्रयास कर रहा है कि ऐसे युवाओं को आगे लायेगा. इस मौके पर प्रभात खबर के यूनिट मैनेजर श्याम बथवाल ने कहा कि प्रतिभा को आगे लाने के लिए प्रभात खबर लगातार काम करता रहा है. इस कार्यक्रम के माध्यम से भागलपुर व अन्य जिलों के मॉडलर को आगे लाया जायेगा. इस अवसर पर ऐड विभाग के  गौतम पालित, ब्रांड मैनेजर विशाल, सूरज, राजीव सिंह, साकेत सिंह, संकेत, अखलेश आदि उपस्थित थे.

आॅडिशन देने आये प्रतिभागियों ने कहा, शुक्रिया प्रभात खबर
भागलपुर : एसएम कॉलेज व मारवाड़ी कॉलेज में आॅडिशन देने आये प्रतिभागियों ने प्रभात खबर का शुक्रिया अदा किया. प्रतिभागी कुमारी जुली, जकुमारी चन्द्रकान्ता, पूजा,सौरभ कुमार, संकेत कुमार, अमित कुमार, मो परवेज अहमद, बबलू कुमार, विजय कुमार, अजीज खान सहित दर्जनों प्रतिभागियों ने कहा कि प्रभात खबर बैनर तले मिस्टर एंड मिस भागलपुर 2014 के तहत आयोजित आॅडिशन से मॉडलिंग क्षेत्र में जाने के लिए  एकअहम प्लेटफॉर्म दिया है. यह कार्यक्रम मॉडलर बनने वाले युवक व युवतियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा. मॉडलिंग क्षेत्र में जाना चाहते थे. लेकिन कोई प्लेटफॉर्म नहीं मिल रहा था. इस तरह का आयोजन प्रभात खबर हमेशा कराये . ताकि मॉडलिंग के क्षेत्र में यहां के युवक व युवतियां भी भागलपुर के साथ -साथ बिहार का नाम रोशन कर सके. प्रतिभागियों ने बताया कि मॉडलिंग के जरिये वे फिल्मों में भी काम करना चाहते हैं.
साभार: प्रभात खबर

Tuesday, 16 September 2014

एक लैला तीन छैला के साथ सुपर हिट हैट्रिक फिल्म की सफलता के साथ लोकप्रिय बालेश्वर सिंह

हर किरदार में जान फूँक देने में माहिर खल अभिनेता - बालेश्वर सिंह दिन व दिन लोकप्रिय होते जा रहे हैं। इस साल इनकी प्रदर्शित 3 फिल्मों ने सफलता का नया इतिहास रचा है। एस एस फिल्म फैक्ट्री प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म - गरदा ने चेन्नई, बिहार, मुंबई एवं उत्तर प्रदेश में सफल रही है जिसके निर्माता - श्रवण कुमार एच तथा निर्देशक - पराग पाटिल ने किया है। इसके बाद मैनास प्रोडक्शन प्रा लि यू सर्टिफिकेट प्राप्त महिला प्रधान फिल्म - सजना मंगिया सजाई द हमार ने भी सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित कर 50 दिन पूरा करके शानदार सफलता के साथ 100 दिन की ओर अनवरत अग्रसर है। इसके साथ ही अभी हाल में ही बिहार, झारखण्ड और मुम्बई व गुजरात में अधिक से अधिक सिनेमाघर में प्रदर्शित होकर दर्शकों खूब मनोरंजन कर रही है। आर एम फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की गई फिल्म एक लैला तीन छैला के निर्माता - सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी है। इस फिल्म का कुशल निर्देशन किया है चर्चित निर्देशक - शाद कुमार ने तथा कार्यकारी निर्माता आतिन दूबे हैं।

फिलहाल इस समय बालेश्वर सिंह आनंद मिडिया प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म - तकदीर के फैसला की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसका निर्देशन आनंद श्रीवास्तव कर रहे हैं। 

इस साल इनकी शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली फिल्में बहुरानी, नगीना, हथकड़ी, डोली, बलम रसिया इत्यादि है।

Sunday, 14 September 2014

सजना मंगिया सजाई द हमार ने मनाया 50 दिन पूरा होने का त्यौहार

 मैनास प्रोडक्शन प्रा. लि. के बैनर तले सफलता पूर्वक प्रदर्शित महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म - सजना मंगिया सजाई द हमार हर रोज नए कीर्तिमान के तरफ आगे बढ़ते हुए भोजपुरी समाज को नए मुकाम पर पहुँचाने का श्रेय प्राप्त किया है। निर्माता हलचल सिंह द्वारा निर्मित तथा ओम प्रकाश यादव (ओम जी) निर्देशित फिल्म - सजना मांगिया सजाई द हमार का बिहार में 50 दिन पूरे होने का त्यौहार मुंबई में सिने जगत से तमाम जानी मानी हस्तियों के मौजूदगी में केक काटकर मनाया गया।
इस फिल्म के निर्माता हलचल सिंह, सी ए राजेश सिंह, डॉ कुलदीप सिंह व फिल्म के निर्देशक ओम प्रकाश यादव, फिल्म की नायिका राजस्थानी सिनेस्टार नेहा श्री, हास्य अभिनेता सी पी भट्, फिल्म के संगीतकार व गीतकार राकेश निराला सहित इस मौके पर मुख्य अतिथि सदाबहार सुपर स्टार - रवि किशन, प्रसिद्ध पार्श्वगायक - उदित नारायण, पार्श्वगायिका - पामेला जैन, समाज सेवक - विनोद गुप्ता, निर्देशक - सतीश जैन, अभिनेता - रंजीत सिंह, शफीक रंगरेज, अभिनेत्री - आनारा गुप्ता, प्रीती सिंह, मुजिक अरेंजर - शिशिर पाण्डेय, लेखक - नन्हे पाण्डेय, उदय भगत, संजय भूषण पटियाला, आतिश सिंह,  सहित बहुत से गणमान्य जन मौजूद थे।

Saturday, 6 September 2014

‘एक लैला तीन छैला’ का स्टार विजिट जारी

आर.एम. फिल्मस के बैनर से बनी भोजपुरी फिल्म ‘एक लैला तीन छैला’ के प्रमोशन को लेकर स्टार विजिट जारी है। विगत 5 सितम्बर से इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में से  रानी चटर्जी, अरविन्द अकेला ‘कल्लूजी’ बिहार आये हुए हैं उनके साथ फिल्म के कार्यकारी निर्माता अतिन दूबे भी है। जो विभिन्न सिनेमाघरों में दौरा कर फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा कर फिल्म देखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शनिवार को इन लोगों को टीम आरा के मोहन सिनेमाघर के दूसरे शो में दर्शकों के साथ फिल्म का भरपूर आनंद लिया। आपको बताते चलें कि रविवार को इन लोगों की टीम महनार के अमरदीप, दलसिंहसराय के अम्बे, बरौनी के सोना और बेगूसराय के चित्रवाणी सिनेमाघरों में दर्शकों के साथ होगी। अजन्ता भागलपुर, जनता गोपालगंज, अनुरूप समस्तीपुर, चन्द्रा बैरगनिया, गणेश मीरगंज, नाज बिहारशरीफ सहित कई सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुट रही है। इस फिल्म के सभी शो हाउसफुल जा रहे हैं। फिल्म के निर्माता सन आॅफ मल्लाह मुकेश सहनी, निर्देशक शाद कुमार कार्यकारी निर्माता अतिन दूबे हैं। फिल्म का निर्देशन शाद कुमार ने किया है। लेखक लालजी यादव संगीतकार छोटे बाबा तथा गीतकार - अशोक सिन्हा,प्रेम सागर, फणीन्द्र राव एवं जीतेन्द्र मिर्जापुरी हैं। सिनेमाटोग्राफर - गौरांग सहा, मारधाड़ - दिलीप यादव, नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी, कला निर्देशक - प्रदीप कुमार झा, प्रोडक्शन डिजाईनर - मोहन भिंगी, निर्माण प्रबंधक - अजय सिंह, आशीष यादव, विमल तिवारी, अब्दुल सिद्दिकी एवं रंगलाल निषाद हैं। संकलन - गोविन्द दूबे का है। मुख्य भूमिकाओं में रानी चटर्जी, अरविन्द अकेला ’कल्लू’, राकेश मिश्रा, धर्मेश मिश्रा, राजू श्रेष्ठा, के के गोस्वामी, सी पी भट्ट, अनूप अरोरा, रिन्कू घोष, पुष्पा वर्मा, मेहनाज शर्राफ, बालगोविन्द बंजारा, साहिल शेख, सीमा सिंह और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं।

आनंद मोहन ने डबिंग पूरा किया ‘विजय पथ -एगो जंग’ का

भोजपुरी सिनेमा जगत के चर्चित अभिनेता आनंद मोहन ने ‘विजय पथ-एगो जंग की डबिंग पूरा कर लिए हैं। आनंद मोहन के हर एक किरदार में अपने आप को बखूबी ढाल लेते हैं। इस फिल्म में भी ये दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले हैं। भोजपुरी फिल्म - गरदा के सफल प्रदर्शन के बाद ’एस एस फिल्म फैक्टरी’ की दूसरी प्रस्तुति फिल्म - विजय पथ - एगो जंग’  पूरी तरह से ऐक्शन धमाका के साथ मनोरंजक है।  फिल्म निर्मात्री - ’शाहजहान शेख’ द्वारा निर्मित  इस फिल्म के निर्देशक - संजीव बोहरपी, लेखक - लाल यादव, गीतकार - प्यारेलाल यादव, संतोष पूरी, श्याम देहाती, संगीतकार - श्याम देहाती, संगीत संयोजक - शिशिर पाण्डेय, नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी, संजय कोर्वे, एंथोनी व केदार सुब्बा, छायांकन - नीटू इकबाल सिंह, मारधाड़ निर्देशक - दिलीप यादव, संकलन - जीतेन्द्र सिंह जीतू, कला निर्देशक - अवधेश राय हैं। मुख्य कलाकार - विजय वर्मा, आदित्य मोहन, अर्चना सिंह, आनन्द मोहन, मनोज टाईगर, अमरीश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, तेज यादव, किरण यादव, सोना शाह, त्रिपुरारी यादव, विकास शुक्ला, विनोद मिश्रा, जसवंत कुमार और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं। आइटम गीत पर नृत्य किया है सीमा सिंह, प्रिया शर्मा तथा सरगम भाटिया ने।

‘एक लैला तीन छैला’ को मिली बम्पर ओपनिंग

आर0एम0 फिल्मस के बैनर से बनी पहली भोजपुरी फिल्म ‘एक लैला तीन छैला’ को पूरे बिहार और झारखण्ड में बम्पर ओपनिंग मिली है. बिहार और झारखण्ड के लगभग 60 सिनेमाघरों में तथा मुम्बई के 55 सिनेमाघरों में इस फिल्म का प्रदर्शन किया गया है. शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदर्शित हुई इस फिल्म का पहले दिन का तीन शो (खबर लिखे जाने तक) सभी हाउसफुल जा रहे हैं. दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है. दर्शकों रानी चटर्जी का त्रिकोणीय प्रेम कहानी खूब पसंद आ रहा है. रानी चटर्जी और राकेश मिश्रा के उपर फिल्माया गया गाना ‘रानी रूसल करऽ हम मनावल करीं’, रानी चटर्जी और अरविन्द अकेला उर्फ कल्लू के उपर फिल्माया गाना ‘ गोरी दाबल करऽ ना तऽ.....’, रानी चटर्जी और धर्मेश मिश्रा के उपर फिल्माया गया गाना ‘बलम हो दाब नाऽ मोर...’ सहित रिंकू घोष और सीमा सिंह के उपर फिल्मांकन किया गया आयटम नंबर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इसके साथ हीं बालेश्वर सिंह का संवाद ‘ अब खून के बून बहे चाहे खून के नदी, अंजली सिर्फ हमार होखे के चाहीं’ और संजय पाण्डेय का संवाद ‘भगवान के पूजा कईला से तन के शांति मिलेला...’ दर्शकों को सबसे अधिक भा रहा है. दर्शक फिल्म देख कर काफी उत्साहित हो रहे हैं और भरपूर मनोरंजन का आनंद ले रहे हैं. साथ हीं साथ दर्शक हरेक टिकट के साथ लक्की ड्रा कूपन लेकर अपने भाग्य को आजमा भी रहे हैं. कि काश हमे प्रथम पुरस्कार मिल जाता.  फिल्म के निर्माता सन आॅफ मल्लाह मुकेश सहनी, निर्देशक शाद कुमार कार्यकारी निर्माता अतिन दूबे हैं। फिल्म का निर्देशन शाद कुमार ने किया है। लेखक लालजी यादव संगीतकार छोटे बाबा तथा गीतकार - अशोक सिन्हा,प्रेम सागर, फणीन्द्र राव एवं जीतेन्द्र मिर्जापुरी हैं। सिनेमाटोग्राफर - गौरांग सहा, मारधाड़ - दिलीप यादव, नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी, कला निर्देशक - प्रदीप कुमार झा, प्रोडक्शन डिजाईनर - मोहन भिंगी, निर्माण प्रबंधक - अजय सिंह, आशीष यादव, विमल तिवारी, अब्दुल सिद्दिकी एवं रंगलाल निषाद हैं। संकलन - गोविन्द दूबे का है। मुख्य भूमिकाओं में रानी चटर्जी, अरविन्द अकेला ’कल्लू’, राकेश मिश्रा, धर्मेश मिश्रा, राजू श्रेष्ठा, के के गोस्वामी, सी पी भट्ट, अनूप अरोरा, रिन्कू घोष, पुष्पा वर्मा, मेहनाज शर्राफ, बालगोविन्द बंजारा, साहिल शेख, सीमा सिंह और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं।

Thursday, 4 September 2014

एक लैला तीन छैला का भव्य प्रीमियर शो हुआ

आर. एम. फिल्म्स प्रा.लि. के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्माता - सन ऑफ मल्लाह ’मुकेश साहनी’ की फिल्म ‘एक लैला तीन छैला’ का प्रदर्शन 5 सितम्बर से पूरे बिहार और झारखण्ड में हो रहा है। फिल्म के प्रदर्शन से पहले मुम्बई के गोरेगांव ईस्ट स्थित एक मल्टीपलेक्स में भव्य प्रीमियर शो का आयोजन 3 सितम्बर को किया गया। इस मौके पर निर्माता सन आॅफ मल्लाह मुकेश सहनी, निर्देशक शाद कुमार, सहित इस फिल्म से जुड़े कलाकार और फिल्म जगत से जुड़े कई हस्तियां मौजूद थी। इस फिल्म के निर्माता मुकेश साहनी हैं एवं कार्यकारी निर्माता अतिन दूबे हैं। फिल्म का निर्देशन शाद कुमार ने किया है। लेखक लालजी यादव संगीतकार छोटे बाबा तथा गीतकार - अशोक सिन्हा,प्रेम सागर, फणीन्द्र राव एवं जीतेन्द्र मिर्जापुरी हैं। सिनेमाटोग्राफर - गौरांग सहा, मारधाड़ - दिलीप यादव, नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी, कला निर्देशक - प्रदीप कुमार झा, प्रोडक्शन डिजाईनर - मोहन भिंगी, निर्माण प्रबंधक - अजय सिंह, आशीष यादव, विमल तिवारी, अब्दुल सिद्दिकी एवं रंगलाल निषाद हैं। संकलन - गोविन्द दूबे का है। मुख्य भूमिकाओं में रानी चटर्जी, अरविन्द अकेला ’कल्लू’, राकेश मिश्रा, धर्मेश मिश्रा, राजू श्रेष्ठा, के के गोस्वामी, सी पी भट्ट, अनूप अरोरा, रिन्कू घोष, पुष्पा वर्मा, मेहनाज शर्राफ, बालगोविन्द बंजारा, साहिल शेख, सीमा सिंह और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं।

Monday, 1 September 2014

स्टूडियो ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स (इंस्टीच्यूट) का शुभारम्भ


लखनऊ मोशन पिक्चर्स के निर्माता निर्देशक भानु प्रकाश शुक्ल एवं प्रफुल्ल बाजपेयी, शाहवाज बुखारी के द्वारा स्टूडियो ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स (इंस्टीच्यूट) का शुभारम्भ किया गया है. यह इंस्टीच्यूट उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित  लाल बँगला क्षेत्र में आरम्भ किया गया है. इस संस्था का उदघाटन भोजपुरीनामा डॉट कॉम के प्रतिनिधि रामचन्द्र यादव तथा लखनऊ मोशन पिक्चर्स के निर्माता निर्देशक भानु प्रकाश शुक्ल ने फीता काटकर किया. इस संस्था का मुख्य उद्देश्य नयी प्रतिभाओं को अभिनय, संगीत तथा फोटोग्राफी का प्रशिक्षण देकर उनकी योग्यतानुसार कामयाबी भरा सफल मंच प्रदान करना हैं. तीन महीने का कुशल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर सभी छात्रों को उनके अभिभावकों तथा प्रमुख गणमान्य जनों के बीच उनकी कला का प्रदर्शन कराया जायेगा ताकि संस्था के कुशल प्रशिक्षण का अवलोकन स्वयं छात्र तथा छात्रों के परिजन कर सकें. इस मौके पर ऋषि कान्त शुक्ल, वाहिद बुखारी, शहजाद बुखारी, रिजवान, आनंद सक्सेना, मोहन लाल मुकुंद, विनय शुक्ला आदि उपस्थित थे.

Monday, 25 August 2014

‘एक लैला तीन छैला’ का प्रदर्शन शिक्षक दिवस पर

भोजपुरी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म - ’एक लैला तीन छैला’ दर्शको के लिए इनामों की बौछार के साथ शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितम्बर से बिहार, झारखण्ड में प्रदर्शित की जा रही है। आर. एम. फिल्म्स प्रा.लि. के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्माता - सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी ने म्यूजिक लॉन्चिंग के समय यह घोषणा किया है कि जितने भी दर्शक फिल्म देखने आयेंगे सबको टिकट के साथ लकी ड्रा कूपन दिया जायेगा। लकी ड्रा विजेता फर्स्ट प्राईज को नैनो कार तथा सेकंड प्राईज को मोटर साईकिल दिया जायेगा। इसके अलावा भी सैकड़ो इनाम दर्शको को दिए जाएंगे। निर्देशक - शाद कुमार निर्देशित यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ साथ भोजपुरी सिनेमा को ऊँचाई प्रदान करेगी। 

इस फिल्म के निर्माता मुकेश साहनी हैं एवं कार्यकारी निर्माता अतिन दूबे हैं। फिल्म का निर्देशन शाद कुमार ने किया है। लेखक लालजी यादव संगीतकार छोटे बाबा तथा गीतकार - अशोक सिन्हा,प्रेम सागर, फणीन्द्र राव एवं जीतेन्द्र मिर्जापुरी हैं। सिनेमाटोग्राफर - गौरांग सहा, मारधाड़ - दिलीप यादव, नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी, कला निर्देशक - प्रदीप कुमार झा, प्रोडक्शन डिजाईनर - मोहन भिंगी, निर्माण प्रबंधक - अजय सिंह, आशीष यादव, विमल तिवारी, अब्दुल सिद्दिकी एवं रंगलाल निषाद हैं। संकलन - गोविन्द दूबे का है। मुख्य भूमिकाओं में रानी चटर्जी, अरविन्द अकेला ’कल्लू’, राकेश मिश्रा, धर्मेश मिश्रा, राजू श्रेष्ठा, के के गोस्वामी, सी पी भट्ट, अनूप अरोरा, रिन्कू घोष, पुष्पा वर्मा, मेहनाज शर्राफ, बालगोविन्द बंजारा, साहिल शेख, सीमा सिंह और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं।

'प्रेमांशु सिंह' का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 'लाडला' के साथ

भोजपुरी सिनेमा के जाने माने निर्देशक - 'प्रेमांशु सिंह' का जन्मदिन निर्माधीन भोजपुरी फिल्म - "लाडला" के शूटिंग स्थल पर हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। प्रेमांशु सिंह का यह जन्मदिन एक सरप्राईज बर्थडे पार्टी थी, जिसे फिल्म की पूरी यूनिट ने मिलकर आयोजित कर सेट पर प्रेमांशु सिंह को सरप्राईज दिया। सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने बहुत ही खुशीपूर्वक सरप्राईज बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट किया साथ ही जन्मदिन के गीत गाकर माहौल को और भी ज्यादा खुशनुमा बना दिये। अभिनेता - रंजीत सिंह तथा लेखक व सह निर्माता - नन्हे पाण्डेय एवं निर्माता - निलाभ तिवारी ने खेसारी लाल यादव और नेहा श्री का साथ देते हुए प्रेमांशु सिंह के जन्मदिन को यादगार बना दिये। इस सरप्राईज बर्थडे पार्टी के आयोजन से भाव विभोर होकर प्रेमांशु सिंह ने तहेदिल दिल से शुक्रिया अदा किया। कृति इंटरटेनमेंट प्रस्तुत तथा रंजीत सिंह इंटरटेनमेंट व आस्था आर्ट कृत भोजपुरी फिल्म - लाडला की शूटिंग इन दिनों मुम्बई में जोर शोर से की जा रही है। यह फिल्म सुपर स्टार खेसारी लाल यादव की 25वीं सिल्वर जुबली फिल्म है। इस फिल्म के निर्माता - रंजीत सिंह तथा नीलाभ तिवारी हैं। इस फिल्म का कुशल निर्देशन - प्रेमांशु सिंह कर रहे हैं। कथा, पटकथा, संवाद - नन्हे पाण्डेय ने लिखा है। इस फिल्म के सह निर्माता भी नन्हे पाण्डेय हैं। संगीतकार - अविनाश झा घुँघरू हैं तथा गीत लिखे हैं - प्यारे लाल यादव *कविजी*, प्रोफ़ेसर लक्ष्मण बागी व अज़ाद सिंह ने। छायांकन - प्रमोद पाण्डेय, नृत्य निर्देशन - राम देवन तथा कला - संदीप तिवारी का है। फिल्म के कलाकार - खेसारी लाल यादव, रंजीत सिंह, नेहा श्री, बृजेश त्रिपाठी, अनूप अरोरा, विनोद मिश्रा, सुबोध सेठ, अलोक यादव, राहुल श्रीवास्तव, स्वीटी सिंह, माया यादव इत्यादि हैं।

’रंजीत सिंह’ ने ’लाडला’ के लिए अपना वजन बढ़ाया

कलाकार पानी की तरह होता है जिसे जिस भी बर्तन में रख दिया जाय वह वही आकर धारण कर लेता है। यह बात हरफन मौला कलाकार ’रंजीत सिंह’ पर लागू होती है। ये अपनी अभिनय कला का जौहर दिखाने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करते हैं। अभिनेता को अपनी अभिनय प्रतिभा और कला को रूपहले परदे पर प्रस्तुत करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ - साथ नित नए प्रयोग भी करना पड़ता है। जी हाँ, सुपर स्टार खेसारी लाल यादव की सिल्वर जुबली 25वीं फिल्म - ’लाडला’ में रंजीत सिंह पहले के सुपर स्टार की भूमिका निभा रहे हैं। इस किरदार को जीवंत करने हेतु पुराने जमाने के हीरो जैसा दिखने के लिए इन्होंने अपना लुक तो बदला ही है साथ ही अपना वजन भी बढ़ाया है। अस्सी के दशक की लगभग 20 हिन्दी फिल्में देखकर रंजीत सिंह ने यह फैसला लिया। चूँकि रंजीत सिंह थियेटर ऐक्टर हैं इसलिए ये इस बात को भलीभाँति जानते हैं कि किरदार को कैसे जीवंत किया जा सकता है। रूपहले परदे  पर दर्शक रंजीत सिंह के अभिनय को देखकर  लम्बे समय तक भूल नहीं पाएंगे।

कृति इंटरटेनमेंट प्रस्तुत तथा रंजीत सिंह इंटरटेनमेंट व आस्था आर्ट कृत भोजपुरी फिल्म - लाडला की शूटिंग इन दिनों मुम्बई में जोर शोर से की जा रही है। इस फिल्म के निर्माता - रंजीत सिंह तथा नीलाभ तिवारी हैं। इस फिल्म का कुशल निर्देशन - प्रेमांशु सिंह कर रहे हैं। कथा, पटकथा, संवाद - नन्हे पाण्डेय ने लिखा है। इस फिल्म के सह निर्माता भी नन्हे पाण्डेय हैं। संगीतकार - अविनाश झा घुँघरू हैं तथा गीत लिखे हैं - प्यारे लाल यादव ’कविजी’, प्रोफेसर लक्ष्मण बागी व अजाद सिंह ने। छायांकन - प्रमोद पाण्डेय, नृत्य निर्देशन - राम देवन तथा कला - संदीप तिवारी का है। फिल्म के कलाकार - खेसारी लाल यादव, रंजीत सिंह, नेहा श्री, बृजेश त्रिपाठी, अनूप अरोरा, विनोद मिश्रा, सुबोध सेठ, अलोक यादव, राहुल श्रीवास्तव, स्वीटी सिंह, माया यादव इत्यादि हैं।

12 लीजेंड पाश्र्वगायकों के साथ म्यूजिक वीडियो के निर्माण की घोषणा

विगत दिनों मुम्बई के अँधेरी पश्चिम में पद्मश्री अनूप जलोटा और एस. के. गजानन के भागीदारी में लिजेंडरी मैन एंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की गई. कार्यक्रम के दौरान लीजेंड पाश््र्वगायकों के साथ 12 म्यूजिक वीडियो अल्बम बनाने की घोषणा भी गई. यह प्रोडक्शन हाउस फिल्म, म्यूजिक वीडियो, टीवी शो निर्माण के साथ-साथ फिल्म प्रमोशन एवं फिल्म वितरण का भी कार्य करेगी. इस कार्यक्रम के दौरान अनूप जलोटा ने कहा कि हमारा लक्ष्य सामाजिक, पारिवारिक, साफ सुथरी मनोरंजक फिल्म बनाना है.
एस के गजानन ने कहा कि हमारा उद्देश्य सामाजिक मुद्दों को रखते हुए मनोरंजक फिल्म बनाना है साथ ही नए प्रतिभावान कलाकारों को मौका भी देना है.

इस अवसर पर  उदित नारायण, संगीतकार - श्रवण, मधु श्री, अनिल दत्त, भविष्यवक्ता - संदीप कोचर, एयर इंडिया प्रमुख - आमोद शर्मा, ब्राइट ऑउटडोर मीडिया प्रमुख - योगेश लेखनी, सुनील पाल, एहसान कुरैशी, आदि उपस्थित थे.

Sunday, 24 August 2014

‘सजना मंगिया सजाई दऽ हमार’ में अर्चना सिंह के अभिनय की हो रही तारीफ

11 जुलाई से प्रदर्शित हुई भोजपुरी फिल्म ‘सजना मंगिया सजाई द हमार’ में अर्चना सिंह के अभिनय की तारीफ चारों तरफ हो रही है। अर्चना ने अपने किरदार को बड़ी सादगी और कुशलता के साथ निभाया है, जो कि दर्शकों को खूब भा रहा है। अर्चना सिंह और रविराज दीपू की जोड़ी को दर्शकों ने सहर्ष स्वीकारा है। दर्शकों की ओर से मिल रही तारीफ से अर्चना बहुत खुश नजर आ रही हैं। यह फिल्म अपने सातवें सप्ताह में अपार भीड़ के साथ प्रदर्शित हो रही है। मैनास प्रोडक्शन प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित फिल्म-  ’सजना मंगिया सजाई द हमार’  के निर्माता - हलचल सिंह, लेखक व निर्देशक - ओम प्रकाश यादव (ओम जी ), कार्यकारी निर्माता  - डॉ. कुलदीप सिंह, गीतकार  - राकेश निराला एवं कन्हैया कुशवाहा, संगीतकार - राकेश निराला। छायांकन - विनोद के शर्मा, नृत्य - मयंक अशोक एवं गणेश के सपना, संकलन - कुणाल प्रभु  का है। मुख्य कलाकार - अरविन्द अकेला ’कल्लूजी’, नेहा श्री, रविराज दीपू, अर्चना सिंह, मनोज टाईगर, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, शफीक रंगरेज, प्रीती सिंह, अमित कुमार, जावेद रहमान, उमेश सिंह, सुनीता शर्मा, चन्दन कश्यप तथा सुरेन्द्र पाल इत्यादि हैं।

Friday, 22 August 2014

अब आंचल सोनी के नाम से जानी जायेंगी पायल सेठ

सिनेमा जगत में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ चुकी अभिनेत्री आंचल सोनी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। हर एक किरदार को अपने अंदर बखूबी ढाल लेने में आंचल सोनी को महारथ हासिल है। हाल हीं में आंचल ने एक मराठी फिल्म के लिए फोटो सेशन भी करवाया था। आप सोंच रहे होंगे कि हम किस आंचल सोनी की बात कर रहे तो हम बता दें कि आज तक जिस अदाकारा को आप सब पायल सेठ के नाम से जानते थे उनका हीं कागजी नाम आंचल सोनी है। पायल सेठ अब आंचल सोनी के नाम से हीं जानी जायेंगी। अपने नाम के परिवर्तन को लेकर पायल सेठ ने कहा कि आंचल सोनी नाम हीं मेरे हरेक कागजात में है, पायल तो मेरा घरेलू और पुकार का नाम है। हालांकि आज मेरी पहचान पूरे सिनेमा जगत में पायल सेठ के नाम से है। मैने यह सोंच समझकर फैसला किया है कि अब मैं सिनेमा जगत में भी अपने कागजी नाम आंचल सोनी के नाम से जानी जाउंगी। हाल में आंचल सोनी एक मराठी फिल्म को लेकर व्यस्त हैं।

‘सजना मंगिया सजाई दऽ हमार’ पारिवारिक फिल्म है मसालेदार नहीं : हलचल सिंह

मैनास प्रोडक्शन के बैनर से बनी ‘यू’ सर्टिफिकेट प्राप्त भोजपुरी फिल्म ‘सजना मंगिया सजाई दऽ हमार’ के निर्माता हलचल सिंह इस बात से क्षुब्ध हैं कि दर्शक उनके फिल्म में मसाला खोज रहे हैं। हलचल सिंह ने कहा कि कुछ दर्शक हमारे फिल्म में मसाला की कमी बता रहे हैं, वे कह रहे हैं कि इस फिल्म में ना तो कोई द्विअर्थी संवाद है और ना हीं कोई आयटम नंबर। तो मैं दर्शकों से सीधे तौर पर कहुंगा कि मैंने पारिवारिक फिल्म बनायी है मसालेदार नहीं। मेरा पारिवारिक फिल्म बनाने का मुख्य उद्देश्य था कि दर्शक सपरिवार एक साफ सुथरी फिल्म का आनंद उठा पायें। यह बहुत बड़ी बिडम्बना है कि पारिवारिक फिल्म में भी दर्शक आयटम नंबर और द्विअर्थी संवाद खोज रहे है। आज भोजपुरी सिनेमा को सभी जगह कोसा जा रहा है कि इसमें अश्लीलता भारी मात्रा में व्याप्त है, तो जब मैंने एक साफ सुथरी फिल्म दर्शकों के मनोरंजन के लिए बनायी और उनके बीच उसका प्रदर्शन किया तो फिर क्यों कुछ दर्शक इस फिल्म में अश्लीलता ढूंढ रहे हैं। अगर दर्शक साफ सुथरी फिल्मों का समर्थन नहीं करेंगे तो इससे उस फिल्म की पूरी टीम का मनोबल नीचे गिरेगा, और वो निर्माता या निर्देशक एक साफ सुथरी फिल्म बनाने से कतरायेंगे। जिससे भोजपुरी सिनेमा अश्लीलता के दलदल में धंसते जायेगा। मैं एक बार फिर से दर्शकों से कहुंगा कि आप एक बार हमारी फिल्म जरूर देखें और यह मंथन स्वयं करें कि क्या ऐसी पारिवारिक फिल्म में आयटम नंबर या द्विअर्थी संवाद क्या वास्तव में जरूरी है। क्या आप स्वयं आयटम नंबर सपरिवार एक साथ देख पायेंगे, कदापि नहीं। इसलिए मैंने आप सबों के मनोरंजन के लिए ‘सजना मंगिया सजाई दऽ हमार’ के रूप में एक साफ सुथरी फिल्म का निर्माण किया है।

’एक लैला तीन छैला’ के प्रदर्शन की तारीख आगे बढ़ी

भोजपुरी सिने जगत की तकनीकी रूप से मजबूत बहुचर्चित फिल्म-  ’एक लैला तीन छैला’ के प्रदर्शन की निश्चित की गई प्रदर्शन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। दर्शकों  के लिए इनामों की बौछार के साथ 29 अगस्त से बिहार, झारखण्ड में प्रदर्शित होने वाली फिल्म - ’एक लैला तीन छैला’  के प्रदर्शन की तय की गई तारीख को बिहार में आये बूड़ा - बाढ़ की वजह से  कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ाना पड़ा। प्रदर्शन की अगली तिथि को शीघ्र ही घोषित की जायेगी। आर. एम. फिल्म्स प्रा.लि. के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्माता - सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी ने म्यूजिक लॉन्चिंग के समय यह घोषणा किया है कि जितने भी दर्शक फिल्म देखने आयेंगे सबको टिकट के साथ लकी ड्रा कूपन दिया जायेगा। लकी ड्रा विजेता फर्स्ट प्राईज को नैनो कार तथा सेकंड प्राईज को मोटर साईकिल दिया जायेगा। इसके अलावा भी सैकड़ो इनाम दर्शको को दिए जाएंगे। निर्देशक - शाद कुमार निर्देशित यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ साथ भोजपुरी सिनेमा को ऊँचाई प्रदान करेगी। 

इस फिल्म के निर्माता मुकेश साहनी हैं एवं कार्यकारी निर्माता अतिन दूबे हैं। फिल्म का निर्देशन शाद कुमार ने किया है। लेखक लालजी यादव संगीतकार छोटे बाबा तथा गीतकार - अशोक सिन्हा,प्रेम सागर, फणीन्द्र राव एवं जीतेन्द्र मिर्जापुरी हैं। सिनेमाटोग्राफर - गौरांग सहा, मारधाड़ - दिलीप यादव, नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी, कला निर्देशक - प्रदीप कुमार झा, प्रोडक्शन डिजाईनर - मोहन भिंगी, निर्माण प्रबंधक - अजय सिंह, आशीष यादव, विमल तिवारी, अब्दुल सिद्दिकी एवं रंगलाल निषाद हैं। संकलन - गोविन्द दूबे का है। मुख्य भूमिकाओं में रानी चटर्जी, अरविन्द अकेला ’कल्लू’, राकेश मिश्रा, धर्मेश मिश्रा, राजू श्रेष्ठा, के के गोस्वामी, सी पी भट्ट, अनूप अरोरा, रिन्कू घोष, पुष्पा वर्मा, मेहनाज शर्राफ, बालगोविन्द बंजारा, साहिल शेख, सीमा सिंह और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं।

‘सजना मंगिया सजाई दऽ हमार’ का जलवा सातवें सप्ताह भी जारी

मैनास प्रोडक्शन के बैनर से बनी निर्माता हलचल सिंह और निर्देशक ओम प्रकाश यादव ‘ओमजी’ निर्देशित ‘यू’ सर्टिफिकेट प्राप्त भोजपुरी फिल्म ‘सजना मंगिया सजाई दऽ हमार’ का जलवा सातवें सप्ताह में भी जारी है। महिला दर्शकों की पहली पसंद बन चुकी यह फिल्म अपने पहले सप्ताह से हीं दर्शकों को सिनेमाघरों तक आने को विवश कर दी है। बिना किसी द्विअर्थी संवाद और बिना आयटम नंबर के यह फिल्म सातवे सप्ताह में प्रवेश कर के यह मिशाल कायम कर दी है कि अच्छे फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों की कमी नहीं है। हालांकि कुछ दर्शकों को यह भी कहते सुना गया है कि इस फिल्म में कोई मशाला नहीं है। तो क्यों देखें यह फिल्म। इस पर निर्माता हलचल सिंह ने कहा है कि इस फिल्म का निर्माण हमने इस लिए किया है कि दर्शक सपरिवार सिनेमाघर तक पहुंच कर फिल्म का आनंद ले पायें। यह एक पारिवारिक फिल्म है, तो इसमें मशाला डालने का कोई औचित्य हीं नहीं बनता। सातवें सप्ताह में हमारी फिल्म का सफल प्रदर्शन हो रहा है और भरपूर दर्शक मिल रहे हैं इससे यह साबित होता है कि दर्शक अच्छी फिल्में देखना तो चाहते हैं लेकिन उनके बीच अच्छी फिल्में पहुंच हीं नहीं पाती है। अगर हम अच्छी फिल्में बनायें तो दर्शक उसे जरूर देखेंगे। मैं दर्शकों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरी फिल्म और मुझे प्रोस्ताहित किया है ताकि मैं और भी पारिवारिक फिल्में उनके बीच प्रस्तुत कर सकूं। 11 जुलाई से बिहार और झारखण्ड के सिनेमा घरों में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘सजना मंगिया सजाई दऽ हमार’ में दर्शक को राजस्थानी सुपरस्टार और भोजपुरी सिनेमा जगत की लाडली अभिनेत्री नेहा श्री और अरविन्द अकेला उर्फ कल्लूजी का लव एंगल दर्शकों को खूब भा रहा है। इन दोनों कलाकारों के साथ हीं अर्चना सिंह और रवि राज दीपू के अभिनय की भी दर्शक तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में बालेश्वर सिंह की दबंगई और मनोज सिंह टाईगर व सीपी भट्ट की काॅमेडी भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। बेटी कोई अभिशाप नहीं का नारा बुलंद करने तथा  महिला समाज का सम्मान बढ़ाने  के लिए  निर्माता - हलचल सिंह  द्वारा  निर्मित की गई  महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म - सजना मांगिया सजाई द हमार  को देखकर दर्शकों बरबस ही कह देते हैं कि  बड़े  दिनों के बाद बहुत अच्छी फिल्म देखने को मिल रही है। मैनास प्रोडक्शन प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित फिल्म-  ’सजना मंगिया सजाई द हमार’  के निर्माता - हलचल सिंह, लेखक व निर्देशक - ओम प्रकाश यादव (ओम जी ), कार्यकारी निर्माता  - डॉ. कुलदीप सिंह, गीतकार  - राकेश निराला एवं कन्हैया कुशवाहा, संगीतकार - राकेश निराला। छायांकन - विनोद के शर्मा, नृत्य - मयंक अशोक एवं गणेश के सपना, संकलन - कुणाल प्रभु  का है। मुख्य कलाकार - अरविन्द अकेला ’कल्लूजी’, नेहा श्री, रविराज दीपू, अर्चना सिंह, मनोज टाईगर, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, शफीक रंगरेज, प्रीती सिंह, अमित कुमार, जावेद रहमान, उमेश सिंह, सुनीता शर्मा, चन्दन कश्यप तथा सुरेन्द्र पाल इत्यादि हैं।

Thursday, 21 August 2014

लैला के प्यार में दिवाना बालेश्वर सिंह

भोजपुरी सिनेमा जगत के खल अभिनेता बालेश्वर सिंह लैला के प्यार के प्यार में खुमार में दीवाना हुए फिर रहे हैं। ये लैला के प्यार में कुछ इस कदर दीवाना हुए हैं कि सबसे सामने ये खुला फरमान जारी कर दिये हैं कि ‘खून के खून बहे चाहे...खून के नदी, अंजली सिर्फ हमार होखे के चाहीं’। इनके इस फरमान से कई लोग संशय में हैं कि अगर इनका दिमाग फिर गया तो पता नहीं क्या होगा। एक मिनट रूकिये। बालेश्वर सिंह सच में किसी अंजली के प्यार में पागल या दीवाना नहीं हैं। दरअसल बात यह है कि 29 अगस्त को बालेश्वर सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘एक लैला तीन छैला’ पूरे बिहार और झारखण्ड में एक साथ प्रदर्शित हो रही है। ई फिल्म में बालेश्वर सिंह नाकारात्म किरदार में है। कहानी के मुताबिक वो जिस लड़की को चाहते हैं उसका नाम अंजली है। ई फिल्म में बालेश्वर सिंह नाकारात्मक और खूंखार किरदार में नजर आने वाले हैं। आर0 एम0 फिल्मस प्रा0 लि0 के बैनर से बनी इस फिल्म के निर्माता सन आॅफ मल्लाह मुकेश सहनी हैं। दर्शकों के लिए फिल्म के हरेक टिकट पर एक लक्की ड्रा कूपन भी है। कार्यकारी निर्माता अतिन दूबे हैं। फिल्म का निर्देशन  शाद कुमार ने किया है। लेखक लालजी यादव संगीतकार  छोटे बाबा तथा गीतकार - अशोक सिन्हा,प्रेम सागर, फणीन्द्र राव एवं  जीतेन्द्र मिर्जापुरी हैं। सिनेमाटोग्राफर - गौरांग सहा, मारधाड़  - दिलीप यादव, नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी, कला निर्देशक - प्रदीप कुमार झा, प्रोडक्शन डिजाईनर - मोहन भिंगी, निर्माण प्रबंधक - अजय सिंह, आशीष यादव, विमल तिवारी, अब्दुल सिद्दिकी एवं रंगलाल निषाद हैं। संकलन - गोविन्द दूबे का है। मुख्य भूमिकाओं में रानी चटर्जी, अरविन्द अकेला ’कल्लू’, राकेश मिश्रा, धर्मेश मिश्रा, राजू श्रेष्ठा, के के गोस्वामी, सी पी भट्ट, अनूप अरोरा, रिन्कू घोष, पुष्पा वर्मा, मेहनाज शर्राफ, बालगोविन्द बंजारा, साहिल शेख, सीमा सिंह और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं।

Wednesday, 20 August 2014

पायल सेठ का मराठी बाला अवतार


सिने जगत में खासकर अभिनय के क्षेत्र में कलाकार को हमेशा अलग अलग किरदार निभाकर तथा अलग अलग रूप धारण करने पर सिनेप्रेमियों के जेहन में सशक्त छाप बन जाती है. कुछ चुनिन्दा फिल्मों में ही नज़र आने के बावजूद भी दर्शक लम्बे समय तक भूल नहीं पाते हैं. इसी तरह पायल सेठ भी अपने आपको स्थापित कर रही हैं. कई फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा से अमित छाप छोड़ चुकी पायल सेठ शीघ्र ही मराठी बाला के अवतार में अवतरित हो रही हैं. इस लुक के लिए इन्होने बाकायदा फोटो शूट किया है ताकि किरदार को जीवन्त कर सकें. पूरी तरह से आत्म विश्वास के साथ अब पायल सेठ एक मराठी फिल्म में केन्द्रीय भूमिका निभा रही हैं. इनका यह किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आने वाला है. एक सवाल के जवाब में पायल सेठ ने कहा कि ’मुझे हमेशा ही कुछ नया करने की चाहत रहती है. जो भी किरदार मुझे निभाने को मिलता है उसमे अपने आपको ढालने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत और सोच विचार करती हूँ. मुझे ख़ुशी है कि मेरी कोशिश और मेहनत सभी को पसंद आती है यही मेरी सफलता है. सिनेप्रेमियों का प्यार व आशीर्वाद हमेशा मिलता रहे यही मेरी कामना है.’  

’धर्मेश मिश्रा’ 29 अगस्त से बिहार में ’एक लैला तीन छैला’ के साथ

भोजपुरी सिनेमा के  स्टार - धर्मेश मिश्रा 29  अगस्त से  बहुचर्चित फिल्म - ’एक लैला तीन छैला’ के जरिये  दर्शको से रूबरू होंगे। जबरदस्त एक्शन और रोमांटिक दोनों हीं रूप में ये दर्शकों का  भरपूर मनोरंजन करेंगे। धर्मेश मिश्रा और रानी चटर्जी के उपर एक बहुत हीं रोमांटिक गाना फिलमाया गया है। जो फिल्म के प्रदर्शन से पहिले हीं लोकप्रिय हो चुका है। बहुचर्चित फिल्म - ’एक लैला तीन छैला’ इनामों की बौछार के साथ 29  अगस्त से बिहार, झारखण्ड में प्रदर्शित की जा रही है। आर. एम. फिल्म्स प्रा.लि. के बैनर तले निर्मित  इस फिल्म के निर्माता - सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी ने म्यूजिक लॉन्चिंग के समय यह घोषणा किया है कि जितने भी दर्शक फिल्म देखने आयेंगे सबको टिकट के साथ लकी ड्रा कूपन दिया जायेगा। लकी ड्रा विजेता फर्स्ट प्राईज को नैनो कार तथा सेकंड प्राईज को मोटर साईकिल दिया जायेगा। इसके अलावा भी सैकड़ो इनाम दर्शको को दिए जाएंगे। निर्देशक - शाद कुमार निर्देशित यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ साथ भोजपुरी सिनेमा को ऊँचाई प्रदान करेगी। 
इस फिल्म के निर्माता  मुकेश साहनी हैं एवं कार्यकारी निर्माता अतिन दूबे हैं। फिल्म का निर्देशन  शाद कुमार ने किया है। लेखक लालजी यादव संगीतकार  छोटे बाबा तथा गीतकार - अशोक सिन्हा,प्रेम सागर, फणीन्द्र राव एवं  जीतेन्द्र मिर्जापुरी हैं। सिनेमाटोग्राफर - गौरांग सहा, मारधाड़  - दिलीप यादव, नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी, कला निर्देशक - प्रदीप कुमार झा, प्रोडक्शन डिजाईनर - मोहन भिंगी, निर्माण प्रबंधक - अजय सिंह, आशीष यादव, विमल तिवारी, अब्दुल सिद्दिकी एवं रंगलाल निषाद हैं। संकलन - गोविन्द दूबे का है। मुख्य भूमिकाओं में रानी चटर्जी, अरविन्द अकेला ’कल्लू’, राकेश मिश्रा, धर्मेश मिश्रा, राजू श्रेष्ठा, के के गोस्वामी, सी पी भट्ट, अनूप अरोरा, रिन्कू घोष, पुष्पा वर्मा, मेहनाज शर्राफ, बालगोविन्द बंजारा, साहिल शेख, सीमा सिंह और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं।

Tuesday, 19 August 2014

विजय पथ - एगो जंग’ का दूसरा लुक जन्माष्टमी पर जारी


भोजपुरी फिल्म - गरदा के सफल प्रदर्शन के बाद ’एस एस फिल्म फैक्टरी’ की दूसरी प्रस्तुति विजय पथ - एगो जंग’ का  दूसरा लुक जन्माष्टमी  पर जारी किया गया है। इस फिल्म की  निर्मात्री - ’शाहजहान शेख’ द्वारा निर्मित यह फिल्म पूरी तरह से ऐक्शन धमाका के साथ मनोरंजक है। इस फिल्म के निर्देशक - संजीव बोहरपी, लेखक - लाल यादव, गीतकार - प्यारेलाल यादव, संतोष पूरी, श्याम देहाती, संगीतकार - श्याम देहाती, संगीत संयोजक - शिशिर पाण्डेय, नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी, संजय कोर्वे, एंथोनी व केदार सुब्बा, छायांकन - नीटू इकबाल सिंह, मारधाड़ निर्देशक - दिलीप यादव, संकलन - जीतेन्द्र सिंह जीतू, कला निर्देशक - अवधेश राय हैं। मुख्य कलाकार - विजय वर्मा, आदित्य मोहन, अर्चना सिंह, आनन्द मोहन, मनोज टाईगर, अमरीश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, तेज यादव, किरण यादव, सोना शाह, त्रिपुरारी यादव, विकास शुक्ला, विनोद मिश्रा, जसवंत कुमार और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं। आइटम गीत पर नृत्य किया है सीमा सिंह, प्रिया शर्मा तथा सरगम भाटिया ने।


Monday, 18 August 2014

छठा सप्ताह में ‘सजना मंगिया सजाई दऽ हमार’ का सफल प्रदर्शन

‘यू’ सर्टिफिकेट प्राप्त महिला प्रधान सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म सजना मंगिया सजाई द हमार के सफल प्रदर्शन छठा सप्ताह में भी जारी है। मैनास प्रोडक्शन के बैनर से बनी इस फिल्म के निर्माता हलचल सिंह हैं। यह फिल्म 11 जुलाई से बिहार  और झारखण्ड में प्रदर्शित की गई है। इस फिल्म में दर्शक राजस्थानी सुपरस्टार औरी भोजपुरी सिनेमा जगत की लाडली अभिनेत्री नेहा श्री और अरविन्द अकेला उर्फ कल्लूजी का लव एंगल दर्शकों को खूब भा रहा है। इन दोनों कलाकारों के साथ हीं अर्चना सिंह और रवि राज दीपू के अभिनय की भी दर्शक तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में बालेश्वर सिंह की दबंगई और मनोज सिंह टाईगर व सीपी भट्ट की काॅमेडी भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। बेटी कोई अभिशाप नहीं का नारा बुलंद करने तथा  महिला समाज का सम्मान बढ़ाने  के लिए  निर्माता - हलचल सिंह  द्वारा  निर्मित की गई  महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म - सजना मांगिया सजाई द हमार  को देखकर दर्शकों बरबस ही कह देते हैं कि  बड़े  दिनों के बाद बहुत अच्छी फिल्म देखने को मिल रही है। मैनास प्रोडक्शन प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित फिल्म-  ’सजना मंगिया सजाई द हमार’  के निर्माता - हलचल सिंह, लेखक व निर्देशक - ओम प्रकाश यादव (ओम जी ), कार्यकारी निर्माता  - डॉ. कुलदीप सिंह, गीतकार  - राकेश निराला एवं कन्हैया कुशवाहा, संगीतकार - राकेश निराला। छायांकन - विनोद के शर्मा, नृत्य - मयंक अशोक एवं गणेश के सपना, संकलन - कुणाल प्रभु  का है। मुख्य कलाकार - अरविन्द अकेला ’कल्लूजी’, नेहा श्री, रविराज दीपू, अर्चना सिंह, मनोज टाईगर, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, शफीक रंगरेज, प्रीती सिंह, अमित कुमार, जावेद रहमान, उमेश सिंह, सुनीता शर्मा, चन्दन कश्यप तथा सुरेन्द्र पाल इत्यादि हैं।

१२ लीजेंड पार्श्वगायकों के साथ म्यूजिक वीडियो के निर्माण की घोषणा

विगत दिनों मुम्बई के अँधेरी पश्चिम में पद्मश्री अनूप जलोटा और एस. के. गजानन के भागीदारी में लिजेंडरी मैन एंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की गई. कार्यक्रम के दौरान लीजेंड पार्श्वगायकों के साथ १२ म्यूजिक वीडियो अल्बम बनाने की घोषणा भी गई. यह  प्रोडक्शन हाउस फिल्म, म्यूजिक वीडियो, टीवी शो निर्माण के साथ-साथ फिल्म प्रमोशन एवं फिल्म वितरण का भी कार्य करेगी.
इस कार्यक्रम के दौरान अनूप जलोटा ने कहा कि हमारा लक्ष्य सामाजिक, पारिवारिक, साफ़ सुथरी मनोरंजक फिल्म बनाना है.
एस के गजानन ने कहा कि हमारा उद्देश्य सामाजिक मुद्दों को  रखते हुए मनोरंजक फिल्म बनाना है साथ ही नए प्रतिभावान कलाकारों को मौका भी देना है.
 इस अवसर पर  उदित नारायण, संगीतकार - श्रवण, मधु श्री, अनिल दत्त, भविष्यवक्ता - संदीप कोचर, एयर इंडिया प्रमुख - आमोद शर्मा, ब्राइट ऑउटडोर मीडिया प्रमुख - योगेश लेखनी, सुनील पाल, एहसान कुरैशी, आदि उपस्थित थे.